फेस्टिव सेल में इन 4 स्मार्टफोन्स पर मिल सकता है बंपर ऑफर! 7050mAh बैटरी से 144Hz डिस्प्ले तक, फीचर्स देख हो जाएंगे हैरान

फेस्टिव सेल में इन 4 स्मार्टफोन्स पर मिल सकता है बंपर ऑफर! 7050mAh बैटरी से 144Hz डिस्प्ले तक, फीचर्स देख हो जाएंगे हैरान

अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट के साथ फीचर्स और ऑफर भी देख रहे हैं, तो ये 5 फोन आपके लिए काम के हो सकते हैं। आज की इस लिस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे दमदार स्मार्टफोन्स, जिनमें से कुछ 5G परफॉर्मेंस देते हैं, तो कुछ बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं। साथ ही खरीदारी के दौरान बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट से अतिरिक्त बचत का मौका भी मिल रहा है। Flipkart और Amazon पर जल्द शुरू हो रही फेस्टिव सेल्स में भी इन डिवाइसेज़ पर तगड़ा डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5 5G

लिस्ट का पहला फोन Vivo T5 5G है। फोन में 6.83-इंच का 1.5K curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP Sony IMX882 OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7050mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 44W फ़्लैश चर्जिंग सपोर्ट करती है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसमें OriginOS 6 और AI फीचर्स भी मिलते हैं।

Vivo T4 Pro 5G

लिस्ट का दूसरा फोन Vivo T4 Pro 5G है। इसमें 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में आता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP Sony 3x Periscope कैमरा दिया गया है। इसके साथ 6500mAh की बैटरी और 90W फ़्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

OPPO K14 Lite

अगर आपका बजट कम है और आप बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं तो आपके लिए OPPO K14 Lite एक विकल्प है। फोन मे 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन Android 16, ColorOS 16 और IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Realme C100i

लिस्ट में अगला फोन Realme C100i है। यह बजट सेगमेंट का 4G स्मार्टफोन है, जिसमें 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इस फ़ोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बड़ी खासियत 6500mAh बैटरी है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें IP64 रेटिंग, 120Hz डिस्प्ले और 10W रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सेल से पहले Vivo X300 FE और Vivo S2 की कीमतों में 5000 रुपये तक का इज़ाफ़ा, जानिए नई कीमतें

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile