Samsung Galaxy S26 Ultra बनाम Samsung Galaxy S25 Ultra: क्या सच में बड़े अपग्रेड्स से लैस है नया मॉडल? देखें मुख्य अंतर
एक ओर सैमसंग ने इंडिया के साथ साथ ग्लोबल बाजार में अपनी इस साल की फ्लैगशिप सीरीज यानि Samsung Galaxy S26 लाइनअप को पेश कर दिया है, इसके साथ ही कंपनी ने इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और भी ज्यादा तेज कर दिया है। हर साल की तरह ही इस साल भी कंपनी ने नई सैमसंग स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करके बाजार में बड़े मुकाबले के लिए नई जगह बना दी है। असल में, Samsung ने अपने Samsung Galaxy S26 Ultra को कुछ बड़े अपग्रेड्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस फोन की टक्कर अब iPhone के साथ साथ कई बड़े स्मार्टफोन्स ब्रांडस से होने वाली है। हालांकि, आइए पहले जानते है कि अपनी ही पीढ़ी के पुराने फोन यानि Samsung Galaxy S25 Ultrda के मुकाबके नए सैमसंग फोन में किस तरह के बदलाव सामने आए हैं। इसी के चलते, आज हम कंपनी के पिछले पावरहाउस Samsung Galaxy S25 Ultra के साथ इस साल के पावरहाउस यानि Samsung Galaxy S26 Ultra की तुलना करने वाले हैं, इस तुलना को देखकर आपको पता चल जाएगा कि आखिर दोनों ही फोन्स में क्या अंतर है। कुछ अंतर की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra में इस बार Privacy Display के साथ साथ 45W की चार्जिंग क्षमता के स्थान पर 60W फास्ट चार्जिंग के अलावा इस साल के नए नेवेले प्रोसेसर को भी जगह दी गई है।
Surveyअगर आप S25 Ultra यूजर हैं और नया फ्लैगशिप खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको यहाँ दोनों ही सैमसंग Flagship Phones की तुलना को यहाँ जरूर देख लेना चाहिए।
Samsung Galaxy S26 Ultra बनाम Samsung Galaxy S25 Ultra डिस्प्ले: क्या बदला है?
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच Dynamic AMOLED 2X (1400×3120 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 1Hz–120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन है। वहीं, अगर Samsung Galaxy S26 Ultra को देखा जाए तो इस फोन में भी एक 6.9-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले पैनल दिया गया है जो 1Hz–120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा नई Vision Booster टेक्नोलॉजी आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर बनाती है। सबसे बड़ा बदलाव है Privacy Display, जो साइड एंगल से स्क्रीन की विजिबिलिटी कम कर देती है, इससे पब्लिक प्लेस में डेटा सुरक्षा मिलती है, इसे एक बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है।
दोनों फोन्स की डिस्प्ले में क्या अंतर: डिस्प्ले साइज और रिफ्रेश रेट दोनों ही फोन्स में एक जैसे हैं, लेकिन Privacy Display Samsung Galaxy S26 Ultra को ज्यादा बेहतर बना देता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra बनाम Samsung Galaxy S25 Ultra प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में अंतर
Samsung Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite for Galaxy (कस्टम वर्जन) चिपसेट मिलता है, जो 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, Samsung Galaxy S26 Ultra में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB तक RAM सपोर्ट करता है।
किस फोन की परफॉरमेंस ज्यादा बेहतर है: नया Gen 5 चिपसेट और ज्यादा RAM ऑप्शन Galaxy S26 Ultra को आने वाले समय के लिए एक ज्यादा पावरफुल डिवाइस बना देते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra बनाम Samsung Galaxy S25 Ultra कैमरा: क्या 200MP वही है या बेहतर?
दोनों फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा है, लेकिन अपर्चर में अंतर देखा जा सकता है। Samsung Galaxy S25 Ultra में कैमरा को देखा जाए तो इस फोन में भी आपको एक 200MP (f/1.7), 50MP Ultra-wide, 50MP (5x Telephoto), 10MP (3x Telephoto) कैमरा मिलता है। दूसरी ओर, Samsung Galaxy S26 Ultra को भी कंपनी ने एक 200MP (f/1.4), 50MP Ultra-wide, 50MP (5x + 10x optical quality zoom), 10MP (3x Telephoto) के साथ लॉन्च किया है। हालांकि, Galaxy S26 Ultra में बेहतर अपर्चर (f/1.4) लो-लाइट फोटोग्राफी में मदद करता है। Galaxy AI फीचर्स और वीडियो स्टेबिलिटी भी बेहतर की गई हैं।
किस फोन का कैमरा ज्यादा बेहतर है: कैमरा हार्डवेयर लगभग दोनों ही फोन्स में एक जैसे हैं लेकिन अपर्चर और AI प्रोसेसिंग में Samsung का लेटेस्ट फोन बाजी मार ले रहा है।
Samsung Galaxy S26 Ultra बनाम Samsung Galaxy S25 Ultra बैटरी और चार्जिंग: सबसे बड़ा अपग्रेड
Samsung Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh बैटरी और 45W वायर्ड चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Samsung Galaxy S26 Ultra में भी 5,000mAh बैटरी है, लेकिन इस बार 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
किस फोन की बैटरी को ज्यादा अच्छा कहा जा सकता है: बैटरी साइज दोनों ही फोन्स में एक जैसा है लेकिन चार्जिंग स्पीड में 33% तक का सुधार Samsung Galaxy S26 Ultra को बढ़त देता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra बनाम Samsung Galaxy S25 Ultra सॉफ्टवेयर और डिजाइन में अंतर
Samsung Galaxyt S25 Ultra Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है और 7 साल के अपडेट के साथ इस फोन को लॉन्च किया गया था, इसके अलावा Samsung Galaxt S26 Ultra Android 16 आधारित One UI 8.5 के साथ आता है। डिजाइन के मामले में भी नया फोन ज्यादा बेहतर है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में IP68 रेटिंग और S Pen सपोर्ट मिलता है।
किस फोन में ज्यादा बेहतर फीचर: डिजाइन में अपग्रेड के के अलावा नए सॉफ्टवेयर के साथ जाहिर तौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra एक ज्यादा बेहतर फोन बन जाता है।
क्या Samsung Galaxy S26 Ultra पर अपग्रेड करना चाहिए?
अगर आप Samsung Galaxy S25 Ultra इस्तेमाल कर रहे हैं, या फिर किसी भी अन्य फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और एक नए फ्लैगशिप फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको कुछ बिंदुओं में लेटेस्ट सैमसंग फोन के कुछ अपग्रेड्स को देख लेना चाहिए, उसके बाद आपको अपने आप ही पता चल जाने वाला है कि आपको नए सैमसंग फोन को खरीदना चाहिए या किसी भी अन्य फोन के साथ चले जाना चाहिए। आइए अब जानते है कि नए फोन में किस तरह के मुख्य अपग्रेड आपको देखने को मिलते हैं।
- Privacy Display
- 60W फास्ट चार्जिंग
- Snapdragon 8 Elite Gen 5
- 16GB RAM ऑप्शन
- बेहतर लो-लाइट कैमरा अपर्चर
क्या Samsung Galaxy S25 Ultra को ऐसे ही भुलाया जा सकता है?
हालांकि, जाहिर है कि नए सैमसंग फोन में आपको बहुत से अपग्रेड मिल रहे हैं, लेकिन अगर ऊपर तौर पर देखा जाए तो इन्हें पर्याप्त नहीं माना जा सकता है और ऐसा भी नहीं कहा जा सकता है कि इन अपग्रेड्स के बाद Samsung Galaxy S25 Ultra को नजरंदाज किया जा सकता है। इस फोन में भी आपको कुछ दमदार फीचर मिलते हैं, जो इसे आज भी एक दमदार प्रेतिद्वंदी के तौर पर किसी भी अन्य फोन के सामने ला खड़े कड़ते हैं। इस समय भी Samsung Galaxy S25 Ultra एक बेहतर और दमदार फ्लैगशिप फोन है।
यह भी पढ़ें: गर्मी से पहले एसी की सफाई कैसे करें? 90% लोग यहां कर देते हैं गलती
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile