Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 vs iQOO 15: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 vs iQOO 15: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Samsung Galaxy S26 FE को कंपनी के लेटेस्ट ‘फैन एडिशन’ मॉडल के तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह पिछले साल के S25 FE का सक्सेसर है जो Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2500 प्रोसेसर और Android 17 जैसे लेटेस्ट फीचर्स से लैस आता है। इसी के प्राइस सेगमेंट में आने वाले दो अन्य विकल्प Vivo X300 और iQOO 15 हैं। Vivo X300 में Dimensity 9500 चिपसेट और 200MP Zeiss कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 144Hz 2K डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी मिलती है। इस आर्टिकल में हम इन तीनों फ्लैगशिप्स के स्पेक्स और कीमत की तुलना कर रहे हैं। आइए देखें कौन किस पर भारी पड़ता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 vs iQOO 15

डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। फोन का वजन 193 ग्राम और मोटाई 7.4mm है। इसे IP68 रेटिंग मिली है।

Vivo X300 में 6.31 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1216×2640 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz तक टच सैंपलिंग और HDR सपोर्ट मिलता है। इसका वजन करीब 190 ग्राम और मोटाई 7.95mm है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

iQOO 15 में 6.85 इंच का Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 508ppi पिक्सल डेंसिटी और 6,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 1Hz Always-On Display, एंटी-रिफ्लेक्टिव फिल्म और Wet Finger Control भी दिया गया है। फोन की मोटाई 8.17mm है और इसे IP68 व IP69 रेटिंग मिली है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy S26 FE में 3nm प्रोसेस पर बना Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन Android 17-बेस्ड One UI 9 पर चलता है और कंपनी सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसमें Gemini Omni फीचर भी मिलता है।

Vivo X300 में 3nm MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Pro Imaging VS1 और V3+ इमेजिंग चिप मिलते हैं। फोन में 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। यह Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इसे 5 OS अपडेट्स और 7 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

iQOO 15 में 3nm Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno GPU, 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन ने AnTuTu पर 4.18 मिलियन से ज्यादा का स्कोर किया है। इसमें 8,000 वर्ग मिमी का 8K VC Cooling System दिया गया है। फोन Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और इसे पांच Android अपग्रेड और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कैमरा में किसका दबदबा?

Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला वाइड कैमरा, 12MP का 123-डिग्री अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो OIS और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है।

Vivo X300 में Zeiss-बैक्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का 1/1.14-इंच HPB मुख्य सेंसर OIS के साथ, 50MP JN1 वाइड-एंगल कैमरा और 50MP Sony IMX885 LYT-602 टेलीफोटो कैमरा OIS व 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। फ्रंट में भी 50MP कैमरा मिलता है। फोन के सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

iQOO 15 में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके अलावा 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम, 3.7x Lossless Zoom और 10x जूम सपोर्ट करता है। तीसरा 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है और फोन 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। Samsung के मुताबिक, 45W एडाप्टर से फोन करीब 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare भी मिलता है।

Vivo X300 में 6,040mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। iQOO 15 में सबसे बड़ी 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। इसमें 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

भारत में कीमत

Samsung Galaxy S26 FE की भारत में कीमत 79,999 रुपये है। यह 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है।

Vivo X300 की शुरुआती कीमत 75,999 रुपये है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका 12GB+512GB मॉडल 81,999 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट 85,999 रुपये का है।

iQOO 15 की शुरुआती कीमत 85,999 रुपये है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। इसका 16GB+512GB टॉप वेरिएंट 93,999 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE इंडिया में धाकड़ फीचर्स के साथ लॉन्च.. कीमत देख चकरा जाएगा सिर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile