अचानक धड़ाम हो गई Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत, हजारों का मिल रहा डिस्काउंट, EMI का भी ऑप्शन
Samsung Galaxy S25 Ultra पर 26 हजार का सीधा डिस्काउंट
Amazon पर 1,03,999 रुपये में मिल रहा प्रीमियम फोन
EMI और कैशबैक के साथ और भी बचत का मौका
Samsung Galaxy S25 Ultra Discount: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. Samsung Galaxy S25 Ultra इस समय Amazon पर अपने लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत पर मिल रहा है. अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह डील सीधे नजरअंदाज करने वाली नहीं है. फोन Titanium Whitesilver कलर में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लिस्टेड है.
SurveySamsung Galaxy S25 Ultra हो गई सस्ती
इस फोन की MRP 1,29,999 रुपये थी, लेकिन अभी यह केवल 1,03,999 रुपये में मिल रहा है. यानी सीधे 26,000 की कटौती इस फोन पर की गई है. इसके अलावा कुछ छोटे फायदे और भी हैं. जैसे रिवॉर्ड प्वाइंट्स से 172 रुपये तक की अतिरिक्त बचत हो रही है.

EMI और ऑफर्स का खेल
अगर आप EMI पर लेने का सोच रहे हैं, तो 34,666 रुपये प्रति महीने (3 महीने) का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन मिल रहा है. लेकिन यहां एक चीज समझना जरूरी है, नो-कॉस्ट EMI का मतलब यह नहीं कि आपको फायदा ही फायदा है. बैंक इंटरेस्ट पहले ही डिस्काउंट में एडजस्ट कर देता है, तो असली कीमत वही 1,03,999 रुपये रहती है.
Amazon पर एक्स्ट्रा ऑफर्स
- 5,199 रुपये तक कैशबैक (सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड पर)
- 100 रुपये तक बैंक डिस्काउंट
- UPI पेमेंट पर 100 रुपये का रिवॉर्ड प्वाइंट्स
- बिजनेस यूजर्स के लिए GST बेनिफिट
इस फोन को अभी कम कीमत पर खरीदने के लिए क्लिक करें.
बाकी के एक्स्ट्रा खर्च
यहीं लोग गलती करते हैं. फोन की कीमत देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन बाद में ऐड-ऑन में पैसा चला जाता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए 3799 रुपये जबकि एक्सटेंडेड वारंटी के लिए 6229 रुपये आपको खर्च करने होंगे. हालांकि, ये एडिशनल बेनिफिट्स जरूरी है या नहीं, यह आपके यूजेज पर डिपेंड करता है.
फीचर्स जो आपको मिलते हैं
यह सिर्फ नाम का फ्लैगशिप नहीं है, स्पेसिफिकेशन्स भी उसी लेवल के हैं. इस फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है, जो हैवी मल्टी टास्किंग और लॉन्ग टर्म यूजेज के लिए ठीक है. इसके साथ 5000mAh बैटरी मिलती है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है अगर यूजेज बैलेंस्ड हो.

इस फोन के साथ S Pen सपोर्ट मिलता है, जो नोट लेने या प्रोडक्टिविटी के लिए उपयोगी है, लेकिन सच यह है कि ज्यादातर लोग इसे कुछ दिन बाद इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं. इसमें कैमरा सिस्टम हाई-रिजॉल्यूशन है और डिस्प्ले एबिएंट लाइट के हिसाब से ब्राइटनेस एडजस्ट करता है.
खरीदना चाहिए या नहीं?
सीधी बात, अगर आप 1 लाख से ऊपर का फोन लेने ही वाले थे तो यह डील अच्छी है. लेकिन अगर आप सिर्फ डिस्काउंट देखकर आकर्षित हो रहे हैं तो आपको दोबारा इस पर सोचने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile