आप भी हैं Samsung Galaxy S25 Ultra के फैन? ये 5 फोन बदल देंगे आपकी सोच, देते हैं कांटे का मुकाबला
साल 2026 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट पहले से कहीं ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो चुका है। जहां Samsung का Galaxy S25 Ultra अब भी एक बेहद ताकतवर डिवाइस माना जाता है, वहीं कई प्रीमियम स्मार्टफोन ऐसे हैं जो कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में बराबरी की टक्कर दे रहे हैं। इस साल बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जिन्हें यूजर्स Samsung के Ultra मॉडल के बजाय एक मजबूत फ्लैगशिप विकल्प के के तौर पर देख सकते हैं।
SurveyiPhone 17 Pro
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप, LiDAR डेप्थ सेंसिंग और 8K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी प्रोफेशनल-लेवल इमेजिंग सुविधाएं मिलती हैं। प्रीमियम कैमरा अनुभव और मजबूत हार्डवेयर के कारण यह 2026 में Galaxy S25 Ultra का एक बड़ा ऑल्टरनेटिव बनकर उभरता है।
Google Pixel 10 Pro XL
Google Pixel 10 Pro XL अपनी एडवांस AI फोटोग्राफी और भरोसेमंद हार्डवेयर के लिए जाना जाता है। इसमें 50MP मेन कैमरा, 48MP पेरिस्कोप ज़ूम और 48MP अल्ट्रावाइड लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो डिटेल्ड और नैचुरल फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। खासतौर पर फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह Samsung के Ultra लाइनअप का मजबूत ऑल्टरनेटिव माना जा रहा है।
Vivo X300 Pro
Vivo X300 Pro में 6.78 इंच की LTPO AMOLED 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसका 200MP पेरिस्कोप कैमरा Zeiss ट्यूनिंग के साथ आता है और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। कैमरा-सेंट्रिक फीचर्स के कारण यह फोन Galaxy S25 Ultra को सीधी चुनौती देता है।
Oppo Find X9 Pro
Oppo Find X9 Pro एक 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें हाई ब्राइटनेस और फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें हैसलब्लैड ट्यूनिंग वाला 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 10-बिट वीडियो सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफी यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन जाता है।
OnePlus 15
OnePlus 15 में 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो स्मूथ और तेज परफॉर्मेंस देता है। बड़ी बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप के साथ यह फोन संतुलित फ्लैगशिप अनुभव देता है और Samsung के Ultra मॉडल के मुकाबले एक प्रैक्टिकल ऑल्टरनेटिव के तौर पर सामने आता है।
कुल मिलाकर, 2026 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के पास अब पहले से ज्यादा विकल्प मौजूद हैं। अलग-अलग ब्रांड्स कैमरा टेक्नोलॉजी, AI फीचर्स और पावरफुल हार्डवेयर के जरिए प्रीमियम सेगमेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे हैं, जिससे Galaxy S25 Ultra अब अकेला प्रमुख विकल्प नहीं रह गया है।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile