Samsung Galaxy S23 FE की OnePlus 11 5G के साथ टक्कर, दोनों में से कौन Best? Tech News

Highlights

सैमसंग ने हाल ही में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S23 FE को भारत में लॉन्च किया है।

इसकी कीमत OnePlus 11 5G की कीमत के सेगमेंट में रखी गई है।

आज हम इन दोनों स्मार्टफोन्स को इनके स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर कंपेयर करेंगे।

सैमसंग ने हाल ही में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 FE को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत OnePlus 11 5G की कीमत के सेगमेंट में रखी गई है। आज हम इन दोनों स्मार्टफोन्स को इनके स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर कंपेयर करेंगे और समझेंगे कि कौन बेहतर डील ऑफर करता है।

Samsung Galaxy S23 FE Vs OnePlus 11 5G Comparison 

Display

Galaxy S23 FE में 6.4-इंच डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है जो 2340 x 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। वहीं दूसरी ओर OnePlus 11 एक 6.7-इंच की बड़ी QHD+ फ्लूइड एमोलेड LTPO 3.0 डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 5000000:1 का कंट्रास्ट रेश्यो मिलता है। 

Performance 

Samsung का स्मार्टफोन Exynos 2200 प्रोसेसर से लैस है जिसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह एंड्रॉइड 13-आधारित OneUI 5.1 पर चलता है। इसी बीच, OnePlus का फोन में और भी दमदार स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है जिसे 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉइड 13-आधारित OxygenOS 13 पर काम करता है। 

Camera 

Galaxy S23 FE को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 8MP टेलीफ़ोटो सेंसर शामिल है। सेल्फ़ी के लिए इसमें 10MP फ्रन्ट कैमरा दिया है। वहीं वनप्लस 11 5जी में भी ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है जो 50MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और OIS सपोर्ट वाले 32MP टेलीफ़ोटो कैमरा से लैस है। इसमें 16MP फ्रन्ट कैमरा मिल रहा है। 

Battery

बैटरी के मामले में वनप्लस फोन 5000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है। इसकी तुलना में सैमसंग के फोन में 4500mAh बैटरी लगाई गई है जो केवल 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Samsung Galaxy S23 FE Vs OnePlus 11 5G : दोनों में से कौन बेहतर?

दोनों फोन्स की तुलना करने पर हमने देखा कि Galaxy S23 FE की तुलना में OnePlus 11 हर मामले में काफी बेहतर फीचर्स ऑफर करता है। इसमें बेहतर बैटरी, चिपसेट, चार्जिंग स्पीड और डिस्प्ले दी गई है और साथ ही टॉप-एंड वेरिएंट में दुगुनी रैम भी मिल रही है। इस तरह हम कह सकते हैं कि वनप्लस 11 5जी बेहतर ओवरऑल परफॉरमेंस और यूजर अनुभव ऑफर करता है। 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles