Digit.in

50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S23 FE भारत में लॉन्च: Google के इस फोन से होगा टक्कर का मुकाबला | Tech News

Highlights

Samsung ने अपने Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है।

इस आर्टिकल में हम देखेंगे कि Galaxy S23 FE अपने प्रतिस्पर्धी Google Pixel 7 को कैसे टक्कर देता है।

Galaxy S23 FE के साथ-साथ कंपनी ने Galaxy Tab S9 FE, S9 FE+ और Galaxy Buds FE को भी पेश किया है।

50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S23 FE भारत में लॉन्च: Google के इस फोन से होगा टक्कर का मुकाबला | Tech News

ढेरों अफवाहों और अनुमानों के बाद आखिरकार Samsung ने अपने Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। जो लोग अनजान हैं उनके लिए बता दें कि सैमसंग के "FE" मॉडल्स किफायती कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव ऑफर करते हैं जिससे बहुत बड़े पैमाने पर लोगों तक कटिंग-एज तकनीक और फीचर्स की पहुँच आसान हो जाती है। Galaxy S23 FE के साथ-साथ कंपनी ने Galaxy Tab S9 FE, S9 FE+ और Galaxy Buds FE को भी पेश किया है। इस आर्टिकल में हम Samsung Galaxy S23 FE के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानेंगे और साथ ही यह भी देखेंगे कि यह अपने प्रतिस्पर्धी Google Pixel 7 को कैसे टक्कर देता है।

Samsung Galaxy S23 FE Vs Google Pixel 7 Comparison 

Display 

सैमसंग का नया S23 FE स्मार्टफोन 6.4-इंच FHD+ डायनेमिक AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वहीं दूसरी ओर Google Pixel 7 में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले दी गई है जो 1080 x 2400 FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट ऑफर करती है। 

Performance 

सैमसंग का नया लॉन्च हुआ फोन एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है, जबकि Pixel 7 को Google Tensor G2 चिपसेट के साथ पैक किया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। 

Camera 

S23 FE में 50MP हाई-रिज़ॉल्यूशन लेंस मिलता है जिसे 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP टेलीफ़ोटो कैमरा का साथ दिया गया है। फोन के फ्रन्ट पर 10MP सेल्फ़ी कैमरा मिल रहा है। इसी बीच, Pixel 7 स्मार्टफोन 50MP प्राइमरी लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस कन्फ़िगरेशन के साथ आता है। 

Battery 

Samsung Galaxy S23 FE में 4500mAh बैटरी शामिल है और कंपनी का दावा है कि यह फोन 25W अडाप्टर के साथ केवल 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। हालांकि, गूगल ने अपने फोन में 4355mAh बैटरी लगाई है जो 20W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Samsung Galaxy S23 FE Vs Google Pixel 7: Price, Availability 

Galaxy S23 FE सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न पर 5 अक्टूबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और अर्ली डिलिवरी 7 अक्टूबर से शुरू होगी। यह डिवाइस 59,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर आया है। हालांकि, ग्राहक इसे 10,000 रुपए के बेनेफिट्स के साथ 49,999 रुपए में खरीद सकेंगे। दूसरी ओर Google Pixel 7 की कीमत वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर 41,999 रुपए है। 

Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles