Samsung Galaxy M56 vs Vivo T4 Pro: Amazon की नई सेल में ज्यादा सस्ता कौन? देखें स्पेक्स, कीमत की तुलना

Samsung Galaxy M56 vs Vivo T4 Pro: Amazon की नई सेल में ज्यादा सस्ता कौन? देखें स्पेक्स, कीमत की तुलना

Amazon India पर एक नई सेल – Amazon Mega Deal Days शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स समेत कई कैटेगरीज़ पर भारी छूट और बढ़िया ऑफर्स दिए जा रहे हैं। सेल में सस्ते हुए दो स्मार्टफोन्स मिड-रेंज सेगमेंट के Samsung Galaxy M56 और Vivo T4 Pro भी हैं, जो लगभग एक जैसी कीमत पर लॉन्च हुए थे लेकिन अभी मिल रहीं डील्स ने इनकी कीमतों में बड़ा अंतर ला दिया है। इतना ही नहीं, दोनों स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले, कैमरा और अन्य स्पेक्स में भी अंतर है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सा फोन बेहतर फीचर्स के साथ ज्यादा सस्ते में मिल रहा है। आइए जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy M56 vs Vivo T4 Pro

अमेज़न डील

Samsung Galaxy M56 भारत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन इस समय यह अमेज़न पर 23,498 रुपये में उपलब्ध है। अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो Amazon Pay Balance के तौर पर 704 तक का कैशबैक मिल सकता है।

दूसरी ओर, Vivo T4 Pro का भी यही वेरिएंट 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन हाल अभी यह 1000 रुपये महंगा यानी 28,999 रुपये में मिल रहा है, जो सीधा-सीधा Samsung Galaxy M56 को बढ़त देता है। हालांकि, कुछ अन्य वेरिएंट्स इससे भी ज्यादा कीमत में मिल रहे हैं इसलिए यह अभी इस फोन की सबसे अच्छी डील है।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy M56 में 6.73 इंच का फुल-HD+ sAMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलता है। फोन की मोटाई केवल 7.2mm है और इसका वजन 180 ग्राम है, जिससे यह तुलनात्मक रूप से हल्का और पतला महसूस होता है।

Samsung Galaxy M56

दूसरी ओर, Vivo T4 Pro में 6.77 इंच का फुल-HD+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, लेकिन इसकी खासियत 5,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और 1,500 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है। इसकी मोटाई 7.53mm और वजन 192 ग्राम है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy M56 में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। Samsung इस डिवाइस के लिए छह साल के प्रमुख Android अपडेट और छह साल के सुरक्षा अपडेट देने का वादा करता है, जो इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है।

वहीं Vivo T4 Pro Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस है। इसमें 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। कंपनी चार साल के Android OS अपग्रेड और छह साल के सुरक्षा अपडेट प्रदान करेगी।

कैमरा के बीच अंतर

Samsung Galaxy M56 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मुख्य सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ Object Eraser, Image Clipper और Edit Suggestions जैसे AI कैमरा फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

Vivo T4 Pro

वहीं Vivo T4 Pro कैमरा विभाग में अधिक प्रीमियम सेटअप ऑफर करता है। इसके रियर पैनल पर OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर, 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर दिया गया है। पेरिस्कोप कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर देखा जाए तो Vivo T4 Pro टेलीफोटो कैमरा और हाई-रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरे की वजह से कैमरा सेगमेंट में बढ़त हासिल करता है।

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy M56 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त बैकअप प्रदान करने का दावा करती है।

दूसरी तरफ Vivo T4 Pro में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो Samsung के मुकाबले काफी तेज है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में 16,470 sq.mm. का 10-लेयर VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें: सस्पेंस फिल्मों की ‘बाप’ है साउथ की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर, एंडिंग देख पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile