6000mAh की बैटरी वाला Samsung Galaxy M47 Prime Day में होगा सेल, खरीदने वाले 4 और न खरीदने का 1 कारण जानें
सैमसंग गेलेक्सी M47 5G को अभी हाल ही में लॉन्च किया गया है।
Samsung के इस फोन को Prime Day में सेल लिए लाया जाने वाला है।
Samsung Phone को खरीदने के 4 और न खरीदने के 1 कारण को देखा जा सकता है।
Samsung ने भारत में अपनी मिड-रेंज लाइनअप को और मजबूत करते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इसे इंडिया के बाजार में Galaxy M4x सीरीज़ की वापसी माना जा सकता है? क्योंकि इसके पहले कंपनी इस कड़ी में Samsung Galaxy M44 को इंडिया में कभी लॉन्च नहीं किया गया था। हालांकि, लंबे समय के बाद अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने सैमसंग के नए फोन को लॉन्च करके स्मार्टफोन बाजार लो एक नया ही मोड़ दे दिया है। यह फोन सब-30,000 रुपये सेगमेंट में एक दमदार प्रतिद्वंदी के तौर पर देखा जा सकता है, इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका 6 साल तक मिलने वाला सॉफ्टवेयर अपडेट है। आइए जानते हैं कि क्या यह फोन आपके लिए सही खरीद साबित होगा या नहीं। यहाँ 4 पॉइंट्स में इसकी खूबियाँ और 1 पॉइंट में इसकी खामी देखने को मिल सकती है।
SurveySamsung Galaxy M47 5G: कीमत और उपलब्धता
Samsung के इस फोन को कंपनी ने तीन अलग अलग मॉडल में लॉन्च किया है, आइए एक एक करके इस फोन के बारे में पूरी डिटेल्स प्राप्त करते हैं। इसके अलावा आपको जानकारी दे देते हैं कि Prime Day Sale के दौरान 4 जुलाई को इस फोन को सेल किया जाने वाला है। इस फोन की कीमत को देखते हैं तो यह 6GB + 128GB मॉडल में 25,999 रुपये, के अलावा प्राइम डे सेल में यह 22,999 रुपये में मिलने वाला है। इसका 8GB + 128GB मॉडल वैसे तो 28,999 रुपये में सेल होगा, लेकिन प्राइम डे सेल में यह फोन 25,999 रुपये में खरीदने के लिए मिलने वाला है। इतना ही नहीं, फोन के 8GB + 256GB स्टॉरिज मॉडल को 33,999 रुपये के स्थान पर Amazon Prime Day के दौरान केवल और केवल 30,999 रुपये में खरीदने के लिए मिल जाने वाला है।

कब शुरू हो रही है Amazon Prime Day Sale?
Amazon Prime Day Sale के बारे में चर्चा करें तो सबसे पहले इसकी रिलीज डेट के बारे में जानकारी दे देते हैं। इस फोन को Amazon India पर इस दौरान सेल के लिए लाया जाने वाला है। हालांकि, या रखें कि यह सेल 4 जुलाई को शुरू होकर मात्र 48 घंटे के लिए ही मान्य होने वाली है। सेल में आपको बहुत से अन्य स्मार्टफोन्स पर भी दमदार और तगड़े ऑफर मिलने वाले हैं। Amazon India के अलावा आप इस फोन को सैमसंग स्टोर के अलावा कुछ रीटेल चैनल्स और ई-कॉमर्स के माध्यम से भी खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M47 5G के स्पेसिफिकेशन को देखें?
इस फोन में सैमसंग की ओर से एक 6.7-इंच फूल HD+ फ्लैट और सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है, इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन का सपोर्ट भी मिल जाता है। इस फोन को कंपनी ने Snapdragon चिपसेट, LPDDR5X M, UFS 3.1 स्टोरेज पर लॉन्च किया था। कैमरा के तौर पर फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, इस फोन में एक 5MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP के मैक्रो कैमरा के अलावा एक 12MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में कंपनी ने 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो इस फोन को एक बेहतरीन फोन की श्रेणी में ला खड़ा करती है। इस फोन में बैटरी के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।
आइए अब Samsung के इस फोन की 4 खूबियों के अलावा इसकी 1 बड़ी कमी के बारे में भी जानते हैं।
खरीदने के 4 कारण
सेगमेंट में सबसे लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Samsung हमेशा से अपने सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए जाना जाता है, और Galaxy M47 5G भी इसी मामले में बेस्ट है। इस फोन में 6 साल के लिए Android OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच मिलते रहने वाले हैं। अगर आपने कुछ समय पहले ही एक स्मार्टफोन इसी सेगमेंट में लिया है तो अप जानते हैं कि इतना लंबा सॉफ्टवेयर अपडेट आपको मिला नहीं होगा। जो लोग अपना फोन चार-पांच साल तक इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह सबसे बड़ा फायदा है।
बड़ी 6,000mAh बैटरी और बायपास चार्जिंग
सैमसंग फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन के भारी इस्तेमाल में भी आराम से चल सकती है। भले ही कुछ प्रतिद्वंद्वी फोन फास्ट चार्जिंग स्पीड देते हों, लेकिन Samsung ने यहां बैटरी बैकअप को ज्यादा तवज्जो दिया है। इसके अलावा बायपास चार्जिंग सपोर्ट इसे गेमर्स के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन बना दे रही है, क्योंकि इससे गेमिंग के दौरान बैटरी हीटिंग कम होती है।
फीचर-रिच One UI और बेस्ट AI टूल्स
Samsung की One UI हमेशा से ब्रांड की सबसे बड़ी ताकतों में से एक रही है, जो एक भरपूर फीचर्स वाला इंटरफेस, नियमित अपडेट और एक मजबूत इकोसिस्टम इंटीग्रेशन देती है। इसके साथ Object Eraser, Edit Suggestion और My Filter जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया पर नियमित पोस्ट करने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
Prime Day ऑफर के साथ मिलेगा सस्ते में
कूपन और बैंक ऑफर के साथ इस फोन की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जो मौजूदा प्राइस-हाइक के दौर में एक अच्छी डील मानी जा सकती है। इतनी कीमत में 6,000mAh बैटरी, Snapdragon चिपसेट, ट्रिपल कैमरा सेटअप और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का मिलना इसे इस सेगमेंट में एक भरोसेमंद ऑल-राउंडर बनाता है।
न खरीदने का 1 कारण
चार्जिंग स्पीड के मामले में यह फोन ठीक नहीं लगा
जहां इस सेगमेंट के कई प्रतिद्वंद्वी फोन 65W, 80W या इससे भी फास्ट चार्जिंग स्पीड ऑफर करने लगे हैं, वहीं Galaxy M47 5G सिर्फ 45W फास्ट चार्जिंग तक ही सीमित है। अगर आप ऐसे यूज़र हैं जिन्हें फोन को जल्दी से जल्दी फुल चार्ज करने की आदत है या इस फीचर को प्राथमिकता देते हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70 Elite: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
