नए लॉन्च हुए Redmi Note 12 4G को कितनी टक्कर दे पा रहे हैं ये दो 5G फोंस, देखें अंतर

नए लॉन्च हुए Redmi Note 12 4G को कितनी टक्कर दे पा रहे हैं ये दो 5G फोंस, देखें अंतर
HIGHLIGHTS

Redmi Note 12 4G को भारत में लॉन्च किया गया है

इसकी तुलना Realme 9i 5G और Galaxy F14 5G से कर रहे हैं

Redmi Note 12 4G की तुलना में सामने दोनों 5G फोंस हैं

Redmi Note 12 4G को भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है और हम इसकी तुलना Realme 9i और Samsung Galaxy F14 5G से कर रहे हैं। देखते हैं कि ये तीनों फोंस एक दूसरे से कितने अलग हैं। बताते चलें Redmi Note 12 4G की तुलना में सामने दोनों 5G फोंस हैं। देखते हैं कि कैसे रेडमी का फोन इनके सामने टिक पाता है। 

इसे भी देखें: Samsung Galaxy S20 FE को आप खरीद सकते हैं इतने भारी डिस्काउंट के साथ

Redmi Note 12 4G vs Realme 9i vs Samsung Galaxy F14 5G

Redmi Note 12 4G

1. Display

Redmi Note 12 4G में 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जबकि अन्य दोनों 90Hz LCD स्क्रीन के साथ आते हैं। सैमसंग के फोन में PLS LCD है वहीं Realme ने IPS तकनीक का उपयोग किया है। Redmi पंच-होल डिस्प्ले ऑफर कर रहा है जबकि अन्य दोनों में वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है। 

2. Camera

तीनों फोंस के बैक पर 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। Redmi साथ ही 8MP अल्ट्रावाइड सेन्सर और 2MP मैक्रो सेन्सर भी ऑफर कर रहा है। Realme 2MP का पोर्टरेट सेन्सर और 2MP मैक्रो मॉड्यूल ऑफर करता है जबकि Samsung के फोन में 2MP मैक्रो सेन्सर मिलता है। 

Redmi और Samsung फ्रन्ट पर 13MP का सेल्फी कैमरा दे रहे हैं जबकि Realme के फोन में 8MP का फ्रन्ट कैमरा मिलेगा। 

इसे भी देखें: Redmi 12C भारत में हुआ लॉन्च, सस्ती कीमत पर मिल रहे हैं ये 5 शानदार फीचर्स

3. Processor

Samsung Galaxy F14

Redmi Note 12 4G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 SoC से लैस है। Realme 9i 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 चिपसेट मिलता है और Samsung Galaxy F14 में एक्सिनोस 1330 प्रोसेसर दिया गया है। 

4. Battery 

Redmi और Realme के फोंस में 5000mAh की बैटरी मिल रही है लेकिन Samsung के फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा, Redmi Note 12 4G को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जबकि Realme 9i 5G में 18W चार्जिंग और Samsung Galaxy F14 में 25W चार्जिंग स्पीड मिल रही है। 

Realme 9i 5G

5. Variants and price

Redmi Note 12 4G के 6+64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है और 6+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। 

Realme 9i 5G के 4+64GB वेरिएंट की कीमत 14,900 रुपये और 6+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। 

बात करें Samsung Galaxy F14 5G की तो इसके 4+64GB वेरिएंट को 14,490 रुपये और 6+128GB वेरिएंट को 15,990 रुपये में सेल किया जा रहा है। 

इसे भी देखें: Redmi Note 12 4G बनाम Realme C55 बनाम Tecno Spark 10 5G: कंपेरिजन

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo