Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e vs Moto G37 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ आता है। इन फीचर्स के साथ इसकी टक्कर अपने प्राइस सेगमेंट में Samsung Galaxy F70e और Moto G37 Power जैसे स्मार्टफोन्स से होगी, जो दोनों भी इसी साल भारत में लॉन्च हुए हैं। अगर आप 15000 रुपये से 20000 रुपये तक की प्राइस रेंज में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम इन तीनों फोन्स की तुलना कर रहे हैं, जो सही फैसला लेने में आपके काफी काम आएगी।

Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e vs Moto G37 Power

डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो तीनों स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं, लेकिन इनके फीचर्स में कुछ अहम अंतर देखने को मिलते हैं। Realme C100x में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Panda-MN228 ग्लास दिया गया है। फोन को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस भी मिला है।

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 16 मिलियन रंगों को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले क्वालिटी सामान्य उपयोग के लिए अच्छी है, लेकिन ब्राइटनेस और प्रोटेक्शन के मामले में यह Realme से थोड़ा पीछे नजर आता है।

Moto G37 Power में 6.6-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,050 निट्स HBM ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके साथ IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे यह मजबूती के मामले में सबसे बेहतर विकल्पों में शामिल हो जाता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Realme C100x में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Arm Mali-G57 GPU, 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 16 आधारित Realme UI पर चलता है और सामान्य उपयोग के लिए एकदम सही है।

Samsung Galaxy F70e में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेसर की तुलना में बेहतर 5G परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी इसमें छह साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जो इस कीमत में बड़ी बात है।

Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस तुलना में सबसे पावरफुल चिपसेट माना जा सकता है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM, 128GB UFS 2.2 स्टोरेज और RAM Boost फीचर के जरिए 12GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 16 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा की बात करें तो Realme C100x में 50MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह सेटअप बेसिक फोटोग्राफी के लिए सही है।

Samsung Galaxy F70e 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो Realme के मुकाबले बेहतर रिजॉल्यूशन ऑफर करता है।

Moto G37 Power में भी 50MP का PDAF प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेकेंडरी सेंसर 2-इन-1 लाइट सेंसर के रूप में काम करता है, जबकि सामने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑटोफोकस सपोर्ट की वजह से इसका कैमरा अनुभव Realme के मुकाबले बेहतर माना जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Realme C100x सबसे आगे दिखाई देता है। इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे तक नेविगेशन का बैकअप दे सकती है।

Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि कंपनी ने इसकी चार्जिंग स्पीड की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन बड़ी बैटरी सामान्य उपयोग में पूरे दिन से अधिक का बैकअप देने में सक्षम है।

Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता के मामले में यह Realme से थोड़ा पीछे है, लेकिन रिवर्स चार्जिंग जैसे अतिरिक्त फीचर इसे खास बनाते हैं।

भारत में कीमत

  • Realme C100x भारत में केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है।
  • Samsung Galaxy F70e की शुरुआती कीमत 15,499 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है।
  • Moto G37 Power के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि टॉप-एंड 8GB + 128GB मॉडल 21,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By