OPPO Reno 17 Pro vs Realme 16 Pro+: दोनों में 200MP कैमरा, लेकिन बैटरी, डिस्प्ले और कीमत में कौन आगे?

200MP कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग अगर आपको किसी एक ही फोन में मिल जाए तो आपको उस फोन को तुरंत ही खरीदने का मन कर जाता है। यूं तो बाजार में बहुत से फोन्स इस लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन चीन के बाजार में एक नए फोन OPPO Reno 17 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने standard Oppo Reno 17 को भी लॉन्च किया है। अब अगर Reno 17 Pro को देखा जाए तो यह कुछ ऐसे स्पेक्स के साथ आता है जो Realme 16 Pro+ से प्रतिस्पर्धा में इस फोन को सबसे आगे ले आते हैं। वजह यह है कि दोनों कंपनियों ने कैमरे पर खास ध्यान दिया है, लेकिन बाकी फीचर्स में इनकी सोच थोड़ी अलग नजर आती है। OPPO ने Reno 17 Pro को चीन में Dimensity 8550 Super प्रोसेसर और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ लॉन्च किया है, दूसरी तरफ Realme 16 Pro+ इंडिया में पहले से ही खरीदने के लिए मिल रहा है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा और इसमें मिलने वाली 7000mAh बैटरी है। आइए अब इन दोनों ही फोन्स के बीच की तुलना को देखते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले

OPPO Reno 17 Pro में 6.32 इंच की Flexible AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2640×1216 पिक्सल है और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले और मेटल फ्रेम दिया गया है। वहीं, Realme 16 Pro+ में 6.8 इंच का AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले मिलता है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें 4608Hz PWM डिमिंग भी दी है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

OPPO Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन Android 17 आधारित ColorOS 17 पर चलता है। कंपनी ने टच रिस्पॉन्स और नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए अलग चिप्स भी दिए हैं।

Realme 16 Pro+ में 4nm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और Android 16 आधारित Realme UI 7.0 मिलता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए AirFlow VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।

रियर और फ्रन्ट कैमरा

यह इस तुलना का सबसे दिलचस्प हिस्सा है। OPPO Reno 17 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरे में भी OIS मौजूद है। सेल्फी के लिए इस फोन में एक 50MP ऑटोफोकस कैमरा मौजूद है।

दूसरी ओर, अगर Realme 16 Pro+ को देखा जाए तो इस फोन में भी एक 200MP Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS से लैस है। इसमें 50MP का 3.5x टेलीफोटो कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग क्षमता

बैटरी को देखते हुए कहा जा सकता है कि दोनों ही फोन्स में अच्छी और बड़ी बैटरी मिलती है। OPPO Reno 17 Pro में 7250mAh बैटरी मिलती है, जबकि Realme 16 Pro+ में 7000mAh की Titan बैटरी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

इंडिया प्राइस की तुलना

OPPO Reno 17 Pro को चीन में 4199 युआन की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो लगभग 59,100 रुपये के बराबर है। यह कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। भारत में फोन की लॉन्चिंग और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके लिए अभी इसके इंडिया प्राइस को लेकर ज्यादा कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

दूसरी तरफ Realme 16 Pro+ जनवरी 2026 में भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। हालांकि, अब ऑनलाइन लिस्टिंग में कीमत बदल चुकी है। Flipkart पर इस समय फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को 52,999 रुपये में लिस्ट देखा जा सकता है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles