Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने भारत में अपना नया Oppo Reno 16 लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर Vivo X300 FE और Google Pixel 10 जैसे दमदार विकल्पों को चुनौती देता है। तीनों स्मार्टफोन आधुनिक डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और एडवांस कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं। अगर आप इन तीनों में से किसी एक को खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो नीचे दी गई तुलना आपके लिए फैसला लेना आसान बना सकती है। आइए देखें तीनों में कौन किस पर भारी है।

Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10

डिज़ाइन और डिस्प्ले

तीनों स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं, लेकिन उनकी डिस्प्ले तकनीक और फीचर्स में कुछ अंतर देखने को मिलता है। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है।

Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED फुल HD+ स्क्रीन मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है।

वहीं Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले मौजूद है, जिसमें 1080×2424 पिक्सल रेजोल्यूशन, 60Hz से 120Hz तक का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के मामले में तीनों स्मार्टफोन अलग-अलग प्रोसेसर के साथ आते हैं। Oppo Reno 16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।

Vivo X300 FE में ज्यादा दमदार Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इसमें Android 16 आधारित OriginOS 6 दिया गया है। दूसरी ओर Google Pixel 10 में Google का Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है और यह सीधे Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेटअप की बात करें तो तीनों फोन अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। Oppo Reno 16 के पीछे 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo X300 FE में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। Google Pixel 10 में 48MP वाइड कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 10.5MP कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड में भी तीनों स्मार्टफोन अलग-अलग हैं। Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo X300 FE में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Google Pixel 10 में 4,970mAh बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Google Pixel 10

भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो Oppo Reno 16 का 8GB + 256GB वेरिएंट 61,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 67,999 रुपये रखी गई है।

Vivo X300 FE का 12GB + 256GB वेरिएंट 86,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है। वहीं Google Pixel 10 का 12GB + 256GB वेरिएंट भारतीय बाजार में 74,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: बहुत जल्द महंगे होने जा रहे मोबाइल रिचार्ज, पहले ही खरीद लें ये 1 साल वाला प्लान, बच जाएगा बड़ा खर्चा

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By