बहुत जल्द महंगे होने जा रहे मोबाइल रिचार्ज, पहले ही खरीद लें ये 1 साल वाला प्लान, बच जाएगा बड़ा खर्चा
भारत की सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) आने वाले 3 से 4 महीनों के भीतर अपने प्रीपेड टैरिफ में 12% से 15% तक की बढ़ोतरी कर सकते हैं। यह जानकारी ‘सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च’ की ‘Q1 FY27 टेलिकॉम एंड इंटरनेट सेक्टर प्रिव्यू रिपोर्ट’ में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक-दो तिमाहियों में टेलीकॉम कंपनियों की ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूज़र) ग्रोथ सीमित रही है। साथ ही, आखिरी बार टैरिफ बढ़ाए हुए करीब दो साल हो चुके हैं।
Surveyरिपोर्ट में कहा गया है कि, “अब बाजार में केवल 3+1 निजी टेलीकॉम प्लेयर्स होने के कारण प्राइसिंग का माहौल पहले से ज्यादा अनुकूल हो गया है। हमें अगले 3 से 4 महीनों में 12-15% तक एक और टैरिफ बढ़ोतरी की उम्मीद है।”
अभी ARPU कैसे बढ़ रहा है?
फिलहाल टेलीकॉम कंपनियों की ARPU ग्रोथ का बड़ा हिस्सा 2G यूजर्स के 4G/5G नेटवर्क पर माइग्रेट होने और डेटा खपत बढ़ने की वजह से आ रहा है। हालांकि रिपोर्ट का कहना है कि ARPU में वास्तविक और प्रभावी बढ़ोतरी हासिल करने के लिए कंपनियों को अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ानी होंगी।
अगली टैरिफ बढ़ोतरी कैसी हो सकती है?
रिपोर्ट और निजी टेलीकॉम कंपनियों के मैनेजमेंट की ओर से दिए गए संकेतों के आधार पर माना जा रहा है कि इस बार सिर्फ रिचार्ज की कीमतें बढ़ाने तक बात सीमित नहीं रहेगी। कंपनियां प्राइसिंग स्ट्रक्चर में भी बदलाव कर सकती हैं। मौजूदा व्यवस्था में अलग-अलग तरह के इस्तेमाल के बावजूद कई यूजर्स समान कीमत चुकाते हैं। भविष्य में कंपनियां यूसेज आधारित प्राइसिंग मॉडल अपना सकती हैं। यानी जो ग्राहक ज्यादा डेटा इस्तेमाल करेंगे, उन्हें अधिक भुगतान करना पड़ सकता है।
टैरिफ बढ़ने से पहले कर लें ये काम
ग्राहकों को यह नुकसान न झेलना पड़े इसलिए उन्हें टैरिफ बढ़ने से पहले ही एक लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान खरीद लेना चाहिए। नीचे हमने जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों के ऐसे प्लान्स लिस्ट किए हैं जो एक बार रिचार्ज करने पर सालभर चलते हैं। ऐसे में पूरे साल सुविधाओं में कोई रुकावट भी नहीं आती और बार-बार रिचार्ज का झंझट भी खत्म हो जाता है। आइए इन प्लान्स पर एक नज़र डालते हैं।
Jio का 1 साल वाला प्लान
जियो का एक साल की वैलिडिटी वाला प्लान 3599 रुपये का है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2.5GB डेली डेटा मिल जाता है। इसके अलावा रोज़ाना 100 SMS की सुविधा भी मौजूद है। इसमें JioTV और JioAICloud के जरिए 50GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलती है। इतना ही नहीं, इसके साथ आप नए JioHome कनेक्शन का 2 महीने का फ्री ट्रायल भी ले सकते हैं।
Airtel का 1 साल वाला प्लान
एयरटेल का 2249 रुपये वाला एनुअल प्रीपेड रिचार्ज पैक अनलिमिटेड कालिंग ऑफर करता है। इसमें कुल 365 दिनों के लिए 30GB डेटा दिया जाता है। यह डेटा खत्म होने के बाद ग्राहकों को 50 पैसे प्रति MB देने होंगे। साथ ही इसमें 3600 SMS भी मिलते हैं।
Vi का 1 साल वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के पास भी जियो की तरह 3599 रुपये का सालाना प्लान है। यह प्लान 365 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा ऑफर करता है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन जैसे बेसिक बेनिफिट्स शामिल हैं। इसे जो चीज़ अलग बनाती है वह है रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट मिलना। यह कम्पनी वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा भी देती है, जिसके तहत सप्ताह के दिनों में बिना इस्तेमाल हुआ डेटा सप्ताहांत में मिल जाता है।यह भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें: Meta को मिली और 3 दिन की मोहलत, WhatsApp Username Feature पर तेज़ हुआ सरकार का चाबुक!
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
