Oneplus 13 huge discount and offer on flipkart
OnePlus 13 को कंपनी की ओर से अभी पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था, हालांकि, लॉन्च के कुछ दिन के बाद ही इस फोन को इस समय Flipkart पर 10,000 रुपये के ऑफर पर खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि फोन पर आपको भारी भरकम डिस्काउंट मिल रहा है, इससे यह पता चलता है कि फोन का प्राइस वाकई धम्म करके गिर गया है। हालांकि, यह डिस्काउंट कंपनी की ओर से नहीं बल्कि Flipkart पर ऑफर और डिस्काउंट के आप OnePlus 13 को सस्ते में खरीद सकते हैं। OnePlus 13 में Hasselblad-ट्यून कैमरा, AI फीचर्स, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 1TB तक स्टोरेज जैसे सबसे दमदार और नए फीचर मिलते हैं।
OnePlus 13 स्मार्टफोन इसलिए भी खास बन जाता है, क्योंकि इस फोन में प्रीमियम डिजाइन और वेगन लेदर फिनिश मिलती है, फोन में एक 50MP टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। इन स्पेक्स के चलते यह फोन एक दमदार और बेहतरीन फोन्स की श्रेणी में आ खड़ा होता है, ऐसे में अगर इस समय यह आपको सस्ते में मिल रहा है तो आपको इस फोन को खरीद लेना चाहिए। हालांकि, इसके पहले आपको OnePlus 13 के कुछ सबसे बेहतरीन और खास फीचर्स पर नजर डाल लेनी चाहिए।
OnePlus 13 इस समय फ्लिपकार्ट पर Rs 64,989 में लिस्टेड है। ग्राहक HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके लगभग लगभग 5,000 रुपये के बैंक ऑफर का लाभ लेकर फोन पर अच्छे खासे पैसों की बचत कर सकते है। इस डिस्काउंट के बाद OnePlus 13 की कीमत घटकर केवल 60,000 रुपये ही बचती है। इतना ही नहीं, अगर आपके पास अच्छी कंडीशन वाला एक पुराना फोन पड़ा है तो आप इसे एक्सचेंज करके नए फोन पर अच्छे खासे पैसों की बचत कर सकते हैं। ध्यान रखें कि पुराने डिवाइस का प्राइस पूरी तरह से उसकी कंडीशन पर निर्भर करता है। इसका मतलब है कि इस जगह डिस्काउंट कम ज्यादा हो सकता है।
आपने बैंक ऑफर और एक्सचेंज के बारे में तो जानकारी ले ली है, अब आइए आपको EMI ऑप्शन आदि के बारे में भी जानकारी देते हैं, अगर आप फोन को EMI पर खरीदना चाहते हैं तो इसकि शुरुआत Rs 2,285 प्रति माह से होती है। अगर आप HSBC क्रेडिट कार्ड से EMI पेमेंट करते हैं, तो ज्यादा बचत की जा सकती है। इतना ही नही, OnePlus 13 की खरीद पर आपको 3,999 रुपये में फुल स्मार्टफोन प्रोटेक्शन ऑप्शन भी मिल जाने वाला है।