Moto Razr 40 vs Razr 40 Ultra: कैमरा में कौन सा है ज्यादा बेहतर?

Moto Razr 40 vs Razr 40 Ultra: कैमरा में कौन सा है ज्यादा बेहतर?
HIGHLIGHTS

Motorola Razr सीरीज में दो स्मार्टफोंस Razr 40 और Razr 40 Ultra शामिल हैं।

Razr 40 सीरीज के Ultra मॉडल की कवर स्क्रीन दूसरे मॉडल की तुलना में बड़ी है।

Razr 40 में 4200mAh की बैटरी लगी हुई है जबकि Razr 40 Ultra केवल 3800mAh बैटरी के साथ आता है।

Motorola Razr 40 सीरीज में दो स्मार्टफोंस Razr 40 और Razr 40 Ultra शामिल हैं। Razr 40 Ultra इस लाइनअप का हाई-एंड मॉडल है। लेकिन देखना यह है कि Ultra वेरिएंट वनीला मॉडल की तुलना में कितना अलग है। तो चलीए सीरीज के इन दोनों डिवाइसेज की तुलना करें। 

Motorola Razr 40 vs Razr 40 Ultra: Design 

(moto razr 40 moto razr 40 ultra)

Razr 40 सीरीज के Ultra मॉडल की कवर स्क्रीन दूसरे मॉडल की तुलना में बड़ी है और गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड है। वनीला मॉडल Razr 40 में हॉरिजॉन्टल डॉमिनो शेप की स्क्रीन दी गई है जो प्लास्टिक से घिरी हुई है। Ultra वेरिएंट का वजन 184 ग्राम है जबकि Razr 40 188 ग्राम का है। 

Moto Razr 40

यह भी पढ़ें: Realme GT 2 Pro इस समय फ्लिपकार्ट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट में, नया प्राइस देखें

Motorola Razr 40 vs Razr 40 Ultra: Battery 

(moto razr 40 moto razr 40 ultra)

Razr 40 में 4200mAh की बैटरी लगी हुई है जबकि Razr 40 Ultra केवल 3800mAh बैटरी के साथ आता है। लेकिन चार्जिंग के मामले में दोनों ही फोंस 33W टर्बोपॉवर फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। 

Motorola Razr 40 vs Razr 40 Ultra: Performance 

(moto razr 40 moto razr 40 ultra)

Ultra मॉडल का प्रोसेसर अधिक पॉवरफुल है। इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट दिया गया है, वहीं Razr 40 स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिप के साथ आता है। वनीला मॉडल LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज को सपोर्ट करता है जबकि अल्ट्रा में LPDDR5 और UFS 3.1  कन्फ़िगरेशन शामिल है। 

Motorola Razr 40 vs Razr 40 Ultra: Camera 

(moto razr 40 moto razr 40 ultra)

कैमरा के मामले में Razr 40 को अधिक बेहतर कहा जा सकता है क्योंकि इसमें 64MP मेन कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। इसी बीच, Ultra वेरिएंट में 12MP प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड शूटर शामिल है।  Razr 40 Ultra में आप 4K60 पर शूट कर सकते हैं जबकि Razr 40 केवल 4K30 का सपोर्ट ऑफर करता है। 

यह भी पढ़ें: iQOO 11S: 200W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेक्स

Motorola Razr 40 vs Razr 40 Ultra: Display 

(moto razr 40 moto razr 40 ultra)

Moto Razr 40 Ultra

आखिर में इन दोनों फोंस की डिस्प्ले के बीच एक बड़ा अंतर है। Ultra में 3.6-इंचफ आउटर डिस्प्ले मिलती है जकबी Razr 40 1.5-इंच कवर स्क्रीन के साथ आता है। इसी तरह वनीला मॉडल की ब्राइटनेस भी कम है जो केवल 1000 निट्स है। दूसरी ओर Razr 40 Ultra की डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। 

हालांकि, Razr 40 की मेन स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जबकि Razr 40 Ultra 165Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo