Moto Razr 40 Ultra vs Oppo Find N2 Flip: Motorola का नया फोल्डेबल लॉन्च होते ही जीत रहा सबके दिल! क्या Oppo पर पड़ेगा भारी?

Moto Razr 40 Ultra vs Oppo Find N2 Flip: Motorola का नया फोल्डेबल लॉन्च होते ही जीत रहा सबके दिल! क्या Oppo पर पड़ेगा भारी?
HIGHLIGHTS

Motorola ने अपनी नई Moto Razr 40 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है।

Motorola का लेटेस्ट फोल्डेबल फोन 6.9-इंच pOLED LTPO इनर डिस्प्ले के साथ आता है।

Find N2 Flip में 50MP मेन और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है।

Motorola ने अपनी नई Moto Razr 40 series को भारत में लॉन्च कर दिया है और उम्मीद के मुताबिक कंपनी ग्राहकों के लिए सीरीज के दोनों फोंस को लेकर आई है। सीरीज के टॉप-एंड मॉडल Moto Razr 40 Ultra का मुकाबला Oppo के फोल्डेबल फोन Find N2 Flip से है। 

दोनों स्मार्टफोंस की कीमत बिल्कुल एक जैसी है और मोटोरोला ने बेहद प्रीमियम और शानदार प्रॉडक्ट्स बनाने पर ध्यान दिया है। इसलिए अब देखना यह है कि Motorola का नया फोल्डेबल और Oppo का फोल्डेबल एक-दूसरे पर किस हद तक भारी पड़ सकते हैं।

Moto Razr 40 Ultra vs Oppo Find N2 Flip Comparison

1. Display 

Motorola का लेटेस्ट फोल्डेबल फोन 6.9-इंच pOLED LTPO इनर डिस्प्ले के साथ आता है जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें 3.6-इंच pOLED आउटर डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz के साथ आती है। 

Moto Razr 40 Ultra

दूसरी ओर Oppo Find N2 Flip 6.8 इंच की AMOLED स्क्रीन ऑफर करता है जिसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं इसकी आउटर डिस्प्ले का साइज़ 3.26 इंच है और यह एक भी एक AMOLED पैनल है जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करता है। 

यह भी पढ़ें: Tecno Camon 20 Premier 5G Launch Date: इस दिन भारत आ रहा तगड़ी स्टोरेज वाला ये दमदार 5G फोन, ये 5 फीचर बना देंगे दीवाना

2. Performance 

परफॉरमेंस के मामले में Moto Razr 40 Ultra क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस है और इसे IP52 रेटिंग मिली है। वहीं ओप्पो का फोल्डेबल फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ के साथ आता है। दोनों डिवाइसेज में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल रही है और ये एंड्रॉइड 13 सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं। 

3. Camera 

फ़ोटोग्राफी के लिए Razr 40 Ultra के ड्यूल कैमरा सेटअप में 12MP OIS प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। जबकि Find N2 Flip में 50MP मेन और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों हैंडसेट्स में 32MP फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। 

4. Battery 

अब बैटरी की बात करें तो मोटोरोला का फोन 3800mAh बैटरी के साथ आता है जो 30W रैपिड चार्जिंग और 5W  वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Oppo Find N2 Flip में 4300mAh की बैटरी लगी हुई है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Moto Razr 40 Ultra

यह भी पढ़ें: Moto Razr 40 series Launched: लंबे इंतजार के बाद Motorola के इन फोल्डेबल फोंस से उठा पर्दा, पहली सेल में ऑफर्स लूट लेंगे महफ़िल

5. Connectivity

आखिर में कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोल्डेबल फोंस में  5G VoLTE, Wifi 6, Bluetooth 5.3 और USB-C चार्जिंग पोर्ट शामिल है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo