Motorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70 vs OnePlus Nord 6: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Motorola Edge 70 Pro+ हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। 50 हज़ार रुपये से कम कीमत वाला यह स्मार्टफोन इसी साल लॉन्च हुए Vivo V70 5G और OnePlus Nord 6 को कड़ी टक्कर देता है। तीनों डिवाइसेज़ एक ही प्राइस रेंज में आते हैं लेकिन इनके स्पेक्स और फीचर्स में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। इसी अंतर को समझने और अलग-अलग ज़रूरतों के अनुसार सही स्मार्टफोन को पहचानने के लिए यहां हमने इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स, कैमरा, डिज़ाइन, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना की है। आइए देखते हैं तीनों में कौन किस पर भारी है।
SurveyMotorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70 vs OnePlus Nord 6
डेसिंग और डिस्प्ले
नया नवेला Motorola Edge 70 Pro+ सैटिन लक्स फिनिश, ट्विल इंस्पायर्ड और स्कल्प्टेड वुड फिनिश के तीन बैक पैनल्स के साथ आया है। यह फोन भी अपने अन्य लाइनअप की तरह अपने खूबसूरत पैंटोन वैलिडेटेड रंगों के लिए जाना जाता है। इसमें प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है। वहीं, Vivo V70 और OnePlus Nord 6 दोनों ही प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं और IP68 रेटिंग की वजह से धूल और पानी से सुरक्षा देते हैं। हालांकि Nord 6 को IP68 + IP69 + IP69K सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे ज्यादा मजबूत बनाता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro+ में एक 6.8 इंच की एक्सट्रीम AMOLED स्क्रीन मिलती है जो सुपर HD (1.5K) रेज़ोल्यूशन के साथ आती है। यह 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस देती है। सुरक्षा के लिए यह गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है और इसे IP68/IP69 रेटिंग भी मिली हुई हैं। दूसरी ओर, Vivo V70 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2750 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का Sunburst AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
डिस्प्ले साइज़ और ब्राइटनेस के मामले में नया Motorola Edge 70 Pro+ साफ़ बढ़त हासिल करता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Pro+ एक Mediatek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर से लैस है। इसे 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4600mm2 वेपर कूलिंग चैंबर भी मौजूद है। Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। दूसरी ओर OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
बात करें ऑपरेटिंग सिस्टम की तो Motorola Edge 70 Pro+ लेटेस्ट Android 16 पर काम करता है। कंपनी इसके साथ 3 साल के OS अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है। Vivo V70 Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है, जो 6 साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है। जबकि OnePlus Nord 6 OxygenOS 16.0 के साथ आता है और इसमें 4 साल के ओएस अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

प्रोसेसर के मामले में वनप्लस का फोन बाकी दोनों पर अपना दबदबा कायम रखता है। OS अपडेट्स में भी वीवो और वनप्लस, मोटोरोला से थोड़े आगे नज़र आते हैं।
कैमरा किसका बेहतर?
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में सबसे एडवांस 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और एक डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। यह सेल्फी के लिए फ्रंट पर भी 50MP का कैमरा है। सभी कैमरे 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
इसी बीच, Vivo V70 में Zeiss-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 50MP का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
वहीं OnePlus Nord 6 में 50MP का मेन OIS कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
हाई-रेजोल्यूशन कैमरों और शानदार फीचर्स की वजह से Edge 70 Pro+ और Vivo V70 कैमरा डिपार्टमेंट में बेहतर विकल्प साबित होते हैं, यहां Nord 6 पीछे रह जाता है।

बैटरी और चार्जिंग
Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बैटरी लगी हुई है जो कंपनी का दावा है कि 2 दिन से ज्यादा चल सकती है। यह 90W फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Vivo V70 में भी 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी तरफ OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की छोटी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों मामलों में Motorola Edge 70 Pro+ और Vivo V70 लगभग एक जैसे हैं लेकिन यहां OnePlus अपनी काफी बड़ी बैटरी के साथ क्लियर विनर है।
भारत में कीमत
मोटोरोला ने अपने नए फोन Motorola Edge 70 Pro+ को 12GB/256GB वेरिएंट के लिए 47,999 रुपये में लॉन्च किया है, जो लॉन्च ऑफर के तहत आपको 44,999 रुपये में मिल सकता है। इसकी सेल 11 जून से शुरू होगी।
Vivo V70 की कीमत 8GB + 256GB बेस मॉडल के लिए 45,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट 49,999 रुपये में आता है।
तीसरा फोन, OnePlus Nord 6 अपने 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 42,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट 47,999 रुपये का है।
यह भी पढ़ें: 8,000 से 10,000mAh की ‘बाहुबली’ बैटरी के साथ आते हैं ये 7 स्मार्टफोन्स, बार-बार चार्जिंग का झमेला खत्म!
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
