ट्रेन में दूसरे फोन की बैटरी खत्म? Motorola का नया मोबाइल देगा ‘बैटरी उधार’.. देखें फीचर और प्राइस डिटेल्स!

Highlights

Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होने का रहा है।

Motorola के इस होने में 7000mAh बैटरी और 45W TurboPower चार्जिंग क्षमता मिलने वाली है।

Motorola का दावा है कि फोन की बैटरी 53 घंटे तक चल सकती है।

मानकर चलिए कि आप अपने परिवार के साथ ट्रेन में सफर कर रहे हैं, एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। अब जैसा कि सभी जानते हैं कि रेलवे ने कुछ समय पहले यह निर्देश दिया था कि फोन को रात में ट्रेन के अंदर चार्ज नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में, अगर पूरे दिन की ऑनलाइन सर्फिंग के बाद, पेमेंट आदि पूरा करने के बाद आपके फोन की बैटरी रात में ही अपना दम तोड़ देती है और आपके पास पावर बैंक का भी ऑप्शन नहीं है जिसे फ्लाइट आदि में ले जाने पर रोक है तो ऐसे में आप क्या करने वाले हैं। असल में, इस समस्या के हल के लिए एक ऐसे फोन को इस्तेमाल किया जा सकता है जो रीवर्स चार्जिंग क्षमता के साथ आता हो। बाजार में इस क्षमता के साथ बहुत से फोन्स बाजार में मौजूद हैं जो दूसरे फोन को एक पावर बैंक के जैसे चार्ज कर सकते हैं। इस लिस्ट में एक नए नाम के तौर पर Motorola का नया नवेला Motorola Edge 70 Neo जुड़ने वाला है। इस फोन को जल्दी ही लॉन्च किया जाएगा। Motorola Edge 70 Neo की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है, हालांकि, इससे भी अच्छी बात यह है कि यह 7.5W की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग क्षमता से लैस होने वाली है। ऐसे में आप जानते ही हैं कि इस फोन को एक फोन के साथ साथ अन्य किस रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यहाँ आपको Motorola Edge 70 Neo की लॉन्च डेट से लेकर इसके संभावित प्राइस और अन्य डिटेल्स की जानकारी मिलने वाली है।

रिवर्स चार्जिंग क्या है और कैसे काम करती है?

आमतौर पर हम चार्जर से मोबाइल में बिजली पहुंचाते हैं। लेकिन रिवर्स चार्जिंग में इसका उलटा होता है। आपका स्मार्टफोन अपनी बैटरी में मौजूद क्षमता का इस्तेमाल करके दूसरे फोन को चार्ज करने में सक्षम होता है। Motorola Edge 70 Neo में यह सुविधा केबल के जरिए काम करने वाली है, कुछ फोन्स में वायरलेस तौर पर ऐसा हो सकता है। इस फीचर की मदद से दूसरे स्मार्टफोन के अलावा वायरलेस ईयरबड्स जैसे छोटे गैजेट्स को भी चार्ज किया जा सकता है।

ट्रेन में सफर से लेकर बिजली जाने तक, कब कब काम आ सकती है ये सुविधा?

भारत में इस फीचर का इस्तेमाल केवल टेक्नोलॉजी दिखाने के लिए नहीं, बल्कि कई व्यावहारिक स्थितियों में किया जा सकता है। उदाहरण के लिए माँ लीजिए आप किसी शादी में गए हैं और लौटते समय परिवार के सदस्य का फोन बंद हो जाता है, उस समय इस फोन को इस्तेमाल में लेकर आप समस्या से निकल सकते हैं। ऐसे में इस व्यक्ति की कॉलिंग से लेकर अन्य सेवाओं को चालू रखा ज सकता है, कुलमिलाकर फोन को बंद होने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा बिजली कटने की स्थिति में भी यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है। हालांकि, रिवर्स चार्जिंग से कितनी बैटरी मिलेगी, यह दोनों फोन की बैटरी, केबल और चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल पर निर्भर करेगा।

7000mAh बैटरी और 7.5W चार्जिंग का क्या मतलब है?

Motorola Edge 70 Neo में 7000mAh की बड़ी होने वाली है। कंपनी का दावा है कि सामान्य परिस्थितियों में यह फोन एक बार चार्ज करने पर 53 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन यहां दो अलग-अलग बातें समझना जरूरी है।

फोन को खुद चार्ज करने के लिए 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग मिलेगी। वहीं, दूसरे डिवाइस को चार्ज करते समय इसकी अधिकतम रिवर्स चार्जिंग पावर 7.5W होगी। इसका मतलब है कि फोन अपनी बैटरी को तो बड़ी तेजी से चार्ज करने वाला है, लेकिन किसी दूसरे स्मार्टफोन को चार्ज करने की रफ्तार धीमी होने वाली है। इसलिए अगर आपके दूसरे फोन की बैटरी बिल्कुल खत्म हो चुकी है, तो उसे कुछ मिनट कनेक्ट करके बहुत ज्यादा बैकअप मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

क्या यह पावर बैंक की जगह ले सकता है?

इस सवाल का जवाब परिस्थिति पर निर्भर करता है। जैसे कुछ स्थानों पर यह अच्छे से काम कर सकता है लेकिन इसके बाद भी इसे एक पावर बैंक की जगह लेने वाला डिवाइस नहीं माना जा सकता है। असल में, पावर बैंक का काम ही दूसरे डिवाइसों को चार्ज करना होता है। हालांकि, यहाँ Motorola Edge 70 Neo की 7000mAh बैटरी इसी फोन के इस्तेमाल के लिया है। जब आप उससे दूसरे फोन को चार्ज करेंगे, तो उसकी अपनी बैटरी भी कम होगी। इसलिए 7000mAh बैटरी होने का यह मतलब नहीं कि इतनी ही क्षमता दूसरे फोन को ट्रांसफर की जा सकेगी। रिवर्स चार्जिंग का सबसे अच्छा इस्तेमाल किसी इमरजेंसी में दूसरे डिवाइस को कुछ अतिरिक्त बैटरी देने के लिए किया जाए तो बेहतर है।

Motorola Edge 70 Neo में और क्या मिलेगा?

बैटरी के अलावा फोन में 6.8 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस होने वाला है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मौजूद है। इतना ही नहीं, फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा इस फोन में मिलने वाला है, जो OIS से लैस होने वाला है। फोन की भारतीय कीमत 24 नवंबर को लॉन्च के दौरान सामने आएगी, अभी के लिए इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस फोन के स्पेक्स और फीचर आदि को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फोन को कंपनी 35000 रुपये या इसके आसपास की कीमत में लॉन्च कर सकती है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile