Moto G62 बनाम Nokia G60: इन दो बजट फोन्स में से कौन सा है टॉप क्लास, देखें

Moto G62 बनाम Nokia G60: इन दो बजट फोन्स में से कौन सा है टॉप क्लास, देखें
HIGHLIGHTS

Moto G62 बनाम Nokia G60 अगर आप इन फोन्स में किसी एक को खरीदना चाहते हैं तो इनके बारे में पहले जान लें।

ये दोनों ही फोन्स बजट प्राइस में आते हैं और इन दोनों में ही आपको बेहतरीन स्पेक्स मिलते हैं।

यहाँ हम Moto G62 बनाम Nokia G60 के स्पेक्स आदि के बारे में चर्चा करने वाले हैं, जिसके बाद आपको पता चल जाने वाला है कि आखिर कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट होगा।

Moto G62 बनाम Nokia G60 स्मार्टफोन्स को देखें तो दोनों ही फोन्स कम कीमत में आने के साथ ही कई दमदार फीचर्स से भी लैस हैं। इन दोनों ही फोन्स ने अपनी कम कीमत के साथ साथ अच्छे फीचर्स के दम पर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नई ही लहर सी पैदा कर दी है। Moto G62 स्मार्टफोन में आपको 4GB रैम के साथ 128GB स्टॉरिज मिलती है, वहीं Nokia G60 में आपको 4GB/6GB रैम के साथ 64GB/128GB स्टॉरिज मिलती है। आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि दोनों ही फोन्स में इसके अलावा भी बेहतरीन स्पेक्स किफायती दाम में आपको मिलते हैं। आइए जानते है कि आखिर इन दोनों ही फोन्स के स्पेक्स में क्या अंतर है। हम यहाँ सबसे पहले फोन्स के कैमरा से शुरुआत कर रहे हैं। इसके बाद हम आपको इसके अन्य फीचर्स के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं। 

इसे भी देखें: गूगल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर नजर आया Vivo का नया फोन, जल्द लेगा एंट्री

Moto G62 बनाम Nokia G60: कैमरा फीचर 

इन दोनों ही फोन्स में आपको 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, हालांकि दोनों के सेकन्डेरी कैमरा में आपको अंतर भी देखने को मिलता है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Moto G62 में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है। हालांकि इसके अलावा आपको Nokia G60 में एक 5MP का अल्ट्रा-वाइड और एक 2MP का डेप्थ सेन्सर मिलता है। Moto G62 में आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। हालांकि इसकी तुलना में आपको Nokia G60 में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। 

Moto G62 बनाम Nokia G60: डिस्प्ले 

Moto G62 स्मार्टफोन में आपको एक 6.5-इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो 1080×2400 पिक्सेल की बैटरी मिलती है। अलंकी अगर हम Nokia G60 की बात करते हैं तो आपको इसमें आपको एक 6.58-इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो 1080x2408mAh पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ आती है। 

इसे भी देखें: Qualcomm के पॉवर पैक्ड प्रोसेसर से लैस हो सकता है Oppo Reno 10 Pro+, देखें लॉन्च टाइमलाइन

Moto G62 बनाम Nokia G60: प्रोसेसर

अगर दोनों ही फोन्स की परफॉरमेंस की बात करें तो आपको बता देते है कि Moto G62 में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर मिलता है। हालांकि Nokia के फोन में आपको स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है। 

Moto G62 बनाम Nokia G60: बैटरी 

Moto G62 में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, इसके अलावा Nokia G60 में आपको एक 4500mAh की बैटरी मिलती है। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि Nokia G60 में आपको इस बैटरी के साथ 20W की चार्जिंग सपोर्ट मिलती है, इसके अलावा Moto G62 में आपको 15W की वाइर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। 

इसे भी देखें: Samsung Galaxy F54 5G का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo