गूगल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर नजर आया Vivo का नया फोन, जल्द लेगा एंट्री

गूगल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर नजर आया Vivo का नया फोन, जल्द लेगा एंट्री
HIGHLIGHTS

Vivo V29 Lite 5G को गूगल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर देखा गया

Vivo V29 Lite 5G और Vivo Y78 नाम से आ सकता है एक ही फोन

भारत में Vivo Y78 नाम के साथ ले सकता है एंट्री

Vivo ने हाल ही में भारत में अपनी Vivo V27 series को लॉन्च किया था और अब Vivo V29 series पर काम शुरू कर दिया है। Vivo V29 Lite 5G को गूगल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर देखा गया है जिससे संकेत मिलते हैं कि सीरीज को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। 

इसे भी देखें: Qualcomm के पॉवर पैक्ड प्रोसेसर से लैस हो सकता है Oppo Reno 10 Pro+, देखें लॉन्च टाइमलाइन

लिस्टिंग से कुछ खास बातों का खुलासा हुआ है। Vivo V29 Lite 5G और Vivo Y78 मॉडल नंबर शेयर करते हैं, जिसका मतलब है कि ये दोनों डिवाइस लगभग समान होंगे और Vivo इन्हें अलग-अलग देशों में अलग नाम से पेश कर सकता है। 

vivo v27

गूगल सपोर्टेड लिस्ट में नजर आया Vivo V29 Lite 5G

Vivo V29 Lite 5G को गूगल सपोर्टेड लिस्ट पर Vivo V2244 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। Vivo V29 Lite 5G के साथ ही Vivo Y78 5G भी लिस्टेड है जिसे समान मॉडल नंबर दिया गया है। ऐसा हो सकता है कि Vivo Y78 5G कुछ इलाकों में (भारत सहित) लॉन्च किया जाएगा और अन्य बाजारों में इसी डिवाइस को Vivo V29 Lite 5G के नाम से पेश किया जाए। 

इसे भी देखें: Samsung Galaxy F54 5G का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, भारत में जल्द होगा लॉन्च

अभी Vivo V29 Lite 5G के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि डिवाइस डिजाइन और कैमरा पर अधिक फोकस के साथ आएगा। आने वाले समय में Vivo V29 Lite 5G को लेकर अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। 

वाया 

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo