iPhone 18 Pro सीरीज़ के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro Max हुआ सस्ता, यहां लगी खरीदने वालों की भीड़!
iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट।
इस फ़ोन पर आप 5,910 कि सीधी छूट पा सकते हैं।
चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये की एक्स्ट्रा बचत भी की जा सकती है।
एक तरफ आज Apple के iPhone 18 Pro सीरीज़ कि लॉन्चिंग है, तो वहीं दूसरी तरफ iPhone 17 Pro Max पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह फ़ोन विजय सेल्स पर 5,910 रुपये सस्ता हुआ है, इसी के साथ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आप इस फ़ोन पर 4,000 रुपये की एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं।
SurveyApple आज अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में अपनी नयी iPhone 18 Pro सीरीज़ को लॉन्च करने वाला है। लेकिन खुशी की बात तो यह है कि नए मॉडल के लॉन्च से पहले ही पुराने मॉडल iPhone 17 Pro Max पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। विजय सेल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर iPhone 17 Pro Max 5,910 के डिस्काउंट पर उपलब्ध है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स अप्लाई करने पर ग्राहक इस फोन पर और भी बचत कर सकते हैं। अगर आप भी लम्बे समय से iPhone 17 Pro Max खरीदने की योजना बना रहे हैं लेकिन भारी कीमत की वजह से पीछे हट जाते हैं, तो नए मॉडल के लॉन्च से पहले मिल रही यह डील आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है।
iPhone 17 Pro Max पर 5,910 रुपये की सीधी छूट
iPhone 17 Pro Max भारत में 1,49,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। फ़िलहाल विजय सेल्स कि वेबसाइट पर यह फ़ोन 1,43,990 की कीमत में लिस्टेड है। यानी आप लिस्टेड कीमत पर सीधे 5,910 रुपये की बचत कर सकते हैं। यहां तक कि चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस ऑफर का लाभ उठाने से फ़ोन की प्रभावी कीमत और गिर जायेगी। इतना ही नहीं, इस फ़ोन पर ग्राहकों के लिए 6 महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत करीब 23,331 रुपये प्रति महीने से होती है।
iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन
iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स से तो आप वाकिफ होंगे ही, फिर भी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़ोन में 6.9 इंच का 120Hz ProMotion डिस्प्ले के साथ स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है। वहीं अगर इसके बैटरी स्पेक्स पर नज़र डालें तो इस फ़ोन में 4,823mAh बैटरी मिलती है जो 30W वायर्ड, 25W वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एप्पल दावा करता है कि यह फ़ोन 39 घंटो का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसी के साथ डिवाइस में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग दी गई है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फ़ोन A19 Pro चिपसेट से लैस है। यह iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन में ट्रिपल Fusion कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP के मेन कैमरे के साथ, 48MP का अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। इस फ़ोन का टेलीफोटो लेंस 4x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ़ोन में 18MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले iPhone 17 Pro Max पर 5,910 रुपये की सीधी छूट और अतिरिक्त बैंक ऑफर इसे खरीदने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना सकते हैं। हालांकि, बैंक ऑफर की शर्तें और स्टॉक उपलब्धता खरीदारी से पहले जरूर चेक कर लें।
यह भी पढ़ें: Apple Launch Event 2026: iPhone 18 Pro और Fold Ultra की एंट्री आज! कीमत से फीचर्स तक जानें पूरी डिटेल
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
