स्मार्टफोन की स्क्रीन हो गई फ्रीज़? इस ट्रिक से तुरंत करें ठीक

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं. हम काम, मनोरंजन, संचार और ऑनलाइन बैंकिंग जैसे कई कामों के लिए इन्हीं पर निर्भर रहते हैं. लेकिन कभी-कभी फोन अचानक फ़्रीज़ हो जाता है और स्क्रीन टच का जवाब देना बंद कर देती है. यह समस्या किसी भी समय हो सकती है, चाहे आप घर पर हों या बाहर, और इससे बहुत लोग घबराकर सीधे सर्विस सेंटर की ओर दौड़ पड़ते हैं.

लेकिन ज़रूरी नहीं कि हर बार ऐसा करना पड़े. ज्यादातर मामलों में यह समस्या सिर्फ सॉफ्टवेयर या बैकग्राउंड ऐप्स की वजह से होती है और इसे घर पर ही आसानी से ठीक किया जा सकता है. कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप अपने फोन को दोबारा सही ढंग से काम करने लायक बना सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि स्क्रीन फ़्रीज़ होने पर क्या करना चाहिए और कौन से स्टेप्स सबसे ज्यादा असरदार हैं.

मोबाइल स्क्रीन फ़्रीज़ होने के आम कारण

अगर आपका स्मार्टफोन अचानक रुक गया है और टच काम नहीं कर रहा, तो यह समस्या काफी सामान्य है, खासकर पुराने डिवाइसेज में. कई बार लोग सोचते हैं कि उनका फ़ोन खराब हो गया है और सीधे रिपेयर शॉप की ओर भागते हैं. लेकिन असल में इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे सॉफ्टवेयर बग्स, हेवी ऐप्स का इस्तेमाल, स्टोरेज की कमी या फिर ओवरहीटिंग. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप अपने फोन को फिर से काम करने लायक बना सकते हैं.

फोन को फिर से चालू करने के 6 आसान तरीके

फोर्स रीस्टार्ट करें

  • एंड्रॉयड फोन: पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ 10 से 15 सेकंड तक दबाकर रखें.
  • आईफोन: पहले वॉल्यूम अप दबाएं, फिर वॉल्यूम डाउन, और उसके बाद पावर बटन को तब तक दबाकर रखें जब तक स्क्रीन पर एप्पल का लोगो न आ जाए.

यह प्रोसेस फोन की मेमोरी को रिफ्रेश कर देता है और स्क्रीन रिस्पॉन्ड करने लगती है. यह सबसे असरदार तरीका है.

फोन को चार्जर से कनेक्ट करें

कई बार बैटरी खत्म होने की वजह से स्क्रीन फ़्रीज़ हो जाती है. फोन को चार्जर से जोड़ें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. चार्ज होने के बाद फिर से फोर्स रीस्टार्ट करने की कोशिश करें.

सेफ मोड में बूट करें

अगर आपको शक है कि कोई थर्ड-पार्टी ऐप समस्या कर रहा है, तो फोन को सेफ मोड में चालू करें. इसमें सिर्फ सिस्टम ऐप्स चलते हैं. अगर फोन सेफ मोड में सही चलता है तो हाल ही में इंस्टॉल किए गए ऐप्स, खासकर समस्या आने से पहले इंस्टॉल किए गए ऐप्स, को अनइंस्टॉल करें.

फोन को ठंडा होने दें

ओवरहीटिंग भी एक बड़ा कारण हो सकती है. अगर फोन चार्जिंग या गेमिंग के बाद ज़्यादा गर्म हो गया है, तो उसे बंद करें और कुछ समय ठंडी, सूखी जगह पर रखें. ठंडा होने के बाद फोन ऑन करें और चेक करें.

स्टोरेज स्पेस खाली करें

अगर फोन में स्टोरेज लगभग खत्म हो गई है तो यह स्लो या फ़्रीज़ हो सकता है. ऐसे में अनचाहे ऐप्स, फोटो, वीडियो डिलीट करें, ऐप कैशे और टेम्परेरी फाइल्स हटाएं और फिर फोन को रीस्टार्ट करें.

फैक्ट्री रीसेट करें

अगर ऊपर दिए गए सभी तरीके काम न करें तो आपके पास उसे फैक्ट्री रीसेट करना ही आखिरी ऑप्शन बचता है.

नोट: फैक्ट्री रीसेट से पहले सभी ज़रूरी डेटा का बैकअप लेना न भूलें, क्योंकि यह प्रोसेस फोन से सबकुछ डिलीट कर देगा.

फैक्ट्री रीसेट के स्टेप्स:

Settings > System > Reset > Factory Reset

यह फोन को उसकी नई जैसी ऑरिजिनल स्टेट में वापस ले आता है और इससे ज्यादातर समस्याएं खत्म हो जाती हैं.

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles