अपने बजट फोन से लेना चाहते हैं सबसे गजब के फोटो तो अभी देखें ये टिप्स और ट्रिक्स
आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने मोबाइल फोन से प्रोफेशनल ग्रेड जैसी फोटो ले सकते हैं
अगर आप इन टिप्स को अपनाते हैं तो आप पाएंगे कि आप अपने आप ही एक दमदार फोटो क्लिक करने लगे हैं
इसके लिए आपको कोई पैसा ज्यादा खर्च नहीं करना है, बस आपको अपने बजट फोन में कुछ सेटिंग बदलनी हैं
अगर आप अपने फोन से बढ़िया तस्वीरें लेना चाहते हैं तो कुछ ज़रूरी बातों को हमेशा ध्यान रखें और इस तरह आप बढ़िया फोटोज ले पाएंगे। Mobile फोन के सबसे अधिक उपयोग होने वाले समय में हम Mobile Photography को नकार नहीं सकते हैं। ऐसे में अगर आप सोशल मीडिया पर डालने लायक पोस्ट्स की बात करें तो वो भी हम अक्सर स्मार्टफोन से ही कैप्चर करते हैं। अगर आप अपने फोन से बढ़िया तस्वीरें लेना चाहते हैं तो कुछ ज़रूरी बातों को हमेशा ध्यान रखें और इस तरह आप बढ़िया फोटोज ले पाएंगे। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
यह भी पढ़ें: iPhone खरीदने का सपना होगा पूरा, 16,200 रुपये डिस्काउंट के साथ बेहद सस्ते में खरीद पाएंगे iPhone 12
बढ़िया Mobile Photography के लिए अपनाएं ये टिप्स
बढ़िया लाइटिंग
एक परफेक्ट इमेज के लिए आपको हमेशा बढ़िया लाइटिंग का ध्यान रखना होगा। जैसे कि बिल्डिंग की रेफ्लेक्टिव लाइट्स का ध्यान रखें, या सब्जेक्ट पर सूरज की रही परछाई पर ध्यान दें। प्रैक्टिस के लिए सूर्य उदय से फ़ौरन बाद या सूर्यास्त से पहले का समय चुनें, क्योंकि इस समय बढ़िया लाइटिंग की तस्वीरें ले पाएंगे।
Zooming का रखें ध्यान
स्मार्टफोन से कोई भी तस्वीर लेने के दौरान ज़ूमिंग का ख़ास ध्यान रखें। अगर आप किसी सब्जेक्ट को कैप्चर कर रहे हैं तो ज़ूमिंग के लिए खुद को मूव करें और फोन के ज़ूम का उपयोग न करें। ये आपकी तस्वीरों को धुंधला बना देता है। आमतौर पर ऐसा लेंस के साइज़ के कारण होता है। बड़े लेंस से ज़ूम इमेज लेने पर यह क्लियर होगी।
मूविंग ऑब्जेक्ट को कैप्चर करने के लिए फोन न हिलाएं
अक्सर ऐसा होता है कि जब हम किसी मूविंग ऑब्जेक्ट को कैप्चर कर रहे हैं या कभी कैमरा को सेट करते समय भी फोन हिल जाता है और इसी बीच ली गई तस्वीर की क्वालिटी ख़राब हो जाती है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आपको सही तरह से फोन होल्ड करने की प्रैक्टिस करनी होगी।
- तस्वीर लेते समय डिवाइस को वर्टिकली पकड़ें क्योंकि इस तरह आपको वाइड फ्रेम मिलता है और एक अच्छी वाइड तस्वीर ले पाते हैं।
- मूविंग ऑब्जेक्ट लेते समय बर्स्ट मोड का उपयोग करें क्योंकि इस तरह आप कई स्नैप्स में से बेहतर तस्वीर चुन सकते हैं।
- अगर आप एक फोटो शूट पर हैं और कई तस्वीरें लेना चाह रहे हैं तो tripod का इस्तेमाल करें जिससे स्टेबिलिटी की समस्या नहीं रहेगी।
एंगल्स का ख़ास ध्यान रखें
अपने परिप्रेक्ष्य को बदलें और बेहतर शॉट के लिए एंगल्स को बदल कर तस्वीरें लें इस तरह आपका सब्जेक्ट के लिए दृष्टिकोण पता चलता है।
इसलिए कभी आपको बेहतर शॉट्स के लिए ग्राउंड पर जाना होगा तो कभी एक उंचाई पर चढ़ना होगा। इस तरह आपको अपने दृष्टिकोण को बदल कर नई तस्वीरें लें। सब्जेक्ट को जितने एंगल्स से कैप्चर कर सकते हैं उन्हें ट्राई करें।
ऐप्स का उपयोग
मोबाइल फोटोग्राफी की बढ़िया तस्वीर का एक मुख्य कारण स्मार्टफोंस में मिलने वाले डेडिकेटेड कैमरा ऐप भी होते हैं।
ये ऐप्स आपके एडिटिंग वर्क को काफी आसान बना देते हैं और आप ऐप के ज़रिए तस्वीरों की लाइटिंग, अन्य डिटेल्स आदि को ठीक कर सकते हैं। ऐप के ज़रिए आप किसी फोटो पर टेक्स्ट भी जोड़ सकते हैं जो इसे एक नया लुक देता है।
इसलिए तस्वीरें पोस्ट करने से पहले एक बढ़िया फोटो ऐप का चुनाव करें और अपनी तस्वीरों को बढ़िया एडिटिंग के बाद ऐड करें।
लेंस का ग्लास साफ़ रखें
आपको एक आसान तरीका अपनाना होगा। लेंस के ग्लास को साफ़ रखें। लेंस को साफ़ रखने पर आपको शर्पेर व्यू और इम्प्रूव रिजल्ट्स मिलेंगे। एक साफ़ लेंस से ली हुई तस्वीरें हमेशा साफ़ होती हैं और ग्रीसी थम्ब प्रिंट वाले लेंस से ली गई तस्वीर से बेहतर होती है।
फ़्लैश के साथ करें एक्सपेरिमेंट
चाहे आपके स्मार्टफोन का फ़्लैश डिजिटल कैमरा जैसा न हो फिर भी आप इसके ज़रिए दिलचस्प तस्वीरें ले सकते हैं।
फ़्लैश शेड्स को सही तरह से एमफेसाइज़ करने कलर्स को ब्राइट बनाने के साथ ही दिलचस्प इफेक्ट्स डालने में भी मदद करता है। एक ही समय बिना फ़्लैश और फ़्लैश के साथ ली गई तस्वीर को देख कर आप सही अंतर जान जाएंगे।
क्वांटिटी को छोड़ क्वालिटी पर ध्यान दें
कभी-भी तस्वीरें लेते समय ये न सोचें कि कितनी तस्वीरें आप क्लिक कर चुके हैं, या और अधिक तस्वीरें लेनी चाहिए या नहीं। महत्वपूर्ण बात यह है कि जो तस्वीरें आप ले रहे हैं उनकी क्वालिटी कितनी बेहतर है और आप इन बहुत सारे शॉट्स में से सही विकल्प का चुनाव भी कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अपने फोन के स्टोरेज और बैटरी लाइफ का भी ध्यान रखना होगा।