Holi 2026: महंगा न पड़ जाए होली का जश्न..स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए अभी से कर लें ये उपाय
Holi 2026: इस साल 4 मार्च को होली का जश्न देश को रंगों से सराबोर कर देने के लिए तैयार है।
पतले पॉलिथीन बैग के इस्तेमाल से बचें। मोटा, फूड-ग्रेड या जिप-लॉक स्टाइल बैग बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
आप Google Drive या क्लाउड बैकअप पर इस डेटा को रख सकते हैं, बल्कि आपको बैकअप को ऑन करने ही रखना चाहिए।
Holi 2026: इस साल 4 मार्च को होली का जश्न देश को रंगों से सराबोर कर देने के लिए तैयार है। रंग, पानी, पिचकारी और सेल्फी, इस रंग भरे त्योहार पर यह सब एक साथ होता है। लेकिन हर साल एक गलती दोहराई जाती है, जो मैं सालों से देख रहा हूँ लोग अपने स्मार्टफोन प्रोटेक्शन को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं, ऐसे में होली खत्म होते होते और उनके सिर से खुमार उतरते उतरते उन्हें पता चलता है कि फोन में पानी जा चुका और यह काम नहीं कर रहा है, समस्या उस समय बढ़ जाती है जब इस बात का पता लगते लगते घंटों हो जाते हैं। अब जो डिवाइस आज सिर्फ कॉलिंग तक सीमित नहीं रहा है, उसका अचानक से खराब हो जाना आपको टेंशन दे सकता है। अब ऐसे में किया क्या जाए इसी पर आज होली 2026 से पहले ही चर्चा होने वाली है ताकि आप कुछ इंतेज़ाम पहले से ही कर लें, ताकि फोन में रंग और पानी जाए ही न।
Surveyआइए जानते हैं कि, होली खेलने से पहले फोन को लेकर आपको किस तरह की तैयारी कर लेनी चाहिए। नीचे दिए गए उपाय आपको बेहद ही साधारण लग सकते हैं, लेकिन सही तरीके से अपनाए जाएं तो बड़ा नुकसान टल सकता है। आइए अब इनके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।
प्लास्टिक बैग में रख लें अपना स्मार्टफोन!
अगर आपके पास कुछ भी नहीं है, तो एक साफ और मोटा प्लास्टिक बैग भी काम आ सकता है। हालांकि, आपको एक चीज का खास ध्यान रखना है कि इसमें कोई होल नहीं होना चाहिए। इसके अलावा क्या कर सकते हैं:
- फोन को पूरी तरह बैग में लपेट लें।
- ऊपर से टेप लगाकर सील कर सकते हैं, लेकिन बैटरी को हवा मिलती रहनी चाहिए और लंबे समय के लिए ऐसा न करें।
- ध्यान रखें कि माइक्रोफोन और स्पीकर की तरफ से गैप न बचे।
अगर आप वीडियो शूट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ट्रांसपेरेंट कवर का इस्तेमाल करें ताकि कैमरा से काम लिया जा सके।
स्पेशल टिप:
पतले पॉलिथीन बैग के इस्तेमाल से बचें। मोटा, फूड-ग्रेड या जिप-लॉक स्टाइल बैग बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
वॉटरप्रूफ पाउच या जिप-लॉक बैग का इस्तेमाल सही रहेगा
मार्केट में आसानी से उपलब्ध वॉटरप्रूफ मोबाइल पाउच होली के दिन सबसे सुरक्षित ऑप्शन माने जाते हैं और यह सस्ते भी होते हैं, इनका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। हालांकि, इसके बाद भी ध्यान रखें कि:
- IPX8 रेटिंग वाला पाउच ही चुनें।
- गर्दन में लटकाने वाला स्ट्रैप मॉडल बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
- टच सपोर्ट वाला पाउच लें ताकि फोटो आदि के साथ वीडियो भी शूट किए जा सकें।
स्पेशल टिप:
सस्ता और बिना ब्रांड वाला पाउच खरीदने से पहले उसकी लॉकिंग क्लिप जरूर चेक करें। कई बार पानी ऊपर रिस जाता है, इससे जो भी आपने प्लानिंग की है, उसपर होली का पानी फिर जाने वाला है।

अगर किसी भी कारण से फोन गीला हो जाए या इसमें हल्की नमी पहुँच जाए तो क्या करें, या क्या किया जा सकता है। मैं आपको यहाँ इंसटेंट किए जाने वाले उपाये बताने वाला हूँ। आइए इनके बारे में जानते हैं।
सिलिका जेल का इस्तेमाल करना असरदार तरीका
अगर आपको लगता है कि फोन में हल्की नमी चली गई है, तो:
- फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर देने में ही भलाई है।
- सूखे कपड़े से फोन को अच्छी तरह से पोंछना जरूरी है। जरूरत पड़े तो ईयरबड्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे अंदर का पानी सुख जाता है।
- एयरटाइट कंटेनर में फोन रख देना चाहिए। इसके साथ सिलिका जेल पैकेट डाल दें। यह काफी हद तक पानी को सुखा देता है।
स्पेशल टिप:
हेयर ड्रायर से फोन सुखाने की गलती न करें। गर्म हवा अंदर के सर्किट को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा करने से फोन गर्म होकर ब्लास्ट हो सकता है और किसी के कहने के बाद भी फोन को चावल आदि के डब्बे में न रखें। इससे आपका फोन ज्यादा खराब हो सकता है। जरूरत पड़ने पर किसी एक्सपर्ट फोन इंजीनियर से सहायता ले सकते हैं। या सर्विस सेंटर भी जा सकते हैं।
अगर फोन में पानी चला जाए तो क्या करें?
- तुरंत फोन को स्विच ऑफ कर दें।
- सिम ट्रे निकाल फोन से बाहर निकाल दें।
- चार्जर लगाने का प्रयास भी न करें, ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है, और फोन फट सकता है।
- फोन को कम से कम 24–48 घंटे सूखी जगह पर रखें।
फोन के डैमेज होने की स्थिति में डेटा को बचाने के लिए किन उपायों को किया जा सकता है। आगे आप इस बारे में भी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कैसे पहले ही सभी प्लानिंग की जा सकती है।

डेटा बैकअप लेकर रखें
अगर आप ऊपर बताए सभी काम कर चुके हैं तो आपको एक जरूर काम को और कर लेना चाहिए। असल में, आपको सबसे जरूरी जो काम है, वह यह करना है कि अपने फोन का बैकअप लेकर रखना है। क्योंकि अगर आपके फोन के साथ होली पर कोई दुर्घटना घट जाती है तो आपके पास उसका बैकअप होने वाला है। इसके लिए आपको क्या करना है, आइए जानते हैं:
- आप Google Drive या क्लाउड बैकअप पर इस डेटा को रख सकते हैं, बल्कि आपको बैकअप को ऑन करने ही रखना चाहिए।
- जरूरी फोटो-वीडियो अलग से सेव करना सही हो सकता है, इससे आपको फोटो और अन्य डेटा अलग अलग मिल जाने वाला है।
- कॉन्टैक्ट्स अपने जीमेल से सिंक करके रखने चाहिए। ऐसा करने से कोई भी नंबर मिस नहीं होता है। चाहे फोन खो जाए, भीग जाए या चोरी हो जाए। आपको अपने कॉन्टेक्टस आसानी से बिना किसी समस्या के मिल जाते हैं।
अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो अगर गलती के कारण फोन को होली 2026 पर पानी या रंग से डैमेज हो भी जाता है तो भी आपका डेटा सुरक्षित रहने वाला है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile