Flipkart Big Saving Days Sale में उपलब्ध शानदार 5G फोन्स हैं ये: Poco, Vivo, Infinix और Motorola हैं शामिल

Highlights

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में 20,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले कई फोन्स उपलब्ध हैं

सेल में उपलब्ध कुछ 5G फोन्स की लिस्ट यहाँ दी गई है

Poco, Vivo, Moto और Infinix के डिवाइसेज़ शामिल हैं

क्या आप एक बढ़िया बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो 5G कनेक्टिविटी ऑफर करता हो? तो ये खबर खास आपके लिए है। फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़ सेल में ऐसे कई फोन्स उपलब्ध हैं जो 20,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं और 5G सुविधा के साथ-साथ अच्छे खासे फीचर्स भी ऑफर करते हैं। ऐसे ही कुछ फोन्स की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं जिनमे Poco, Vivo, Moto और Infinix के डिवाइसेज़ शामिल हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट की यह सेल 15 मार्च को खत्म हो रही है, तो जल्दी करें और डिस्काउंट का लाभ उठाएँ। आइए जानें इनकी खासियत और डिस्काउंट के बारे में... 

Poco X4 Pro 5G

Poco X4 Pro 5G को सेल में ₹14,499 के डिस्काउंटेड प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी और क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 695 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमें 16MP का फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा और 6.67-इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED स्क्रीन मिलती है। 

Moto G73 5G

मोटोरोला का लेटेस्ट डिवाइस Moto G73 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 930 CPU द्वारा संचालित है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच की FHD+ डिस्प्ले भी शामिल है। 16 मार्च को दोपहर 12 बजे इस स्मार्टफोन की सेल शुरू होगी। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत पुराना फोन नए फोन से बदलने पर Rs 2,000 का डिस्काउंट मिलेगा।

Vivo T1 Pro 5G

इस समय उपलब्ध फ्लिपकार्ट डील में Vivo T1 Pro (विवो फोन) की कीमत Rs 19,999 से शुरू होती है। फोन में 4,700mAh की बैटरी और क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 778 5G CPU दिया गया है। स्मार्टफोन के बैक पर 8MP और 2MP सेन्सर्स के साथ 64MP ट्रिपल कैमरा कन्फिगरेशन है।  

Infinix Hot 20 5G

Infinix Hot 20 5G को फ्लिपकार्ट पर 32% डिस्काउंट के बाद Rs 13,499 में उपलब्ध कराया गया है। फोन की फुल HD+ स्क्रीन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 CPU द्वारा चलती है। यह स्पेस ब्लू और ब्लास्टर ग्रीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है और 5,000mAh बैटरी द्वारा संचालित है। 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles