Digit.in

Amazon Extra Happiness Days: सस्ते से लेकर महंगे तक इन ब्रांडेड स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स की बरसात! देखें Best Deals

Highlights

आज से अमेज़न पर फेस्टिव सीजन की Extra Happiness Days सेल शुरू हो गई है।

ई-कॉमर्स कंपनी ग्राहकों के लिए SBI ऑफर को खत्म करके नए बैंक ऑफर्स लेकर आई है।

आज हम आपके लिए 12 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक की बेस्ट स्मार्टफोन डील्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

Amazon Extra Happiness Days: सस्ते से लेकर महंगे तक इन ब्रांडेड स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स की बरसात! देखें Best Deals

Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 अब तक खत्म नहीं हुई है, तो अगर आप एक नया हाई-एंड स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं या फिर एक मिड-रेंज फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो दोनों ही सूरतों में खरीदारी करने का यह बिल्कुल सही मौका है। ऐसे में आज हम आपके लिए 12 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक की बेस्ट स्मार्टफोन डील्स की लिस्ट लेकर आए हैं। 

बता दें कि आज से अमेज़न पर फेस्टिव सीजन की Extra Happiness Days सेल शुरू हो गई है जिसके तहत ई-कॉमर्स कंपनी ग्राहकों के लिए SBI ऑफर को खत्म करके नए बैंक ऑफर्स लेकर आई है। अब अमेज़न सेल के दौरान खरीदारी करने पर ग्राहकों को बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड, वनकार्ड और HDFC Bank EMI ट्रांजैक्शन पर 10% इन्स्टेन्ट डिस्काउंट दिया जाएगा। आइए अब बढ़ते हैं अपनी स्मार्टफोन डील्स की तरफ... 

List Price: Rs 59,900

Deal Price: Rs 50,999

आईफोन का यह मॉडल 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए यह एप्पल के A15 बायोनिक चिप से लैस है। यह डिवाइस 512GB तक के तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कैमरा विभाग की बात करें तो इस फोन में 12MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। 

अमेज़न सेल में iPhone 13 स्मार्टफोन 50,999 रुपए में उपलब्ध है। बैंक ऑफर का इस्तेमाल करने पर आप इसे 50,249 रुपए में अपना बना सकते हैं। 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G (यहाँ से खरीदें)

List Price: Rs 19,999

Deal Price: Rs 19,999

वनप्लस का यह 5G फोन एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है जिसे 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ पेयर किया गया है। इसमें 108MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है। इसके अलावा हैंडसेट में 5000mAh बैटरी दी गई है जो 67W फास्ट चार्जर के जरिए 30 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है। 

अमेज़न से आप इसे 19,999 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत घटकर 19,499 रुपए हो जाएगी।

List Price: Rs 39,999

Deal Price: Rs 39,999

OnePlus 11R में 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 5000mAh बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

अभी यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 39,999 रुपए की कीमत में लिस्टेड है। हालांकि, बैंक ऑफर समेत ग्राहक इसे 38,749 रुपए में घर ले जा सकते हैं। 

List Price: Rs 15,999

Deal Price: Rs 11,999

Redmi 12 5G फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.79-इंच FHD डिस्प्ले से लैस है। इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट मिलता है। इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ऑप्टिक्स के लिए यह 50MP ट्रिपल कैमरा ऑफर करता है। 

Redmi 12 5G स्मार्टफोन अमेज़न सेल के दौरान 11,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है।

List Price: Rs 24,999

Deal Price: Rs 16,999

सैमसंग के इस 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह डिवाइस Exynos 1280 प्रोसेसर से लैस है। फोन के बैक पर 50MP कैमरा सिस्टम दिया है। 

Samsung Galaxy M34 5G ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 32% की छूट के साथ 16,999 रुपए में मिल रहा है। लेकिन 1000 रुपए तक के बैंक डिस्काउंट के साथ इसे 15,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles