प्राइवेसी की एक और लेयर लाया WhatsApp, देखें कैसे काम करेगा New फीचर | Tech News
मेटा के स्वामित्व वाला मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
व्हाट्सएप का यह नया फीचर शेयर किए गए कॉन्टेन्ट पर यूजर्स को अधिक कंट्रोल देगा।
व्यू वन्स मोड इनेबल होने पर प्राप्तकर्ता वॉइस नोट को एक्सपोर्ट, फॉरवर्ड, सेव या रिकॉर्ड नहीं कर सकेगा।

मेटा के स्वामित्व वाला मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसकी मदद से यूजर्स व्यू वन्स मोड के साथ वॉइस नोट्स भेज सकेंगे। उम्मीद है कि यह फीचर यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी देगा।
जाने-माने व्हाट्सएप टिप्सटर पब्लिकेशन WABetaInfo के अनुसार यह मेसेजिंग प्लेटफॉर्म एंड्रॉइड और iOS पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक ऐसा फीचर रोल आउट कर रहा है जिससे यूजर्स वॉइस नोट्स पर व्यू वन्स मोड सेट कर सकेंगे। इसके लिए व्हाट्सएप चैट बार में रिकॉर्डिंग के दौरान एक लॉक के साथ एक नया व्यू वन्स आइकन शामिल कर सकता है।
वॉइस नोट्स के लिए View Once मोड होगा इतना फायदेमंद
जब आप इस आइकन पर क्लिक करेंगे तो वॉइस नोट संभावित तौर पर व्यू वन्स मोड में शेयर होगा, इसलिए प्राप्तकर्ता उसे एक्सपोर्ट, फॉरवर्ड, सेव या रिकॉर्ड नहीं कर सकेगा।
वॉइस नोट भेजते समय "view once" मोड को इनेबल करने से यह सुनिश्चित होगा कि एक बार डिसमिस होने के बाद उसे न तो सेंडर और न ही रिसीवर दोबारा सुन सकेगा, जिससे संवेदनशील और गोपनीय जानकारी के लिए प्राइवेसी और सिक्योरिटी बढ़ेगी और गलत इस्तेमाल या दोबारा प्लेबैक पर रोक लगेगी।
व्हाट्सएप का यह नया फीचर शेयर किए गए कॉन्टेन्ट पर यूजर्स को अधिक कंट्रोल देगा। साथ ही यूजर्स इस बात को लेकर भी निश्चिंत रहेंगे कि उनके वॉइस मेसेजेस को उसकी सहमती के बिना स्टोर या शेयर नहीं किया जा सकेगा, जिससे व्हाट्सएप निजी बातचीत के लिए और भी सुरक्षित प्लेटफॉर्म साबित होगा।
कुल मिलाकर यह फीचर व्हाट्सएप पर वॉइस मेसेजेस भेजते समय और अधिक सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली अनुभव देगा, जिससे यह आम और संवेदनशील दोनों तरह की बातचीत के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म बनेगा।
WhatsApp Passkeys
हाल ही में व्हाट्सएप ने एंड्रॉइड पर Passkey सपोर्ट की घोषणा की है। Passkeys की मदद से यूजर्स अपने अकाउंट पर ठीक उसी तरह साइन-इन कर सकते हैं जैसे वह फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या पिन के जरिए अपने डिवाइस को अनलॉक करते हैं। इस फीचर का लक्ष्य यूजर सिक्योरिटी को बढ़ाना और इस पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप में ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को आसान बनाना है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile

