Google Pixel 10a की इंडिया के बाजार में हुई धमाकेदार एंट्री..देखें Pixel 9a के मुकाबले मिले हैं कौन से अपग्रेड, दोनों के बीच कड़ा मुकाबला?
Google ने भारत में Google Pixel 10a लॉन्च कर दिया है और इसकी कीमत 49,999 रुपये है, हालांकि, इसी प्राइस में कंपनी ने Google Pixel 9a को पेश किया था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नया मॉडल वाकई अपग्रेड करने लायक है या Pixel 9a अभी भी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है? आइए यहाँ दोनों ही फोन्स की तुलना देखते हैं और जानते हैं कि क्या Pixel 10a में Pixel 9a के मुकाबले कुछ अपग्रेड मिलते हैं? इसके अलावा क्या इस प्राइस रेंज में आपको Google Pixel 10a को खरीदना चाहिए, या किसी अन्य फोन की ओर मुड़ना चाहिए?
SurveyGoogle Pixel 10a बनाम Pixel 9a: डिज़ाइन और डिस्प्ले की तुलना
पहली नजर में दोनों फोन लगभग एक जैसे लगते हैं। दोनों में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले है और 60Hz से 120Hz तक एडजस्ट होने वाला रिफ्रेश रेट मिलता है। लेकिन Pixel 10a में Gorilla Glass 7i दिया गया है, जबकि Pixel 9a में Gorilla Glass 3 के साथ लॉन्च हुआ था। इसका साफ मतलब यह है कि नया मॉडल गिरने और स्क्रैच के मामले में ज्यादा मजबूत हो सकता है।
ब्राइटनेस को देखा जाए तो इस मामले में भी दोनों ही फोन्स एक दूसरे से काफी अलग हैं। Google Pixel 9a जहां 2,700 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया था, वहीं Pixel 10a को कंपनी नमे 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस पर लॉन्च किया है। इसका मतलब है कि तेज धूप में भी इस फोन की स्क्रीन काफी ब्राइट रहती है, और आपको कंटेन्ट आसानी से दिखाती है।
Google Pixel 10a बनाम Pixel 9a: परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर की तुलना
दोनों फोन Google के Tensor G4 चिपसेट और 8GB RAM के साथ आते हैं। इसी कारण दोनों फोन्स को एक नजर में देखने पर इनकी स्पीड और स्मूदनेस में खास अंतर नजर नहीं आता है। हालांकि, एक बड़ा अंतर यहाँ देखा जा सकता है, जो इस प्रकार है कि Pixel 10a सीधे Android 16 पर लॉन्च किया गया है, हालांकि, Pixel 9a को अपडेट के बाद यह वर्जन दिया जाने वाला है। दोनों फोन्स को कंपनी ने 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट दिया है। यहाँ दोनों फोन्स में कोई अंतर नहीं है। अब अगर आप परफॉरमेंस को लेकर दोनों फोन्स के बीच के अंतर को देखते हैं तो दोनों में कोई फ़र्क नहीं है।
Google Pixel 10a बनाम Pixel 9a: कैमरा की तुलना
दोनों फोन में 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। इसका मतलब है कि कैमरा में अंतर कम ही देखने को मिलता है, लेकिन असली फर्क सॉफ्टवेयर फीचर्स में नजर आता है। Pixel 10a में Camera Coach मिलता है, जो फोटो लेते समय स्क्रीन पर सजेशन देता है। इसके अलावा कंपनी ने Macro Focus भी जोड़ा गया है, जिससे क्लोज-अप शॉट्स बेहतर तरीके से लिए जा सकते हैं।
Auto Best Take फीचर ग्रुप फोटो में सबसे अच्छे एक्सप्रेशन को चुनकर एक परफेक्ट तस्वीर बना देता है। Pixel 9a में यह सुविधा नहीं है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो नए फोन के साथ जाना आपके लिए बेटर हो सकता है। हालांकि, कैमरा सेन्सर में कोई अंतर नहीं है, लेकिन अगर आपको कुछ अड्वान्स फीचर चाहिए तो आप ऐसा कर सकते हैं।
Google Pixel 10a बनाम Pixel 9a: बैटरी और चार्जिंग की तुलना
दोनों फोन में 5,100mAh बैटरी है और 23W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वायरलेस चार्जिंग में हल्का फर्क है। Pixel 9a में 7.5W की स्पीड वाली चार्जिंग सपोर्ट मौजूद थी, जबकि Pixel 10a में 10W तक की वायरलेस चार्जिंग क्षमता मिलती है। यह ज्यादा बड़ा बदलाव तो नहीं है लेकिन चार्जिंग में लगने वाला समय कुछ कम हो जाता है।
Satellite SOS: सबसे बड़ा नया फीचर
Pixel 10a में Satellite SOS सपोर्ट दिया गया है। अगर मोबाइल नेटवर्क या Wi-Fi उपलब्ध नहीं हो तो आप इमरजेंसी सेवाओं से सैटेलाइट के जरिए संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, Pixel 9a में यह सुविधा नहीं है।
Google Pixel 10a बनाम Pixel 9a: क्या आपको नए फोन पर अपग्रेड करना चाहिए?
अगर आप पहले से Pixel 9a इस्तेमाल कर रहे हैं तो सिर्फ ब्राइटनेस, ग्लास अपग्रेड या सॉफ्टवेयर फीचर के लिए नया फोन लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर दोनों एक ही कीमत पर मिल रहे हों और आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हों, तो Pixel 10a थोड़ी ज्यादा वैल्यू वाला फोन लगता है। इसमें आपको मजबूत ग्लास, बेहतर डिस्प्ले ब्राइटनेस और Satellite SOS फीचर मिल जाते हैं, जो इसे पिछले फोन से कुछ अलग कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: वीवो का धमाका! पेश किया Vivo V70 और Vivo V70 Elite, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile