Best Diwali Gifting smartphone Idea: कम कीमत में Infinix, iQOO और अन्य फोन्स हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

Highlights

25000 रुपये के अंदर आप बेस्ट स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

Amazon Sale में आपको स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिल रहा है।

इस समय Infinix Zero 30, GT 10 Pro और iQOO Z7 Pro के अलावा अन्य पर बेस्ट डील मिल रही है।

Diwali आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आपने मन में भी यह सवाल उठना शुरू हो गया होगा कि आखिर अपने कारीबियों को क्या गिफ्ट (smartphone) दिया जाए। अगर आपका बाजार कम है तो आपके बहुत से ऑप्शन हैं लेकिन अगर आप अपने किसी करीबी को एक ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो आपकी याद को उसके जहन में बसा दे तो आपको एक स्मार्टफोन का ही चुनाव करना चाहिए।

अब ऐसे में अगर आपको यह स्मार्टफोन फीचर्ड पैक होने के साथ साथ कम कीमत में मिल जाए तो आपके लिए तो चांदी हो जाने वाली है। असल में इस समय Amazon India पर सेल चल रही है। इस सेल में आपको 25000 रुपये तक की कीमत में कई बेस्ट स्मार्टफोन मिल जाने वाले हैं। हम आपको आज इन्हीं स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं। इस लिस्ट में हमने आपके लिए Infinix Zero 30, GT 10 Pro और iQOO Z7 Pro के अलावा अन्य फोन्स को शामिल किया है। आइए जानते हैं फुल डील क्या हैं।

अगर आप इस स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का मन बना लेते हैं तो आपको इसके स्पेक्स के बारे में भी जान लेना चाहिए। यह स्मार्टफोन एक 6.78-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें एक 108MP OIS कैमरा के अलावा एक 50MP का फ्रन्ट कैमरा भी है। फोन में Dimensity 8020 प्रोसेसर भी मिलता है। यह फोन एक 5000mAh की बैटरी से भी लैस है।

इस स्मार्टफोन में भी एक 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 8050 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 108MP का अल्ट्रा-क्लियर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन में एक 45W की फास्ट चार्जिंग वाली एक 5000mAh की बैटरी भी है।

इस स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर मिलता है। फोन में एक 64MP का Aura Light OIS camera मिलता है। फोन में 16MP का फ्रन्ट कैमरा भी है। इसमें एक 2MP का बोकह कैमरा भी मिलता है। फोन में 66W FlashCharge तकनीकी से लैस 4600mAh की बैटरी भी मिलती है।

इस फोन में एक 6.55-इंच की pOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 7030 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 68W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में एक 50MP का OIS कैमरा और एक 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है।

इस स्मार्टफोन में एक 6.67-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर मिलता है, इस फोन में एक 108MP का में कैमरा भी मिलने वाला है। फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। इस फोन में एक 67W की चार्जिंग क्षमता वाली 5000mAh की बैटरी है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles