लंबी चलने वाली बैटरी चाहिए? 30,000 रुपये से कम में ये हैं 2025 के टॉप 5 स्मार्टफोन!
क्या आप एक बेहतरीन बैटरी के साथ आने वाले फोन को इस समय में खरीदना चाहते हैं?
आप सही जगह आ पहुँच हैं, यहाँ आपको 30000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट फोन्स की डिटेल्स मिलेंगी.
हमने एक लिस्ट तैयार की है, जो आपको इन फोन्स की जानकारी देगी.
क्या आप वह व्यक्ति हैं जो हर जगह पर अपने फोन के साथ पॉवरबैंक को लेकर भी चलते हैं? सभी ऐसे नहीं होते हैं. आमतौर पर सभी लोग अपने साथ पॉवरबैक कैरी नहीं करते हैं. असल में, पॉवर बैंक को अपने साथ रखना सभी के लिए आसान नहीं है, ऐसे में सभी एक ऐसा फोन चाहते हैं जो लम्बी बैटरी लाइफ के साथ आता हो. आप भी शायद ऐसे ही लोगों में होंगे? इसी को देखते हुए, आज देखा जा रहा है कि फोन 6500mAh की बैटरी से लेकर 7000mAh की बैटरी तक पहुँच चुके हैं. समय बदल रहा है, स्मार्टफोन का इस्तेमाल निरंतर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में बैटरी का होना कितना जरुरी हो जाता है, इसे लेकर कुछ कहने की जरूरत नहीं है, सभी इसकी महत्ता जानते हैं. इसी कारण आज हम आपको कुछ ऐसे फोन्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो 30000 रुपये के प्राइस में बड़ी बैटरी के साथ आते हैं.इन फोन्स में आपको केवल बैटरी ही दमदार नहीं मिलती है, इसके अलावा आपको डिस्प्ले, कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में भी यह फोन्स पसंद आने वाले हैं. इतना ही नहीं, इन फोन्स का डिजाईन भी खास है. आइये अब इन फोन्स के बारे में एक एक करके जानते हैं.
POCO F7
POCO F7 में एक 7550mAh की बैटरी मिलती है. इसके अलावा आपको इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W की चार्जिंग क्षमता मिलती है. इसे आप लगभग लगभग एक घंटे के अंदर के समय में 100 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं. इस फोन को आप बैटरी के मामले में ही नहीं, बल्कि अन्य सभी स्पेक्स और फीचर आदि के मामले में बेस्ट कह सकते हैं.
Vivo T4 और iQOO Z10
दोनों ही फोन्स में आपको 7300mAh की बैटरी मिलती है. यह दोनों ही फोन्स उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो ट्रेवल ज्यादा करते हैं और अपने घर के घंटों तक दूर रहते हैं. दोनों ही फोन्स में बैटरी के साथ आपको 90W की चार्जिंग क्षमता मिलती है. इसके अलावा आपको 40 मिनट के समय में ही 100 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं. दोनों ही फोन्स पॉवरफुल और दमदार हैं.
iQOO Neo 10R
iQOO Neo 10R स्मार्टफोन को आप गेमिंग के मामले में एक बेस्ट फोन के तौर पर देख सकते हैं. इस फोन में आपको इस प्राइस रेंज में एक 6500mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की चार्जिंग क्षमता के साथ आती है. इस फोन को 50 फीसदी तक चार्ज करने में लगभग लगभग 20-25 मिनट का समय जाता है.
POCO X7 Pro
POCO के इस फोन में आपको एक 6000mAh की बैटरी मिलती है, आपको फोन में 30 मिनट का YouTube Playback मिलता है, इतने में बैटरी केवल और केवल 3-4 फीसदी ही खर्च होती है. यह बैटरी 90W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है. टेस्टिंग के दौरान यह 45 मिनट के समय में ही फुल चार्ज हुई. इसका मतलब है कि यह फोन भी आपके लिए बैटरी के मामले में एक दमदार फोन हो सकता है.
Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra
आइये अब Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra स्मार्टफोन्स की बात करते हैं. दोनों ही फोन्स में एक 6000mAh की बैटरी मिलती है. दोनों ही फोन्स की बैटरी को एक पूरे दिन के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जासकता है. इसके अलावा फोन्स में आपको बैटरी सेवर फीचर भी मिलते हैं, जो बैटरी मैनेजमेंट के लिए बेस्ट हैं. इसके अलावा दोनों ही फोन्स में आपको 80W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है, जो दोनों ही फोन्स को जल्दी से चार्ज करने में मदद करती है.
अगर आपका बजट 30000 रुपये एक आसपास है तो आपको इन फोन्स में से किसी एक फोन का चुनाव करना चाहिए. यह फोन बैटरी के साथ साथ दमदार फीचर्स, डिजाईन और बेहतरीन स्पेक्स के अलावा फीचर्स से लैस हैं.