15000 रुपये के अंदर नहीं मिलेगा इनसे बेहतर 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में Redmi, Motorola और Samsung के साथ Vivo के फोन
अगर आप 15,000 रुपये के अंदर सबसे अच्छे 5G फोन की खोज कर रहे हैं, तो यहाँ कुछ ऐसे ऑप्शन आपके लिए ले आए हैं।
ये फोन्स बैटरी, परफॉरमेंस और कैमरा के मामले में सबसे दमदार स्मार्टफोन्स के तौर पर देखे जा सकते हैं।
लिस्ट में Redmi, Motorola और Samsung के साथ Vivo के फोन शामिल।
आज के डिजिटल जमाने में 5G कनेक्टिविटी सिर्फ़ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं रह गई है। बजट प्राइस में उपलब्ध स्मार्टफोन ब्रांड्स भी अब सस्ते स्मार्टफोन ऑप्शन लाने लगे है। ऐसा होने से कहीं न कहीं हर कोई 5G की फास्ट स्पीड और विश्वसनीय नेटवर्क का आनंद ले सकते हैं। अगर आप 15,000 रुपये के अंदर सबसे अच्छे 5G फोन की खोज कर रहे हैं, तो यहाँ कुछ ऐसे ऑप्शन आपके लिए ले आए हैं, जो बैटरी, परफॉरमेंस और कैमरा के मामले में सबसे दमदार स्मार्टफोन्स के तौर पर देखे जा सकते हैं।
आइए इन सस्ते 5G Phones पर एक नजर डालते हैं!
Redmi A4 5G
इस फो में Qualcomm Snapdragon 4S Gen 2 प्रोसेसर मौजूद है, जो आपके रोजमर्रा के कामों के लिए बेहतरीन है, हालांकि भारी गेमिंग के लिए उपयुक्त नहीं है। फोन में एक 6.8-इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है, इस फोन में आपको इसी कारण आपको स्क्रॉलिंग और स्मूथनेस मिलती है। फोन में एक 5,160mAh की बैटरी है, इस फोन में एक औसत कैमरा सेटअप मिलता है।
Redmi 14C 5G
इस फोन में आपको बजट सेगमेंट में आकर्षक डिज़ाइन मिलता है। इस फोन में एक 6.8-इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है जो मल्टीटास्किंग और हल्के गेमिंग के लिए अच्छा कहा जा सकता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो अच्छी खासी फोटो ले सकता है। इस फोन में एक 5,160mAh बैटरी मिलती है।
Vivo T3 Lite 5G
इस फोन को आप बेसिक कामों और सोशल मीडिया उपयोग के लिए लिए बेस्ट सस्ते ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में एक 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। फोन में एक 8MP का रियर कैमरा मिलता है। इसे आप औसत कैमरा कह सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में एक 5,000mAh की बैटरी भी मिलती है।
Moto G45 5G
यह स्मार्टफोन सस्ते में प्रीमियम वेगन लेदर बैक और स्मूद कैमरा बंप के साथ आकर्षक डिज़ाइन से लैस है। इस फोन में आपको एक 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, जो फ्लुइड एनिमेशन देता है, लेकिन सीधे धूप में ब्राइटनेस में कमी हो सकती है। फोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ Android 14 का सपोर्ट मिलता है, हालांकि आप इसे Android 15 पर अपडेट कर सकते हैं। फोन में अच्छा कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy A14 5G
इस फोन में एक 6.6-इंच का PLS LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इसके अलावा इसमें Exynos 1330 प्रोसेसर, 4GB RAM मिलती है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इस फोन में इस कैमरा को एक बढ़िया कैमरा के तौर पर देखा जा सकता है। फोन में एक 5,000mAh बैटरी भी मिलती है।