25000 रुपये में ये फोन हैं बेस्ट चॉइस, चौथा वाला है गजब फोन, फीचर्स देखकर खरीदने दौड़ जाएंगे
अगर आप 25000 रुपये के प्राइस में एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको इस प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन मिल जाने वाले हैं। हमने स्मार्टफोन्स की एक बड़ी लिस्ट तैयार की है जो आपको इस प्राइस रेंज में आसानी से मिल जाने वाले हैं। इस लिस्ट में हमने Vivo T3 Pro के साथ साथ Realme 13 Pro आदि को शामिल किया है, हालांकि अन्य कई फोन्स इस लिस्ट में आपको मिल जाने वाले हैं। हमने POCO X7 Pro के साथ साथ Motorola Edge 60 Fusion को भी शामिल किया है। आइए इन फोन्स की डिटेल्स देखते हैं। आइए जानते है कि ये फोन्स किन स्पेक्स और फीचर के साथ इस प्राइस में बेस्ट ऑप्शन बन जाते हैं।
Vivo T3 Pro 5G
इस समय आप इस फोन को Flipkart Bonanza Sale 2025 में सस्ते में खरीद सकते हैं। यह फोन दमदार है, इसमें आपको स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन को एक अच्छा खासा मल्टीटास्किन्ग डिवाइस कहा जा सकता है। फोन को AnTuTu पर 820,000 स्कोर मिला है। इसके अलावा फोन में एक 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो एक ब्राइट डिस्प्ले है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा और एक 8MP का दूसरा कैमरा भी मिलता है। फोन में एक 5500mAh की बैटरी मिलती है।
Realme 13 Pro 5G
अगर आप फोटोग्राफी के लिए एक दमदार फोन की तलाश कर रहे हैं तो आपको रियलमी के इस फोन को अपने अगले स्मार्टफोन ऑप्शन के तौर पर देखना चाहिए। इस फोन में Sony LYT600 50MP का सेन्सर मिलता है। कैमरा सेन्सर को कंपनी ने Super OIS और HyperImage+ तकनीकी से लैस किया है, इसी कारण फोन लो लाइट के साथ साथ ब्राइट लाइट में भी अच्छी खासी तस्वीरें लेता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5200mAh की बैटरी भी मिलती है।
POCO X7 Pro 5G
अगर आप एक ऐसा फोन खोज रहे हैं जो आपको सभी मामले में गजब की परफॉरमेंस दे सके तो आप POCO के इस फोन के साथ जा सकते हैं। यह फोन दुनिया का पहला ऐसा फोन है जो Dimensity 8400 Ultra चिपसेट से लैस है। इस फोन को AnTuTu पर 1.7 मिलियन स्कोर मिला है। इसके अलावा फोन में A725 CPU भी मिलता है जो 3.25GHz क्लॉक से लैस है। इसमें आपको प्रोसेसिंग और ग्राफिक्स पावर को बूस्ट करती है। इस फोन को गेमर्स और मल्टीटास्कर्स आदि के लिए दमदार कहा जा सकता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 6550mAh की बैटरी मिलती है।
Motorola Edge 60 Fusion
अगर आप एक प्रीमियम फ़ील वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको Motorola Edge 60 Fusion के साथ जाना चाहिए। इस फोन में आपको एक 6.7-इंच की pOLED डिस्प्ले मिलती है जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस है। इसमें आपको Pantone Color Accuracy भी मिलती है। डिस्प्ले पर 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन में Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है जो 68W की फास्ट चार्जिंग से लैस है, फोन में एक 5500mAH की बैटरी मिलती है।
Nothing Phone (3a)
अगर आप मिड-रेंज में एक धांसू फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको इस फोन के साथ जाना चाहिए। यह फोन 4nm प्रोसेस पर निर्मित स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। फोन को AnTuTu पर 825,564 स्कोर मिलता है। फोन में एक कैमरा भी दमदार है। इसमें एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में एक 50MP का मेन, एक 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। इतना ही नहीं, फोन में आपको एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है।
25000 रुपये के प्राइस में वैसे तो आपके पास बहुत सी चॉइस हैं लेकिन ये कुछ ऐसे फोन्स हैं जो वाकई दमदार और शानदार कहे जा सकते हैं। चाहे कैमरा हो, चाहे बैटरी हो, चाहे परफॉरमेंस हो, या चाहे डिजाइन ही क्यों न हो। आपको इस लिस्ट में सब कुछ मिल जाने वाला है। अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपने लिए एक दमदार फोन खरीद सकते हैं। इसी बजट में आपके पास स्मार्टफोन्स की एक बड़ी लिस्ट है जो आपको सबकुछ दे सकती है जो आपको अपने नए फोन से चाहिए।