Aashram में Baba Nirala को भी दे दे मात, ऐसी है Osho की ये वाली डाक्यूमेंट्री, लिस्ट का 5वां शो उड़ा देगा होश
Bobby Deol (Baba Nirala) की Aashram को देश में ऐसा कोई ही होगा जिसे पसंद न आई हो। इस वेब सीरीज ने बॉबी देओल की फिर से वापसी ही नहीं कारवाई है। इसके अलावा वेब सीरीज ने नए नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं। Amazon MX Player पर इस वेब सीरीज का नया सीजन भी आ चुका है। इसमें बाबा निराला को जेल भी जाना पड़ा है और Bhopa Swami ने एक नए नाम के साथ आश्रम की बागडोर को अपने हाथों में लिया है। हालांकि, आश्रम सीजन 4 को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है लेकिन आश्रम 3 पार्ट 2 को देखकर दर्शक वाकई अच्छी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब आश्रम सीरीज में आप बाबा निराला को देख चुके हैं, उनके द्वारा किये जाने वाले सभी कारनामों को भी देख चुके हैं। ऐसे में मैंने सोच कि आपको आश्रम जैसी ही कुछ वेब सीरीज या फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो आपको पसंद आ सकती हैं। हम यहाँ 5 शोज के बारे में चर्चा करने वाले हैं, जिन्हें देखकर आप शायद आश्रम को भी भूल जाएंगे। आइए इन सभी 5 लिस्ट में मौजूद वेब सीरीज, मूवीज/फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।
Surveyमैं इस लेख के अंत में आपको आपको Aashram Season 3 Part 2 के बारे में जानकारी देने वाला हूँ, इसके अलावा इस लिस्ट की 5वीं फिल्म/शो को देखकर आप दंग ही हो जाने वाले हैं। इस शो में आप Osho के जीवन और उनकी शिक्षाओं को देख पाएंगे। आइए अब ज्यादा देर न करते हुए इन वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में जानते हैं।
Maharaj
अगर आप Maharaj को देखना चाहते हैं तो आप इसे Netflix पर जाकर देख सकते हैं। असल में, इस कहानी में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बाबा अपनी महिला अनुयायियों के साथ संबंध बनाता है, हालांकि, जब एक अखबार इसका संज्ञान लेता है तो इस अखबार पर ही मुकदमा कर दिया जाता है। इस कहानी में आपको बाबा के ढोंग, अय्याशी के साथ साथ उनकी सनक को भी देखा जा सकता है। यह कहानी यूं तो Aashram Web Series से ज्यादा मेल नहीं खाती है, हालांकि इसमें भी आप बाबा के संबंध अपनी ही करीबी महिलाओं से होते हैं, यह देखा जा सकता है। इस कहानी को देखकर आपको कहीं न कहीं Aashram की ही याद दिला देने वाली है और Baba Nirala भी आपको याद आ जाने वाले हैं।
Bikram: Yogi, Guru, Predator
इस कहानी को भी आप Netflix पर देख सकते हैं। असल में, इस कहानी में आपको एक योग गुरु की यात्रा देखने को मिलती है। इन्होंने कैसे योग व्यवसाय को एक मुकाम दिया है, इसके बारे में भी जानकारी आपको मिलती है। यह एक डाक्यूमेंट्री है। इसका मतलब है कि आप इसमें जो भी देखने वाले हैं, वह सत्य पर आधारित होने वाला है। इस फिल्म को पहली बार 2019 में टोरंटो इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था। फिल्म में आपको बिक्रम चौधरी के जीवन को देखा जा सकता है।
My Daughter Joined A Cult
यह कहानी Swami Nityanand के इर्द गिर्द घूमती है। अगर आप इनके बारे में नहीं जानते हैं तो आपको इस कहानी को देखना चाहिए, इस कहानी को Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। हालांकि, इस कहानी में आपको यह दोनों ही चीज देखने को मिलने वाली है कि आखिर नित्यानन्द एक गॉडमेन हैं या एक कॉनमेन, शायद इसका जवाब आपको इस शो में मिल जाने वाला है। अगर आपको Aashram पसंद आई थी तो आपको यह शो भी पसंद आने वाला है। इस शो को भी आपको जरूर देखना चाहिए। हालांकि, Aashram एक सच्ची घटना पर आधारित नहीं है, इसके बाद भी उसे एक बाबा के जीवन से जोड़कर देखा जा सकता है, लेकिन इस शो को आप सत्य घटना पर आधारित कह सकते हैं।
Wild Wild Country
अगर आप Osha (Bhagwan Rajnish) के बारे में थोड़ा कुछ भी जानते हैं तो आपको इस कहानी को जरूर देखना चाहिए। असल में, इस कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक Baba के कहने पर लोग बड़े पैमाने पर एक जंगल में जाकर एक नई ही दुनिया बसाने में लग जाते हैं। इस कहानी में जो कुछ दिखाया गया है, वह बिल्कुल सच है। अब अगर आप सही प्रकार से इस घटना को जानना चाहते हैं तो आपको इस कहानी को जरूर देखना चाहिए। इस कहानी को आप Netflix पर देख सकते हैं।
Guru: Bhagwan, His Secretary & Bodyguard
यह कहानी भी Osho यानि Bhagwan Rajnish के जीवन पर आधारित है। इस सीरीज में उन्हें एक Sex Guru के तौर पर दिखाया गया है। इस कहानी को देखकर आपको उनका जीवन, उनकी शिक्षाएं और उनके आसपास के लोगों के बारे में जानकारी मिलने वाली है। इस कहानी को देखकर आपके कहीं न कहीं रोंगटे ही खड़े हो जाने वाले हैं। इस डाक्यूमेंट्री को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। मैं ऐसा कह सकता हूँ कि इस शो को देखकर आप Aashram के हर एक सीन को भूल जाने वाले हैं। अगर आप Aashram को पसंद करते हैं तो आपको इस डाक्यूमेंट्री को जरूर देखना चाहिए।
आश्रम की कहानी
आश्रम की कहानी के बारे में आप जानते ही हैं, इसके बारे में बार बार चर्चा करना केवल उसे दोहराना ही होने वाला है। जैसे ही Internet पर Aashram लिखते हैं तो इस वेब सीरीज को लेकर सबकुछ सामने आ जाता है। इसके अलावा आपको रेटिंग के साथ साथ अन्य सभी डिटेल्स भी मिल जाने वाली हैं। इस कहानी में आपको मुख्य किरदारों में Bobby Deol, Chandan Roy Sanyal और Aditi Pohankar नजर आने वाले हैं। इसके अलावा Darshan Kumaar, Anurita Jha, Rajeev Siddhartha, Vikram Kochhar, Sachin Shroff, Preeti Sood, और बबीता भाभी के तौर पर Tridha Chaudhary भी देखने को मिलने वाली हैं।
Aashram के सभी सीजन कहाँ देखें?
अगर आप Aashram को देखना चाहते हैं तो आप इसे Amazon Max Player पर देख सकते हैं। जब से MX Player और Amazon Prime Video का विलय हुआ है, तब से आप इस वेब सीरीज को Amazon Prime के साथ देख सकते हैं। IMDb रेटिंग को देखा जाए तो इस शो को यहाँ 6.6 रेटिंग मिली है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile