पैसा वसूल हैं ये 10000 रुपये के अंदर आने वाले टॉप 5 फोन्स..तीसरा वाला है बेस्ट

HIGHLIGHTS

क्या आप 10000 रुपये के बजट में एक फोन खरीदना चाहते हैं?

लिस्ट में 5 फोन्स को शामिल किया गया है, जो इस प्राइस रेंज में आते हैं।

लिस्ट का तीसरा फोन सबसे बेस्ट माना जा सकता है?

भारत का स्मार्टफोन बाजार आए दिन बड़ा और ज्यादा बड़ा होता जा रहा है। जहां भारत में आपको 8000 रुपये से लेकर 100000 रुपये और उससे भी ज्यादा के फोन्स मिल जाने वाले हैं, लेकिन आज हम आपको उस बजट सेगमेंट के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसकी बड़ी संख्या देश में है। असल में, ये सेगमेंट 10000 रुपये के प्राइस में आने वाली श्रेणी है। इस श्रेणी में बहुत से फोन्स लॉन्च हो चुके हैं। समय समय पर इस सेगमेंट में Samsung, POCO के साथ साथ Lava और Redmi के फोन्स भी लॉन्च होते रहते हैं। आज हम आपको इस सेगमेंट के सबसे दमदार फोन्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इस प्राइस रेंज में आपको अच्छी बैटरी के अलावा दमदार कैमरा और बेहतरीन डिस्प्ले वाले फोन्स मिल सकते हैं। आइए जानते है कि इन फोन्स में आपको क्या मिल रहा है, इसके अलावा आप इन्हें आप अपने दूसरे पहों के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे इन फोन्स की लिस्ट दी गई है।

Lava Bold N2

लिस्ट के पहले फोन के तौर पर हमने यहाँ Lava Bold N2 को रखा है। इस फोन में एक दमदार 6.75-इंच की HD डिस्प्ले मिलती है, फोन में एक 13MP का रियर कैमरा सेटअप और एक 5000mAh की बैटरी भी मिल रही है। इस फोन को 10000 रुपये के अंदर एक बेस्ट फोन के तौर पर देखा जा सकता है।

Redmi A5

अगर आप Redmi के फोन्स को इस्तेमाल कर चुके हैं या इस्तेमाल करते आए हैं तो आपको Redmi A5 भी पसंद आने वाला है। इस फोन में एक 6.88-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, फोन को कंपनी ने एक 32MP का डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन में कंपनी की ओर से एक 5200mAh की बैटरी भी दी गई है। फोन को आप 10000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy F07

अगर आप इस लिस्ट के एक भरोसेमंद फोन को देखते हैं तो यह जाहिर तौर पर Samsung का यह फोन होने वाला है। कंपनी ने फोन को Helio G99 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, इसमें 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। इसमें एक 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, इसके अलावा फोन में कंपनी ने एक 5000mAh की बैटरी भी दी है। इस फोन को आप 10000 रुपये के प्राइस में एक बेस्ट फोन कह सकते हैं। यह इस लिस्ट का एक दमदार फोन भी है।

Samsung Galaxy M07

अगर आप Samsung के एक अन्य फोन के तौर पर किसी एक नए फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह फोन इस लिस्ट का दमदार फोन होने वाला है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर मिलता है। इसमें एक 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा फोन में कंपनी की ओर से एक बड़ी 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का डुअल कैमरा सेटअप भी मिलता है। इसे भी आप लिस्ट का एक दमदार फोन कह सकते हैं।

POCO C71

अगर आप Lava, Redmi और Samsung के फोन्स के अलावा किसी अन्य ब्रांड की ओर जाना चाहते हैं तो आप POCO के इस फोन के बारे में भी सोच सकते हैं। यह फोन आपको इसी प्राइस रेंज में मिलता है। इसके अलावा इसमें 6.88-इंच की डिस्प्ले मिलती है, फोन में एक 32MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 5200mAh की बैटरी भी मिलती है।

अगर आपका बजट 10000 रुपये के अंदर है तो आप इस लिस्ट के किसी भी फोन को चुन सकते हैं। हालांकि, सैमसंग के फोन्स को आप सस्ते में इस लिस्ट के बेस्ट फोन्स के तौर पर देख सकते हैं। अगर आप इन्हें खरीदने वाले हैं तो आप इन्हें ई-कॉमर्स साइट्स के अलावा ऑफलाइन बाजार से भी खरीद सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: मई 2026 में 23 हज़ार से कम में आने वाले 5 शानदार स्मार्टफोन्स, बड़ी बैटरी से लेकर कैमरा तक सबकुछ झकास!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :