20,000 से कम के सबसे शानदार कर्व्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन्स, Vivo-Moto के फोन लिस्ट में

20,000 से कम के सबसे शानदार कर्व्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन्स, Vivo-Moto के फोन लिस्ट में

कुछ समय पहले तक कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन्स देखते ही यूजर्स यह समझ जाते थे कि वह फोन काफी महंगा होगा. कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन्स अब तक सिर्फ प्रीमियम या फ्लैगशिप फ़ोन्स में ही आते थे लेकिन अब इन फोन्स ने 20,000 रुपये के सेगमेंट में भी अपनी जगह बना ली है. इस सेगमेंट में स्मार्टफोन्स में कई प्रतिस्पर्धी फीचर्स और स्पेक्स मिलने लगे हैं, यहां तक कि कई ब्रांड्स ने तो AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले बनानी भी शुरु कर दी हैं. यह उन लोगों के लिए एक फायदे का सौदा है जो एक स्टाइलिश और स्लीक फ़ोन खरीदने की इच्छा रखते हैं, लेकिन उनके आसमान छू रहे दामों की वजह से उन्हें खरीद नहीं पा रहे थे. इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे 5 कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन्स लेकर आए हैं, जो बाजार में 20 हज़ार रुपये के अंदर उपलब्ध हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Moto G96 5G (19,999 रुपये)

Motorola G96 5G

एक शानदार 6.67 इंच के 3D ड्यूल-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले के साथ इस फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिलता है. कैमरा के मामले में यह फोन काफी अच्छे फीचर्स के साथ आता है. इसमें 50MP + 8MP का दमदार रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. 5,500mAh बैटरी के साथ आने वाले इस फोन में 33W की टर्बो पावर चार्जिंग भी मिलती है.

Vivo T4R 5G (19,499 रुपये)

vivo T4R 5G first sale starts with huge discount offers

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Vivo का यह फोन एक धांसू डील है. इसमें 50MP+2MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इस फोन का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इस फोन की IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से भी सुरक्षित बनाती है. यह फोन 44W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,700mAh की बैटरी के साथ आता है.

Infinix Note 50s 5G+ (17,999 रुपये)

Infinix Note 50s 5G plus With 64-Megapixel Rear Camera Launched in India

64MP के रियर कैमरा के साथ आने वाले इस फोन में 13MP का एक फ्रंट कैमरा भी मिलता है. इसमें 5,500mAh की दमदार बैटरी 45W के ऑल राउंड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ के साथ आती है. एक बेहतरीन 6.78 इंच के ड्यूल-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ इसमें स्मूथ मोशन के लिए 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है.

iQOO Z10R 5G (19,499 रुपये)

raksha-bandhan-2025-best-gift-phones-under-20000-rakhi-2025

इस फोन में 6.77 इंच के क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और इसके साथ ही यह फोन 5,700mAh की बढ़िया बैटरी और 44W के फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसमें एक बेहतरीन ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम है जो इसे ठंडा रखता है. 50MP + 2MP के रियर कैमरा के साथ इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है.

Realme P3 Pro 5G (18,999 रुपये)

Realme P3 Pro 5G today available under rs 20000 from flipkart

लिस्ट का आखिरी फोन Realme P3 Pro भी एक 6.8 इंच की बड़ा और शानदार क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. 6,000mAh की धांसू बैटरी और 80W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ इस फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी करने के लिए 50MP+2MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: खरीदना चाहते हैं एक दमदार 5G फोन? 10000 में मिलते हैं ये ताबड़तोड़ फोन..सब में गजब की बैटरी-कैमरा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile