40000 रुपये के प्राइस में ये 4 स्मार्टफोन ऑप्शन हैं जामफाड़..Vivo V70 FE है लिस्ट का बेस्ट

HIGHLIGHTS

यहाँ आपको 40000 रुपये के प्राइस में आने वाले दमदार फोन्स मिलेंगे।

इन सभी स्मार्टफोन्स की बैटरी से लेकर कैमरा और डिजाइन सभी कुछ गजब हैं।

अगर आप इस बजट में दमदार फोन चाहते हैं तो ये 4 ऑप्शन आपके लिए जामफाड़ होने वाले हैं।

40000 रुपये के प्राइस में ये 4 स्मार्टफोन ऑप्शन हैं जामफाड़..Vivo V70 FE है लिस्ट का बेस्ट

स्मार्टफोन बाजार आए दिन बढ़ा हो रहा है, हर दिन एक नए स्मार्टफोन को किसी न किसी प्राइस रेंज में शामिल कर दिया जाता है। अगर आप 40000 रुपये के रेंज में आने वाले किसी एक दमदार फोन की तलाश में हैं तो आप सही जगह पर हैं। इस लिस्ट में हमने कुछ सबसे दमदार और सबसे बेहतरीन फोन्स को शामिल किया है, जो इस प्राइस रेंज में एकदम जामफाड़ कहे जा सकते हैं। हालांकि, ये फोन्स फ्लैग्शिप नहीं हैं लें मुझे आशा है कि इनके साथ आपका अनुभव फ्लैग्शिप वाला ही होने वाला है। लिस्ट में आपको OnePlus के अलावा Google और अन्य कंपनियों के फोन्स भी मिलेंगे, जो डिजाइन से लेकर कैमरा और बैटरी के साथ साथ परफॉरमेंस में भी सबसे उम्दा हैं। आइए अब ज्यादा देर न करते हुए इन फोन्स की लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus Nord 6

इस फोन का प्राइस 40000 रुपये के अंदर ही है। इसके अलावा इस रेंज में इसे एक दमदार और सबसे बेहतरीन फोन भी कहा जा सकता है। कंपनी ने इसे Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 पर लॉन्च किया है। इसका मतलब है कि यह पहों परफॉरमेंस के मामले में एक पावरहाउस जैसा है। इतना ही नहीं, इस पहों में आपको OxygenOS 16 का सपोर्ट मिलता है। इसका अनुभव अभी तक सबसे उम्दा कहा जा सकता है। फोन में AI से जुड़े बहुत से फीचर भी आपको मिलने वाले हैं। कंपनी ने इसमें एक 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन को कंपनी ने 9000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है। इसमें एक 50MP का में कैमरा एक 8MP का अन्य कैमरा और एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। अगर स्पेक्स को देखा जाए तो यह फोन अपने आप में एक दमदार स्मार्टफोन है।

Nothing Phone 4a Pro

अगर Nothing के इस फोन के प्राइस को भी देखा जाए तो आपको बता देते हैं कि यह भी 40000 रुपये के प्राइस के अंदर ही आता है। इसमें आपको इस प्राइस में टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। इसका मतलब है कि प्राइस में इस फोन को कैमरा के मामले में खास कहा जा सकता है। इसमें एक 50MP का JN5 Lens मिलता है, फोन में एक अन्य 50MP का कैमरा मिलता है इसके अलावा इसमें एक 8MP का भी कैमरा मौजूद है। कंपनी की ओर से इसे 6.83-इंच की डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी की ओर से पहों में एक 5400mAh की बैटरी को भी जगह दी गई है।

Google Pixel 9a

यह भी इसी प्राइस रेंज वाला फोन है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत को देखा जाए तो इसे बिना किसी शक के अभी तक का सबसे दमदार कैमरा फोन कहा जा सकता है। इसमें बाद कैमरा बम्प भी मिलता है। फोन में 6.3-इंच की pOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में कंपनी ने एक 5100mAh की बैटरी भी रखी है। इसके अलावा इसमें स्टॉक एंड्रॉयड का अनुभव मिलता है, जो आपको बेहद पसंद आने वाला है। इस फोन को एक दमदार पहों के तौर पर देखा जा सकता है।

Vivo V70 FE

अगर आप फोटोग्राफी प्रेमी हैं तो आपके लिए यह फोन दमदार है। इसके कैमरा की जितनी तारीफ के जाए उतनी कम है। फोन में OIS के साथ 200MP का प्राइमेरी सेन्सर मिलता है। फोन में आपको 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। इसमें आपको एक 50MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। कैमरा के लिए इस फोन को जबरदस्त कहा जा सकता है। कैमरा के साथ आपको बहुत से AI फीचर भी मिलते हैं। फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 16 के सपोर्ट पर OriginOS 6 के अलावा 7000mAh की बैटरी मिलती है जो 90W की चार्जिंग क्षमता से लैस है।

कैटेगरीOnePlus Nord 6Nothing Phone 4a ProGoogle Pixel 9aVivo V70 FE
डिस्प्ले6.78 इंच 1.5K AMOLED6.83 इंच AMOLED6.3 इंच pOLEDजानकारी उपलब्ध नहीं
रिफ्रेश रेट165Hz144Hz
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 4Snapdragon 7 Gen 4Dimensity 7360 Turbo
ऑपरेटिंग सिस्टमOxygenOS 16स्टॉक AndroidOriginOS 6 (Android 16)
रियर कैमरा50MP + 8MP50MP + 50MP + 8MP200MP + 8MP
फ्रंट कैमरा32MP50MP
बैटरी9000mAh5400mAh5100mAh7000mAh
चार्जिंग90W फास्ट चार्जिंग
खासियतहाई परफॉरमेंस और AI फीचर्सटेलीफोटो कैमराबेस्ट कैमरा और स्टॉक Android200MP कैमरा और बड़ी बैटरी

कौन सा फोन खरीदना चाहिए?

आप इस लिस्ट के किसी भी फोन को इस प्राइस रेंज में आसानी से खरीद सकते हैं। इन सभी फोन्स में सबसे उम्दा फीचर और स्पेक्स मिलते हैं। इसके अलावा सभी का प्राइस रेंज भी एक ही है। ऐसे में आप इस लिस्ट के किसी भी फोन को बेशक चुन लें यह आपके लिए दमदार ही होने वाला है। ऐसा भी कह सकते हैं कि इस प्राइस में यह 4 फोन सबसे दमदार और गजब हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: 12000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, अप्रैल 2026 में खरीदने के लिए हैं बेस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo