भीगे फोन को ठीक करने के लिए कौन-सा चावल बेस्ट? जान गए ये तरीका तो पानी में गया मोबाइल भी हो जाएगा ठीक
अगर आपका फोन पानी में डूब जाता है तो सबसे आम सलाह मिलती है—इसे सूखे चावल में डाल दो और कुछ दिन छोड़ दो. लेकिन ऐसा क्यों कहा जाता है और क्या ये वाकई काम करता है? कई लोग इसको सही नहीं मानते हैं. आइए आपको बताते हैं कि गीले फोन को चावल की बोरी में डालना कितना सही है?
गीले फोन के लिए सुपरहीरो है चावल
चावल को गीले फोन के लिए सुपरहीरो माना जाता है क्योंकि ये पानी सोखने में माहिर है. इसे कहते हैं hygroscopic नेचर—यानी चावल पानी के कणों को अपनी तरफ खींचता और पकड़ता है. फोन गीला होने पर पानी इसके नाजुक पार्ट्स में घुस सकता है, जिससे जंग, शॉर्ट सर्किट या पूरा डैमेज हो सकता है. चावल में डालने से ये पानी को धीरे-धीरे बाहर खींचता है और फोन को बचाने की कोशिश करता है.
कितने देर चावल में रखें?
बेस्ट रिजल्ट के लिए फोन को चावल के डिब्बे में 24 से 48 घंटे तक दबाकर रखें. इतने वक्त में चावल अपनी सोखने की ताकत दिखा सकता है. यह तरीका 100% फुलप्रूफ नहीं है, लेकिन घर में आसानी से मिलने वाला सस्ता नुस्खा है, जो कई बार फोन को बचा लेता है.
यह भी पढ़ें: साइबर स्कैम होते ही सबसे पहले करें ये काम, मिल जाएंगे फ्रॉड में गए पैसे, ज्यादातर लोगों को नहीं है पता
चावल में डालने से पहले क्या करें?
शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए के लिए जरूरी है सबसे पहले फोन को तुरंत बंद कर दें. अगर बैटरी रिमूवेबल है तो उसे और SIM कार्ड बाहर निकाल दें. फोन को हल्के से हिलाकर पानी झटक दें
कौन सा चावल बेस्ट है?
व्हाइट राइस: खासकर शॉर्ट-ग्रेन व्हाइट राइस चैंपियन है. इसका छिलका और ब्रान हटने से यह तेजी से पानी सोखता है. छोटे दाने ज्यादा सरफेस एरिया देते हैं.
ब्राउन राइस: यह भी पानी सोखता है, लेकिन छिलके की वजह से व्हाइट जितना तेज नहीं.
स्टिकी राइस: पानी तो सोखता है पर चिपचिपा होने से दाने आपस में चिपक जाते हैं, जिससे असर कम हो जाता है.
कितने चावल में रखना जरूरी?
चावल में फोन को पूरा डुबाना जरूरी है, ऊपर रखने से काम नहीं बनेगा. पूरा डूबने से चावल स्पीकर, चार्जिंग पोर्ट और बटन्स तक पहुंचता है. दानों से पूरा टच होने से पानी तेजी से निकलता है.
डूबा हुआ फोन हवा के संपर्क में कम रहता है, पानी चावल में ट्रांसफर होता है, वापस हवा में नहीं.
ऊपर रखने से सिर्फ नीचे का हिस्सा सूखेगा, बाकी जगहों पर नमी रह सकती है. चावल की पानी सोखने की ताकत सिर्फ फोन तक सीमित नहीं है. एक मोजे में चावल भरकर जूतों में रखने से रातभर में नमी गायब हो जाएगी. अलमारी या पुरानी किताबों के बॉक्स में चावल की छोटी कटोरी रखें. इससे मोल्ड और फफूंदी से भी बचाव होगा.
हालांकि, चावल के बोरी में आईफोन को रखने से कंपनी मना करती है. ऐपल का कहना है कि इससे छोटे कण फोन में घुसकर फोन को ज्यादा खराब कर सकते हैं. लेकिन बाकी कंपनियों ने ऐसी कोई वार्निंग नहीं दी है.