WhatsApp ग्रुप में शामिल होते ही खाली हो गया बैंक अकाउंट.. स्कैम में लोगों ने गंवा दिए करोड़ों, न करें ये गलती

साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. साइबर फ्रॉड से लोगों को लाखों का नुकसान हो जाता है. अब एक नया साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है. जिसमें WhatsApp ग्रुप में शामिल होने बाद पीड़ित को 90 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया है. यानी उनको एक बड़ा स्कैम का शिकार बनाया गया. आइए आपको पूरा मामले बताते हैं और इससे बचने का तरीका भी बताते हैं.

पहले समझिए WhatsApp ग्रुप में जॉइन करने पर आपके साथ साइबर फ्रॉड किस तरह किया जाता है. दिसंबर 2024 में, केरल उच्च न्यायालय के 73 वर्षीय सेवानिवृत्त न्यायाधीश शशिधरन नंबियार, " आदित्य बिड़ला इक्विटी लर्निंग " नामक एक WhatsApp ग्रुप में शामिल हुए. उनको लगा कि यह ग्रुप शेयर मार्केट ट्रेडिंग के शौकीनों का है.

नाम की वजह से उन्होंने मान लिया किया कि इसका संबंध आदित्य बिड़ला ग्रुप से हो सकता है क्योंकि ग्रुप का नाम आदित्य बिड़ला इक्विटी लर्निंग था. ग्रुप के सदस्य लगातार अपने प्रॉफिट को दिखाते रहते थे. निवेश पर 850 प्रतिशत मुनाफा का उनको आश्वासन दिया गया. जिसके बाद उन्होंने ग्रुप में शेयर किए गए लिंक्स पर क्लिक करके 90 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश कर दिया.

हालांकि, जब पैसे वापस नहीं आए तो उनको शक हो गया वह स्कैम का शिकार हो गए हैं. इसके बाद उन्होंने इस फ्रॉड को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) के अनुसार, भारतीयों का 2024 की पहली तिमाही में ही निवेश स्कैम में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. ऐसे में आपको इन स्कैम से बचकर रहने की जरूरत है.

ऐसे रहें सेफ

ऐसे किसी ग्रुप में शामिल ना हो जहां पैसे पर मुनाफा देने की बात कही जाती है. खासतौर पर उम्मीद से कई गुना. इन ग्रुप के अनजान सदस्यों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें. पैसे हमेशा ऑथोराइज्ड बैंक या ब्रोकर के जरिए ही निवेश करें. कभी किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके पैसे इन्वेस्ट ना करें.

फ्रॉड की रिपोर्टिंग

अगर आपको संदिग्ध निवेश ऑफर मिलते हैं तो उनकी रिपोर्ट https://sancharsaathi.gov.in/ पर चक्षु पोर्टल पर करें. अगर आप फ्रॉड के शिकार हुए हैं तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें. इसके अलावा https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें या 1930 पर कॉल करें.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles