15 मार्च के बाद क्या बंद होगा क्या नहीं, विस्तार से समझें Paytm का गणित

HIGHLIGHTS

Paytm ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अपडेट पोस्ट किया है।

इस अपडेट के अनुसार Paytm में 15 मार्च के बाद क्या बंद होने वाला है क्या नहीं इसकी जानकारी दी गई है।

आइए जानते है कि आखिर Paytm Wallet, Paytm FASTag और अन्य सेवाओं का क्या होने वाला है।

15 मार्च के बाद क्या बंद होगा क्या नहीं, विस्तार से समझें Paytm का गणित

हम जानते है कि Paytm के Paytm Payments Bank की सेवाओं को बंद करने की डेड्लाइन को कुछ दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। हालांकि लोगों में अभी भी यह संशय बना हुआ है कि आखिर Paytm की सेवाएँ बंद होने के बाद क्या होने वाला है। लोगों को अभी तक यह भी जानकारी नहीं है कि Paytm सेवाएँ बंद होने के बाद क्या होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज हम आपके Paytm को लेकर सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं। असल में 29 फरवरी से बढ़ाकर Paytm की सेवाएँ बंद करने की डेड्लाइन को 15 मार्च कर दिया गया था। अब देखना होगा कि आखिर 15 मार्च के बाद Paytm Wallet, Paytm FASTag और अन्य क्या होने वाला है। आइए जानते है कि आखिर इन सेवाओं का क्या होगा।

क्या 15 March के बाद Paytm से किए जा सकेंगे Recharge?


आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि Paytm के FAQ पेज से यह जानकारी मिलती है कि ग्राहक Paytm App को इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं, असल में Paytm App के माध्यम से Bill Payment और Recharge पहले की तरह ही किए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि Paytm Payments Bank की सेवाओं पर बैन लगाने से Paytm App पर ज्यादा असर नहीं होने वाला है।

इसका मतलब है कि अगर आपने अपने किसी अधिकृत बैंक जैसे HDFC Bank या ICICI Bank या अन्य किसी बैंक के साथ Paytm को लिंक कर रखा है तो भी आपको कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। ग्राहक पहले कि तरह ही Paytm से bill payments और Recharge आदि कर सकते हैं। RBI द्वारा लगाया गया बैन केवल उन लोगों के जीवन पर असर डालने वाला है जिन भी लोगों ने Paytm Payments Bank में खाता ओपन किया हुआ है।

क्या Paytm QR Code, Paytm Soundbox, Paytm Card Machine काम करना जारी रखेंगी?

Paytm की यहाँ बताई सभी सेवाओं को बंद नहीं किया जा रहा है, आप इन सेवाओं को 15 मार्च के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि 15 मार्च के बाद भी ग्राहक Paytm QR Code, Paytm Soundbox, Paytm Card Machine का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या paytm payments bank wallet को इस्तेमाल किया जा सकता है?

जब तक आपके Paytm Payments Bank Wallet में पैसे हैं तब तक आप पैसे को निकाल सकते हैं, या किसी अन्य बैंक या वॉलेट में इसे ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि आपको एक बात यहाँ यह ध्यान में रखनी होगी कि आप 15 मार्च, 2024 के बाद से किसी भी तरह के डिपाजिट नहीं कर पाएंगे। हालांकि सभी तरह के रिफन्ड और कैशबैक आपके वॉलेट में आपको मिलते रहने वाले हैं।

क्या Paytm FASTag और NCMC Cards का इस्तेमाल किया जा सकेगा?

इस समय आप Paytm FASTag और Paytm द्वारा जारी किए गए NCMC Cards आदि को बड़ी आसानी से इस्टेमाल कर सकते हैं। हालांकि आपको याद रखना होगा कि यह सभी सेवाएं 15 मार्च, 2024 के बाद से व्यवहार में नहीं होने वाली हैं। हालांकि इसके बाद आप या तो paytm के साथ अपने FASTag को बंद कर सकते हैं, या अपने पैसे के रिफन्ड के लिए अपने बैंक से संपर्क कर सकते हैं। मेरी राय में तो आपको अपने पैसे को 15 मार्च, 2024 से पहले पहले इस्तेमाल कर लेना चाहिए।

क्या आपका पैसा सुरक्षित है?

यह एक बड़ा और सभी का सवाल है कि आखिर Paytm Payments Bank में जो पैसा कमा किया हुआ है, उसका क्या होने वाला है। यहाँ इसके लिए आपको बता देते है कि Paytm ने अपनी आधिकारिक साइट पर यह जानकारी दी है कि RBI की पर से 15 March, 2024 से paytm payments bank की सेवाओं को बंद किया जा रहा है। इसका मतलब है कि इन खातों में 15 मार्च, 2024 के बाद कोई भी नया डिपोजिट नहीं किया जा सकेगा।


हालांकि इस डेट के बाद भी आप अपने पैसे को निकाल सकते हैं, इसपर किसी भी तरह का कोई प्रतिबंद नहीं है। मतलब 15 March, 2024 के बाद भी आप अपने पैसे को निकाल सकते हैं। आपका पैसे किसी भी रूप में मरेगा नहीं। RBI के इस कदम से आपके पैसे को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

कैसे किसी अन्य बैंक में Transfer करें Paytm FASTag?

अगर आप चाहते हैं कि आप अपने Paytm FASTag को किसी अन्य बैंक में ले जाएँ या ट्रांसफर कर लें तो वैसे तो आपको इसपर ज्यादा जानकारी नहीं मिलने वाली है, हालांकि इसके बाद भी हमने एक ऐसा तरीका तलाश लिया है, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने Paytm FASTag को किसी अन्य बैंक में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। यहाँ लिंक पर क्लिक करके आप इस बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo