भूल जाइए नॉर्मल पंखे, जमाना आया BLDC फैन का..कम दाम में रूम को बना देंगे हवा-हवाई, खरीदने वक्त रखें इन बातों का ख्याल

BLDC Fans: हाल-फिलहाल में आपने BLDC फैन का नाम काफी सुना होगा. BLDC फैन की बिक्री काफी ज्यादा हो भी रही है. ये फैन्स पारंपरिक पंखों की तुलना में कहीं अधिक एनर्जी-एफिशिएंट हैं. ये न सिर्फ बिजली बिल कम करते हैं बल्कि कई स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर करते हैं. अगर आप अपने पुराने पंखों को अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपको जरूर समझ लेना चाहिए BLDC फैन क्या होते हैं.

BLDC फैन्स क्या हैं?

BLDC फैन्स ब्रुशलेस डायरेक्ट करंट मोटर पर काम करते हैं. ये पारंपरिक AC (Alternating Current) मोटर पंखों से अलग हैं. इनमें ब्रश नहीं होते और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर मोटर को पावर देता है. DC मोटर की वजह से ये पंखे ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट, टिकाऊ और कम मेंटेनेंस वाले होते हैं. ये पारंपरिक पंखों की तुलना में कम बिजली खाते हैं और लंबे समय तक चलते हैं.

BLDC पंखों के फायदे

कम बिजली खपत: BLDC पंखे सिर्फ 24-35 वॉट बिजली खाते हैं, जबकि पारंपरिक पंखे 50-100 वॉट तक यूज करते हैं. एक यूनिट बिजली में BLDC पंखा 25-28 घंटे चलता है वहीं पुराना पंखा 6.5-10 घंटे. यानी BLDC फैन्स लगभग तीन गुना ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट हैं.

यह भी पढ़ें: चलने के 5 मिनट बाद ही AC का ‘बाप’ बन जाएगा कूलर, 200 रुपये से भी कम खर्च में हो जाएगा जुगाड़, कमरा बन जाएगा शिमला!

लंबी उम्र: BLDC पंखों की औसत उम्र 7-10 साल है, जबकि पारंपरिक पंखे 5-6 साल चलते हैं. DC मोटर कम घिसाव और टूट-फूट के साथ ज्यादा टिकाऊ होते हैं.

कम शोर: BLDC पंखे बहुत कम शोर (लगभग 32 डेसिबल) करते हैं क्योंकि इनमें फ्रिक्शन कम होता है. पारंपरिक पंखे अक्सर तेज आवाज करते हैं.

इन्वर्टर-फ्रेंडली: BLDC पंखे इन्वर्टर पर आसानी से चलते हैं, जिससे पावर कट के दौरान लंबे समय तक यूज किए जा सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि पारंपरिक पंखे इन्वर्टर पर अच्छा परफॉर्म नहीं करते हैं.

स्मार्ट फीचर्स: BLDC पंखों में स्मार्ट फीचर्स होते हैं जैसे लास्ट स्पीड, मोड और लाइट कलर मेमोरी. पंखा बंद करने के बाद दोबारा ऑन करने पर यह उसी सेटिंग पर शुरू होता है. कई मॉडल्स रिमोट कंट्रोल और टाइमर फीचर भी ऑफर करते हैं.

हाई-स्पीड परफॉर्मेंस: ये पंखे हाई स्पीड पर भी शांत और एफिशिएंट रहते हैं, जिससे कमरे में तेज और ठंडी हवा मिलती है.

कीमत और उपलब्धता

BLDC फैन्स की कीमत 3,000 से 7,000 रुपये तक है. यह पारंपरिक पंखों (1,200-1,800 रुपये) से ज्यादा है. लेकिन इनकी कम बिजली खपत और लंबी उम्र लॉन्ग-टर्म में लागत को बैलेंस करती है. ब्रांड्स जैसे Atomberg, Crompton, Havells और Orient BLDC पंखे ऑफर करते हैं.

कहां खरीदें?

BLDC फैन्स को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों जगहों पर खरीद सकते हैं. आप इसे ऑनलाइन Amazon, Flipkart या ब्रांड्स की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर खरीद सकते हैं. हालांकि, खरीदने से पहले फैन की वारंटी, ऑफ्टर सेल सर्विस, स्मार्ट फीचर्स, रिव्यू और रेटिंग जरूर चेक कर लें. आप लोकल इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स पर भी इन फैन्स को खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Caste Certificate Online: किसी भी राज्य में चुटकियों में बनेगा जाति प्रमाण पत्र, ऐसे करें अप्लाई

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :