अब 6 महीने तक FREE में मिलेगा 999 रुपए वाला JioCinema Premium प्लान, कैसे करें सबस्क्राइब?

अब 6 महीने तक FREE में मिलेगा 999 रुपए वाला JioCinema Premium प्लान, कैसे करें सबस्क्राइब?
HIGHLIGHTS

VOOT Select यूजर्स को फ्री में मिल रहा JioCinema का सब्सक्रिप्शन

इस ऑफर के तहत 6 महीने तक JioCinema के लाभ उठा सकते हैं

आइए देखते हैं JioCinema फ्री सब्सक्रिप्शन पाने का पूरा प्रोसेस

भारत में कई VOOT Select ग्राहकों को JioCinema का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। DesiDime के अनुसार ये ग्राहक 6 महीने के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि JioCinema और VOOT प्लेटफॉर्म मर्जर IPL 2023 के बाद फैनलाइज़ होने वाला था। अब चेन्नई सुपर किंग्स TATA IPL 2023 जीत चुके हैं और यह मर्जर फाइनल स्टेज पर आ रहा है। यह नया ऑफर उसी दिशा में एक कदम है। आइए देखते हैं इसकी पूरी डिटेल्स… 

JioCinema free subscription

VOOT Select यूजर्स उठा सकते हैं फ्री JioCinema सब्सक्रिप्शन का लाभ

Reddit यूजर @Mr__7 ने VOOT की ओर से भेजा गया एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है जिसमें फ्री JioCinema सब्सक्रिप्शन का प्रोमो कोड है। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक JioCinema और VOOT दोनों के बैकएंड पहले से ही यूनिफाइड हैं।

यह भी पढ़ें: Price Cut: यकीन ही नहीं होगा iPhone 13 की कीमत में आई इतनी गिरावट, नई कीमत सुनते ही खरीदने दौड़ जाएंगे​

VOOT से फ्री JioCinema सब्सक्रिप्शन कैसे पाएं?

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए VOOT Select यूजर्स को JioCinema वेबसाइट पर अपनी पेमेंट डिटेल्स देनी होंगी। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप JioCinema का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। 

1. JioCinema Help Center पर Report an Issue पर जाएं। 
2. अपनी ईमेल आईडी और वह मोबाइल नंबर डालें जो VOOT Select सब्सक्रिप्शन के लिए इस्तेमाल किया गया हो। 
3. डिटेल्स में VOOT मेम्बरशिप का पेमेंट प्रूफ एंटर करें। 
4. सबमिट पर क्लिक करें। 
5. इसके बाद आपके ईमेल पर अपना प्रोमो कोड आ जाएगा। 

VOOT इस महीने के आखिर तक ये प्रोमो कोड्स चुनिंदा यूजर्स को भेजेगा, इसलिए अगर आपके पास तुरंत कोड न आए तो जून के आखिर तक का इंतजार करें।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S23 और S23+ के कैमरा में आ रही ये दिक्कत, जाने कारण और कैसे होगा ठीक

फ्री JioCinema सब्सक्रिप्शन प्रोमो कोड कैसे पाएं?

JioCinema free subscription

Image Source

1. अपने स्मार्टफोन पर JioCinema ऐप डाउनलोड करें। 
2. होम पेज पर ‘More’ पर क्लिक करें। 
3. इसके बाद Subscribe Now पर टैप करें। 
4. अब Apply Promo Code ऑप्शन पर क्लिक करें। 
5. ईमेल पर प्राप्त हुआ प्रोमो कोड एंटर करें। 
6. आखिर में Apply पर क्लिक कर दें। 

यह प्रोमो कोड आपके VOOT Select के बचे हुए सब्सक्रिप्शन के आधार पर 3 या 6 महीने के लिए JioCinema  का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करेगा। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo