गर्मी में धनाधन चलाएं AC..फिर भी नहीं लगेगा ज्यादा धन, बहुत कम आएगा बिजली बिल, ज्यादातर लोगों नहीं पता ये तरीके

AC अब लगभग सभी घर की जरूरत बन चुका है. गर्मी में इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ जाता है. गर्मी शुरू होते ही एयर कंडीशनर (AC) की बातें तेज हो जाती हैं. चिलचिलाती धूप से राहत देने में AC हमारा सबसे बड़ा साथी है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, महीनों से बंद पड़े AC फिर से जाग उठते हैं.

लेकिन राहत के साथ एक टेंशन भी आती है. लगातार AC चलाने से बिजली का बिल आसमान छूने लगता है. अच्छी खबर यह है कि कुछ आसान टिप्स से आप पूरे दिन AC चलाने के बाद भी बिल को कंट्रोल में रख सकते हैं. आइए आपको इसके लिए कुछ प्रो टिप्स बताते हैं. इससे आप AC चलाने के बाद भी बिल का कंट्रोल में रख सकते हैं.

सही टेम्परेचर सेटिंग है चाबी

यह तो सब जानते हैं कि AC का गलत इस्तेमाल बिल को चांद पर पहुंचा देता है. चाहे स्प्लिट AC हो या विंडो, गर्मी में इसे सही तरीके से चलाना जरूरी है. बिल कम करने का सबसे बड़ा राज है—AC का टेम्परेचर सही सेट करना. जितना ज्यादा कूल आप कमरे को करना चाहेंगे उतना ही बिजली बिल का बोझ आप पर पड़ेगा. आप 24 डिग्री पर टेम्परेचर को रख सकते हैं.

गलत सेटिंग्स से बचें

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि AC को 18-20 डिग्री पर सेट करने से बिजली बचेगी. लेकिन सच इसके उलट है. जितना ठंडा टेम्परेचर सेट करेंगे, उतना ही बिल बढ़ेगा. Bureau of Energy Efficiency (BEE) के मुताबिक 24 डिग्री सेल्सियस पर AC सेट करना बेस्ट है. यह न सिर्फ बिल को काबू में रखता है, बल्कि सेहत के लिए भी कम्फर्टेबल है. आजकल BEE-रेटेड AC में ये डिफॉल्ट सेटिंग आती है.

टेम्परेचर और बिल का खेल

AC का टेम्परेचर जितना कम करते हैं, बिल उतना ही ज्यादा चढ़ता है. हर एक डिग्री नीचे करने से बिल 10-12% तक बढ़ सकता है. यानी 20 डिग्री पर चलाने की बजाय 24 डिग्री पर रखें तो पैसे भी बचेंगे और ठंडक भी मिलेगी.

बिल बढ़ने की दूसरी वजहें

सिर्फ टेम्परेचर ही बिल का विलेन नहीं है. AC की स्टार रेटिंग भी मायने रखती है. कम स्टार रेटिंग वाले AC ज्यादा बिजली खाते हैं, जिससे बिल बढ़ता है. आसान भाषा में—5-स्टार AC 3-स्टार से महंगा पड़ेगा. लेकिन, इससे आप बिजली बिल को कम कर सकते हैं तो ओवरऑल खर्च आपको कम पड़ेगा.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles