एक मिनट से भी कम में Aadhaar Card में बदल जाएगा अड्रेस..किसी को नहीं पता ये सबसे सिम्पल तरीका!
एक समय था जब आधार कार्ड (Aadhaar Card) में किसी भी तरह के बदलाव या अपडेट के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। आधार सेंटर के बाहर टोकन लेकर खड़ा रहना पड़ता था, कई तरह के डॉक्यूमेंट्स के हार्ड कॉपी भी लेकर जाना होता था। हालांकि, जिस समय ऐसा हो रहा होगा, हो रहा होगा, अब ऐसा नहीं होता है। इस समय Aadhaar Card को अपडेट करना या इसमें किसी भी तरह का बदलाव करना बेहद ही आसान हो गया हैं। हालांकि, नाम-पता और लिंग आपको कितनी कितनी बार और डेट ऑफ बर्थ को कितनी बार अपडेट करना है, इसे लेकर नई गाइडलाइन आ चुकी है। आज हम इसकी चर्चा नहीं करने वाले हैं। हम आपको Aadhaar Card को बेहद ही आसानी से Update करने वाले प्रोसेस को बताने वाले हैं, खासकर अगर आप अपना पता आधार कार्ड में बदलना चाहते हैं तो उसे कैसे आप एक मिनट से भी कम समय में कर सकते हैं और कहाँ कर सकते है।
Surveyअसल में, ये समय डिजिटल इंडिया का समय है, आप एक क्लिक में कुछ भी कर सकते हैं। इसी कड़ी में UIDAI ने आधिकारिक Aadhaar App में यह नई सुविधा शुरू की है, जिससे लोग बिना कहीं भी जाए अपने मोबाइल पर ही मिंटनों में अपना पता चेंज कर सकते हैं।

किन किन कामों में लाभकारी है Aadhaar App?

नया Aadhaar App (आधार ऐप) केवल और केवल एड्रेस आदि को अपडेट करने के लिए ही नहीं है, बल्कि इसमें कई और सुविधाएं भी मिलती हैं। जैसे आप फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं, बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, अपने आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं और QR कोड के जरिए अपनी जानकारी भी शेयर कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप आधार ऐप पर भी तक आधार से जुड़े कई बड़े काम कर सकते हैं, धीरे धीरे UIDAI की ओर से आधार को ज्यादा सुगम बनाने के साथ साथ आधार ऐप को भी उन्नत किया जा रहा है।
कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें आधार ऐप?

सबसे पहले हमें इस बाट को सुनिश्चित करना चाहिए कि आपको आधार ऐप अपने फोन में कैसे मिलने वाला है। हालांकि, चिंता न करें आप आधार ऐप को बड़ी ही आसानी से Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। एक चीज का ध्यान रखें आधिकारिक Aadhaar App इन्हीं दो जगहों से डाउनलोड किया जाना शुरू है। अगर आप किसी अनजान लिंक का इस्तेमाल करके ऐसा करते हैं तो आपके साथ फ्रॉड हो सकता है, इस बात का खास ध्यान रखें।
आधार ऐप में कैसे अपडेट करें घर का पता?




जब आप ऐप को अपने एंड्रॉयड या iOS फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल कर लेते हैं तो आपको इसमें लॉगइन करके Services सेक्शन में जाना होगा। यहाँ आपको Address Update वाला ऑप्शन मिलने वाला है, इसे चुनने के बाद आपको अपना नया पता दर्ज करना होगा। अब जब आप पता भर लेते हैं तो आपको इस पते का कोई प्रूफ भी देना होगा, आप एड्रेस प्रूफ का फोटो या स्कैन कॉपी अपलोड कर सकते हैं, याद रहे यह सही दस्तावेज होना चाहिए। आप इसके लिए क्या क्या जमा कर सकते हैं, इसकी जानकारी आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाने वाली है। हालांकि, अगर आप वहाँ नहीं जाना चाहते तो यहाँ जानकारी मौजूद है। अड्रेस प्रूफ के तौर पर आप बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट या कोई अन्य वैलिड अड्रेस प्रूफ जमा कर सकते हैं। अगर आपके पास अपने नाम का एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आप परिवार के किसी सदस्य के आधार के जरिए भी एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
पेमेंट करें और पता अपडेट!

जब आप सम्पूर्ण डिटेल्स को भर देते हैं तो आपको आधार कार्ड में पते को अपडेट करने के लिए एक फीस भी अदा करनी होती है। आपको इस काम के लिए 75 रुपये देने होते हैं। जैसे नही आप पेमेंट कर देते हैं, वैसे ही आपको रिक्वेस्ट सबमिट करनी होती है। अब UIDAI आपकी जानकारी को वेरिफाई करता है और कुछ दिनों में आपका आधार वाला पता अपडेट हो जाता है। हालांकि, आप इसका स्टेटस अपडेट भी देख सकते हैं। ऐसा आप जो नंबर ऐप्लीकेशन सबमिट करने के बाद आपको मिलता है, उससे कर सकते हैं, उसे URN Number कहा जाता है।

नोट: इस आर्टिकल में AI Images का इस्तेमाल हुआ है!
यह भी पढ़ें: गर्मियों में कूलर के दाम में मिलेगी AC वाली ठंडक..बस जहन में बिठा लो ये 5 पॉइंट्स
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile