बड़े काम का है रेलवे का सुपर ऐप SwaRail, जान लीजिए इसके फीचर्स और डाउनलोड करने का तरीका
SwaRail App रेलवे का सुपर ऐप है. आपने हाल ही में इसका नाम सुना होगा. SwaRail App की खास बात है कि इस ऐप के होने से आप कई सारे रेलवे से जुड़े ऐप को अपने फोन से डिलीट कर सकते हैं. इस ऐप की मदद से आपका रेल सफर भी काफी आसान हो जाता है. सफर में होने वाली दिक्कत को भी आप इस ऐप के जरिए दूर कर सकते हैं.
Surveyआगे भड़ने से पहले बता दें कि SwaRail App को IRCTC ने लॉन्च किया है. यानी आपको इस पर टिकट बुक करने से लेकर ट्रेन में खाना मंगवाने तक में यह काम आएगा. इस ऐप के साथ यूजर्स को कई सुविधाएं मिलती हैं. इस वजह से आपके मोबाइल में यह ऐप होना ही चाहिए. आइए आपको इसको डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं.
क्या है SwaRail App?
SwaRail App को IRCTC के लिए डेवलप किया गया है. इस ऐप के माध्यम से आपको कई ऐप की सुविधा एक जगह पर ही मिल जाती है. इस ऐप में आपको रेलवे को शिकायत से लेकर फूड बुकिंग तक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. रिजर्व और अनरिजर्व दोनों तरह के टिकट को आप इस ऐप से बुक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मोबाइल को बार-बार चार्ज करने का झंझट होगा खत्म.. 7500mAh बैटरी के साथ आने वाला है iQOO का फोन, देखें संभावित फीचर्स
SwaRail App डाउनलोड करने का तरीका
SwaRail App के फीचर्स जानकर आपको भी इसे डाउनलोड करने का मन हो रहा होगा. आइए आपको इस ऐप को डाउनलोड करने का तरीका बताते हैं. आपको बता दें कि SwaRail को अभी सभी के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं करवाया गया है.
अभी लिमिटेड यूजर्स के साथ इस ऐप की बीटा टेस्टिंग की जा रही है. आने वाले टाइम में इसको गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा. फिलहाल इसको आपको ऑफिशियल तरीके से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं. किसी थर्ड पार्टी से ऐप को इंस्टॉल करना आपको महंगा पड़ सकता है. इस वजह से हमारी सलाह है ऐप के ऑफिशियल लॉन्च होने का इंतजार करें.
SwaRail पर मिलने वाली सुविधा
आपको बता दें कि आप SwaRail पर जनरल, रिजर्वेशन या प्लेटफॉर्म पर टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए भी दो अलग-अलग ऐप की जरूरत यूजर को होती है. इसके अलावा PNR स्टेटस और ट्रेन स्टेटस को भी इस ऐप से ही चेक किया जा सकता है. आप पार्सल और फ्रेट की भी बुकिंग इस ऐप से कर सकते हैं. इसके अलावा ट्रेन में खाना ऑर्डर करना और रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत करने की सुविधा भी आपको इस ऐप मिलेगी. इससे यह एक सुपर रेलवे ऐप बन जाता है.
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का तोहफा! डेढ़ रुपये से भी कम में मिल रहा JioHotstar सब्सक्रिप्शन, वेब-सीरीज और मूवी का है खजाना
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile