Digit.in

नकली तो नहीं है आपका स्मार्टफोन? इस सरकारी वेबसाइट से चुटकियों में चलेगा पता, जानें तरीका

नकली तो नहीं है आपका स्मार्टफोन? इस सरकारी वेबसाइट से चुटकियों में चलेगा पता, जानें तरीका

स्मार्टफोन लगभर हर किसी की जरूरत हो गया है. लेकिन, कई बार हम ऑनलाइन या सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदते हैं तो वह डुप्लीकेट निकल जाता है. ऐसे में जरूरी है कि हम फोन खरीदने से पहले ही उसको वेरिफाई कर लें. इसमें आपके काम आएगी एक सरकारी वेबसाइट. आइए आपको इसकी पूरी डिटेल्स बताते हैं.

कुछ समय पहले दूरसंचार विभाग (DoT) ने स्मार्टफोन यूजर्स को डुप्लीकेट, पहले से इस्तेमाल किए गए या ब्लैकलिस्टेड फोन्स को लेकर अलर्ट किया था. DoT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें यूजर्स को नकली फोन्स के बारे में बताया गया और गैजेट की असलियत चेक करने के लिए गाइडलाइंस दी गईं.

इसके लिए यूजर्स को संचार साथी का इस्तेमाल करना होगा. आप संचार साथी वेबसाइट या ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स को मैसेज से भी फोन चेक करने की सुविधा मिलती है. इसका तरीका काफा आसान है. इसके लिए आपको http://sancharsaathi.gov.in पर जाना होगा या संचार साथी ऐप डाउनलोड करना होगा.

संचार साथी आएगा काम

फिर आपको ‘Citizen Centric Services’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको KYM या Know genuineness of your mobile handset के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद कैप्चा और अपना मोबाइल नंबर डालें.

फिर आपको मोबाइल नंबर पर आए OTP को एंटर करें. इसके बाद आपको अपना IMEI नंबर डालें और 'Submit' ऑप्शन पर क्लिक करें. IMEI डालते ही आपको ये डिटेल्स मिलेंगी: स्टेटस, ब्रांड नेम, मॉडल नेम, मैन्युफैक्चरर और डिवाइस टाइप. इससे पता चल जाएगा कि फोन असली है या नहीं.

iPhone पर IMEI चेक करने तरीका

IMEI को आप आसानी से अपने फोन पर पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको फोन में 'Settings' ऑप्शन पर जाना होगा. इसके बाद 'General' ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर 'About' ऑप्शन चुनें. यहां पर आपको IMEI नंबर स्क्रीन पर दिख जाएगा.

Android फोन पर IMEI चेक करने का तरीका

इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाकर 'About Phone' या 'Phone' ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको स्क्रॉल करके IMEI कोड चेक कर लें. आप फोन के डायलर में जाकर *#06# डायल करके भी IMEI नंबर चेक कर सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles