भंगार वाले को बेचने के बजाए..2 रुपये में कूलर को बना लें AC, देखें ये तगड़ा जुगाड़

HIGHLIGHTS

भंगार वाले को बेचने के बजाए अपने कूलर को काम पर लगा दो।

यहाँ 2 रुपये वाली ट्रिक बताई गई है, जो आपके कूलर को AC में बदल देगी।

इस ट्रिक से आपका कूलर AC का बाप बन जाने वाला है।

गर्मी जैसे ही अपने तेवर दिखाने लगती है सबसे पहले जो चीज़ घर में कोसी जाती है वो है बेचारा कूलर। सभी यह कहा शुरू कर देते हैं कि यह गर्म हवा क्यों दे रहा है, जबकि कूलर की कोई गलती भी नहीं होती है। गलती तो असल मायने में गर्मी की ही है। अब ऐसे में एक नए कूलर की तलाश शुरू होती है और पुराने कूलर को भंगार में बेचने की तैयारियां जोर पकड़ लेती हैं। हालांकि, मैं कहूँगा कि आपको जल्दीबाजी करने की बजाए कुछ मिनट के लिए रुककर सोचना चाहिए कि जो आप करने जा रहे हैं वो सही भी है या नहीं। सोचकर देखिए कि इसमें आपके पुराने कूलर की गलती ही क्या है? सच यह है कि कूलर कोई गलती करता ही नहीं। वो तो बस वही हवा आपको देता है जो बाहर से आ रही है। जितनी गर्म हवा बाहर उतनी ही गर्म हवा अंदर। AC की तरह उसमें कोई कूलिंग गैस होती नहीं जो हवा को खुद से ठंडा करे। असल में, आपको ज़रूरत कूलर बदलने की नहीं बल्कि एक छोटी सी तरकीब अपनाने की है जो आपके उसी पुराने कूलर को AC जैसी ठंडक देने वाला एक नया ही डिवाइस बना देने वाली है। आज हम इसके बारे में ही आपको बताने वाले हैं।

इसके पहले कि हम आपको यह बताएं कि आपको अपने पुराने कूलर में किस जुगाड़ को करना चाहिए। इसके पहले ही हम आपको बता देते हैं कि आखिर आपको कूलर के साथ क्या कुछ बदलाव करने चाहिए, जिससे इसकी परफॉरमेंस में काफी अंतर आ सकता है। आइए इसपर चर्चा कर लेते हैं।

  • कूलर को सही जगह पर ही रखें
  • पुरानी घास को तुरंत ही बदल दें

कूलर को सही जगह पर रखें

आपको अपने कूलर को सही जगह पर रखना बेहद ही जरूरी है, अगर आप इसे धूप के सामने रखते हैं तो जाहिर तौर पर कूलर में डाला गया पानी गरम हो जाने वाला है। ऐसे में आप कुछ भी कर लें तो आपको गरम हवा ही मिलती रहने वाली है। इसलिए कूलर को छायादार स्थान पर रखना ही सही रहता है। अगर ऐसा स्थान आपके घर पर नहीं है तो आपको इसपर ऊपर किसी शेड आदि को रखना चाहिए। ऐसा करके आप डायरेक्ट धूप को कूलर पर पड़ने से रोक सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या होता है Portable Swamp Cooler? Portable AC से बेहतर या नहीं.. देखें दोनों का अंतर

पुरानी घास को इसी समय बदल दें

अगर आपके पुराने कूलर में घास भी पुरानी लगी है और यह पानी के फॉलो को रोककर नहीं रख पा रही है तो आपको इसी समय कूलर की घास को बदल देना चाहिए, अगर आप हनीकोम्ब पैड्स का इस्तेमाल करते हैं तो इस समय ज्यादा बेहतर हो सकता है।

आइए अब जानते हैं कि आखिर कौन से 2 रुपये वाले आइटम से कूलर AC वाली हवा देने लग जाने वाला है। यहाँ हम आपको इसी बारे में डिटेल्स देने वाले हैं। आइए शुरू करते हैं और जानते है कि आपको क्या और कैसे करना होगा।

  • बर्फ का इस्तेमाल करें
  • नमक जरूर डालें

फ्रिज से निकालें बर्फ और कूलर की टंकी में पानी के साथ डाल दें

इस काम के लिए आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होने वाला है। असल में, आप अपने घर के लिए फ्रीजर में बर्फ तो जमाते ही हैं। इसी बर्फ को आप अपने कूलर में इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके पुराने कूलर की टंकी का पानी ठंडा हो जाने वाला है। इसके बाद मोटर की मदद से यही पानी जब हनीकोम्ब पैड्स से गुजरकर कूलर की हवा को मिलेगा तो सामने की तरफ यह ठंडी हवा ही फेंकने वाला है। हालांकि, इस नुस्खे को आप कुछ घंटों के लिए ही इस्तेमाल में ले सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि कूलर का पानी लंबे समय तक ठंडा ही रहे तो आपको उसके लिए एक अन्य और मात्र 2 रुपये वाले जुगाड़ को करना होगा।

किचन का 2 रुपये वाला आइटम आएगा काम

आप अपने किचन के लिए हमेशा और हर महीने ही नमक तो खरीदते ही हैं। यह 40 रुपये के आसपास की कीमत में आता है। हालांकि, अगर आप इसकी 2 चम्मच का इस्तेमाल करके अपने पुराने कूलर के ठंडे पानी में डाल देते हैं तो आपका 2 रुपये से ज्यादा का खर्च भी नहीं आने वाला है। हालांकि, ऐसा करके आप अपने कूलर की टंकी के पानी को आने वाले कुछ घंटों के लिए ठंडा ही बनाए रख सकते हैं। इसके बाद आपका पुराना कूलर ही आपको AC वाली ठंडी हवा बिना किसी खर्च और कूलिंग गैस के देने वाला है। ऐसा भी कह सकते हैं कि मात्र 2 रुपये के खर्च में आपका पुराना कूलर आपको AC वाली ठंडी हवा देने लग जाने वाला है। ऐसे में आपको अपने पुराने कूलर को भंगार में बेचने की जरूरत नहीं है। इसे आप नए AC के जैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं!

यह भी पढ़ें: खरीदने से पहले ही जान में Window AC और Split AC के बीच का अंतर..पैसा और बिजली दोनों बेचेंगे

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :