मिड-रेंज परफॉर्मेंस स्मार्टफोन बाजार में Oppo ने अपनी Oppo K14 Series को लॉन्च करके इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचाया है। अभी हाल ही में 7,000mAh बैटरी वाले Oppo K14 Lite के लॉन्च के बाद कंपनी अब अपने नए फोन के लॉन्च की तैयारी करने में जुट चुकी है। इंटरनेट पर जानकारी आना शुरू हो चुकी ही कि कंपनी इस लाइनअप में अपने अगले फोन यानि Oppo K14 Plus 5G को लॉन्च करने वाली है। इस लॉन्च को लेकर कंपनी आधिकारिक टीजर भी ला चुकी है। जानकारी के अनुसार, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस नए स्मार्टफोन को लेकर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को भी लाइव किया गया है, इससे यह साफ हो जाता है कि Oppo के इस फोन को Flipkart पर सेल किया जाने वाला है।
कंपनी ने फिलहाल फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट, कीमत और सम्पूर्ण स्पेक्स को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है, ऐसा भी कह सकते हैं कि कंपनी ने इन सभी चीजों से अभी पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर नजर आ रहे टीजर पर दी गई इसकी आधिकारिक टैगलाइन ‘Powered to Perform, Built to Last’ से कुछ बड़े बड़े हिंट मिल रहे हैं। यह टैगलाइन साफ इशारा करती है कि फोन का मुख्य फोकस हाई-स्पीड गेमिंग परफॉर्मेंस और लंबी चलने वाली बैटरी होने वाली है, इसके अलावा कंपनी का ध्यान फोन की मजबूती पर भी रहने वाला है।
फोन में आधुनिक ट्रेंड के मुताबिक फ्लैट एजेस (Flat Edges) देखे जा सकते हैं, जिसमें राइट साइड में फिजिकल वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन देखे जा सकते हैं। टीजर विजुअल्स से पता चलता है कि ओप्पो इसे आकर्षक ऑरेंज (Orange) और सिल्वर (Silver) फिनिश कलर में लेकर आने वाला है। हालांकि भारत में लॉन्च के वक्त आधिकारिक शेड्स के नामों पर मुहर लगना अभी बाकी है।
ओप्पो ने इस साल भारतीय बाजार में अपनी K-सीरीज को पेश करके बाजार में नई तरह की प्रतिस्पर्धा पैदा की है। इससे पहले कंपनी Oppo K14, K14x 5G और हाल ही में 16,999 की कीमत पर 7,000mAh बैटरी वाला K14 Lite भी लॉन्च कर चुकी है। अब इस सीरीज में एक नए फोन के तौर पर Oppo K14 Plus 5G लॉन्च होने वाला है, जो इन बाकी फोन्स के कुछ ऊपर फिट किया जाने वाला है। इसमें लाइट वेरिएंट की तुलना में ज्यादा पावरफुल 5G प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग और अपग्रेडेड कैमरा सेंसर मिलने की पूरी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: 6000mAh की बैटरी के साथ Lava ने लॉन्च किया ये नया नवेला फोन..कीमत हैरान कर देगी