Lava ने बजट 5G सेगमेंट में चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स को सीधी टक्कर देने के लिए इंडिया के बाजार में अपने एक नए फोन को लॉन्च कर दिया है, इस फोन को कंपनी Lava Bold N4 Pro 5G के तौर पर लेकर आई है। इसके पहले कंपनी अगस्त महीने में Lava Bold N4 Lite को भी लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, इस फोन के लॉन्च के बाद नए फोन को कंपनी कई बड़े अपग्रेड और नए फीचर्स के साथ लेकर आई है, जैसे नए फोन में बड़ी बैटरी मिल रही है, इस फोन को कंपनी 5G की ताकत के साथ लेकर आई है, इसमें स्मूद 120Hz डिस्प्ले के अलावा दमदार प्रोसेसर और अन्य कई नए फीचर मिल जाते हैं। आगे हम प्राइस के अस्थ साथ इन सभी की चर्चा करने वाले हैं।
कीमत और उपलब्धता को लेकर चर्चा की जाए तो Lava Bold N4 Pro 5G को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, यह 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। सभी ऑफर्स को मिलाकर इसकी स्पेशल लॉन्च प्राइस मात्र 13,999 रुपये बचती है। यह नया 5G स्मार्टफोन 26 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर सेल के लिए आने वाला है। इसके अलावा अगर कलर ऑप्शन आदि को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी मोनाको ब्लू (Monaco Blue) और ओपुलेंट लिलैक (Opulent Lilac) कलर में लेकर आई है।
अगर आप इस फोन को खरीद रहे हैं तो आपके लिए सबसे बड़ी राहत की बात है कि लावा इस फोन के साथ अपनी सिग्नेचर ‘Free Service at Home’ की सुविधा भी दे रहा है। यानी फोन में कभी कोई तकनीकी समस्या अगर आ जाती है तो आपको सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। लावा की ओर से आपको घर बैठे फ्री में आपको समस्या का हल मिलने वाला है। इसका मतलब है कि लावा आपको बेहतरीन आफ्टर सेल सर्विस देने वाला है।
Lava की ओर से इंडिया के बाजार में अपने नए फोन को लॉन्च तो कर दिया है, लेकिन आपको इस फोन को खरीदना चाहिए कि नहीं? यह कंपनी आपको नहीं बताने वाली है। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए आपको इस फोन के उन खास फीचर्स को जान लेना चाहिए, जो इस फोन को खास बना देते हैं और उनके बारे में भी जिन कारणों से आपको इस फोन को नहीं खरीदना चाहिए।
लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए लावा के फोन में एक दमदार और बड़ी 6,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, इसका मतलब है कि आप फोन को लंबे समय के लिए आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फोन में आपको बैटरी के साथ अच्छा खासा बैकअप मिलने वाला है।
लावा ने अपने इस फोन को 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा स्क्रीन पर आपको एक वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच भी नजर आ जाने वाला है, इसी में कंपनी ने सेल्फ़ी कैमरा को भी जगह दी है।
फोन की प्रोसेसिंग को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 5G प्रोसेसर मौजूद है। कंपनी इस फोन को 6GB फिजिकल रैम के साथ लेकर आई है, हालांकि इसमें आपको 6GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिल जाता है, ऐसा करके कुल मिलाकर आपको 12GB कुल रैम इस फोन में मिल जाती है। इसके अलावा फाइल्स और ऐप्स की स्टॉरिज के लिए फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
हालांकि, एंड्रॉयड 17 को कुछ फोन्स में देखा जा सकता है, लेकिन लावा की ओर से अपने इस नए फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया है। इस समय आपको बाजार में मौजूद ज्यादातर नए फोन्स में यह सॉफ्टवेयर मिल जाने वाला है। इस फोन में आपको किसी भी तरह के फालतू ब्लोटवेयर नहीं मिलते हैं, इसका UI बेहद क्लीन और स्मूद, कंपनी इस तरह की बात ही कह रही है।
फोन के बैक पैनल पर एक उभरे हुए राउंडेड-रेक्टेंगल कैमरा आइलैंड में कंपनी ने एक 50-मेगापिक्सल का मेन AI कैमरा सेंसर रखा है, इसके अलावा इसी में आपको एक दूसरा कैमरा और LED फ्लैश भी देखने को मिल जाती है।
फोन को पानी की हल्की छींटों और धूल-मिट्टी से बचाने के लिए कंपनी ने इस फोन में IP64 रेटिंग दी है, जो आपके फोन का खयाल रखती है। डिजाइन को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक फ्लैट बैक पैनल और फ्लैट फ्रेम मिल जाता है, फोन में राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स मिल जाते हैं।
एक सस्ते फोन में आपको इस तरह के सभी स्पेक्स और फीचर मिल जाते हैं, लेकिन इस फोन की परफॉरमेंस को लेकर ही इस समय ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। अब देखना है कि यह फोन किस तरह का प्रदर्शन करता है। इसका कैमरा असल मायने में कैसा और यह फोन इस प्राइस में क्या खरीदने लायक है। अगर यह फोन हमारे पास आता है तो हम इसे रिव्यू करके इसकी सम्पूर्ण डिटेल्स देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Poco M8x 5G vs OnePlus N6x 5G vs iQOO Z11 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना