स्मार्टफोन इंडस्ट्री में जहां कंपनियां अभी 6,000mAh या 7,000mAh बैटरी वाले फोन्स तक ही सीमित लग रही हैं, वहाँ Honor अब बैटरी और ड्यूरेबिलिटी की दुनिया में एक ऐसा मॉन्स्टर फोन लेकर आने की घोषणा कर चुका है, जो पूरे स्मार्टफोन बाजार के समीकरण और परिभाषा को फिर से लिखने का काम करने वाला है। ऑनर अपने नए और बेहद शक्तिशाली हैंडसेट Honor X9e Pro को लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर चुका है, अब आधिकारिक तौर पर यह भी सामने आ चुका हिय कि 24 सितंबर 2026 को मलेशिया के बाजार में इस फोन को लॉन्च किया जाने वाला है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के जो फीचर्स लीक और टीजर्स सामने आए हैं, उसे देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।
इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला फीचर इसकी 11,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। आज के दौर में जहां कई टैबलेट्स में भी इतनी क्षमता नहीं होती, वहां एक सामान्य स्मार्टफोन फॉर्म-फैक्टर में 11,000mAh की बैटरी देना इसे सीधे ‘पावरबैंक किलर’ बना देने जैसा है। भारी-भरकम इस्तेमाल के बाद भी यह फोन कई दिनों का बैकअप बिना चार्ज किए दे सकेगा। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।
ऑनर ने अपने आधिकारिक टीजर्स में फोन की एक्सट्रीम ड्यूरेबिलिटी को सबसे आगे रखा है। कंपनी का दावा है कि Honor X9e Pro को इतना मजबूत बनाया गया है कि यह खौलते हुए गर्म पानी (Hot Water Submersion) में डूबने के बाद भी सुरक्षित रहता है। इसका मतलब है कि फोन में मिलिट्री-ग्रेड शॉक प्रोटेक्शन के साथ-साथ एक्सट्रीम लेवल की वाटर और हीट रेसिस्टेंस रेटिंग देखने को मिलेगी।
मलेशियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन का डिस्प्ले इंडस्ट्री का नया बेंचमार्क सेट करने जा रहा है। इसमें रिकॉर्ड 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की बात कही गई है। यानी चिलचिलाती धूप में भी स्क्रीन का एक-एक पिक्सल शीशे की तरह साफ नजर आएगा। टीजर्स से यह भी पक्का हो चुका है कि फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मेन सेंसर 108-मेगापिक्सल का होगा। यह हाई-डिटेल फोटोग्राफी और बेहतर नाइट शॉट्स निकालने में सक्षम होगा।
यह भी पढ़ें: IMDb पर तगड़ी रेटिंग वाली थ्रिलर सीरीज हिला डालेंगी दिमाग.. आखिरी 15 मिनट उड़ा देंगे होश